केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों को बड़ा झटका देते हुए सरकार ने Ujjwala Yojana Subsidy New Rules 2026 तय किया है । अब सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या प्रति वर्ष 9 से घटाकर 4 कर दी है। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर मिलने वाली ₹300 की सब्सिडी अब साल में केवल 4 सिलेंडर तक ही सीमित रहेगी। सरकार ने तर्क देते हुए बताया कि PMUY लाभार्थियों की औसत वार्षिक खपत 4 से 5 सिलेंडर के बीच ही है।

Table of Contents
Ujjwala Yojana Subsidy New Rules 2026
देशभर में LPG गैस सिलेंडर की कीमतें लगातार कुछ महीनों से चर्चा का विषय बनी हुई है । वहीं LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी भी जारी है । बढ़ती महंगाई के बीच आम लोगों की रसोई का बजट अब और प्रभावित हो सकता है । सरकार के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में LPG की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है और एक सिलेंडर की सप्लाई लागत 1600 रुपये से ज्यादा पहुंच गई है और PMUY लाभार्थियों की औसत वार्षिक खपत 4 से 5 सिलेंडर के बीच ही है।
इसके कारण सरकार ने सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या प्रति वर्ष 9 से घटाकर 4 कर दी है। अब केवल साल में 4 सिलेंडर तक ही सरकार द्वारा सब्सिडी दी जाएगी । ये सरकार का उज्जवला योजना का लाभ ले रहे लाभार्थियों को बड़ा झटका है ।
वैश्विक ऊर्जा बाज़ार में उतार-चढ़ाव के बावजूद, हर घर तक रसोई गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है।
— Hindustan Petroleum Corporation Limited (@HPCL) June 8, 2026
होर्मुज़ क्षेत्र में आपूर्ति प्रभावित होने के बाद अंतरराष्ट्रीय LPG कीमतों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई, फिर भी भारत में 14.2 किलोग्राम घरेलू LPG सिलेंडर की खुदरा कीमत… pic.twitter.com/iQdAxvCVnA
यह भी देखें >>> Rajasthan Tarbandi Yojana 2026 : अपने खेत पर फ्री तारबंदी करवाए और आवारा पशुओं से बचाए सरकार देगी 48000 रूपए
5 वें सिलेंडर पर क्या होगा?
बहुत जनो के मन में सवाल होगा कि 4 सिलेंडर की सब्सिडी दी जाएगी तो क्या किसी को और सिलेंडर बुक करने है तो नहीं कर पाएगा क्या ? तो ऐसी बात बिल्कुल नहीं है । यदि कोई लाभार्थी 5 वां सिलेंडर बुक करता है तो उसे उस पर 300 रुपये की सब्सिडी नहीं मिलेगी । उसे मार्केट में तय पूरी कीमत पर सिलेंडर खरीदना होगा ।
योजना शुरू हुई तब 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी दी जाती थी
योजना शुरू होने पर 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी दी जाती थी । बाद में इसे घटाकर 9 सिलेंडर किया गया और अब यह संख्या घटकर 4 रह गई है । सरकार का कहना है कि यह फैसला उज्ज्वला लाभार्थियों के औसत गैस उपभोग को ध्यान में रखते हुए लिया गया है । हालांकि, सब्सिडी पूरी तरह बंद नहीं की गई है । सरकार अभी भी PMUY लाभार्थियों को प्रत्येक 14.2 किलोग्राम सिलेंडर पर 300 रुपये की सब्सिडी दे रही है । यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है । इसी प्रकार की और इंपॉर्टेंट खबर के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से अवश्य जुड़े – Click Here








Mujhe ye chahiye thank