एक और नई भर्ती (Rail Coach Factory Sports Quota Recruitment 2026) का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। इसमें विभिन्न स्पोर्ट्स कोटा के पद शामिल है । यह भर्ती रेल कोच फैक्ट्री, कपूरथला के द्वारा की जा रही है। इस भर्ती का नोटिफिकेशन कुल 23 पदों के लिए जारी हुआ है । आवेदन 14 जुलाई तक ऑफलाइन माध्यम से किए जा सकते है।
इस भर्ती में हॉकी (पुरुष/महिला), वेटलिफ्टिंग (महिला), एथलेटिक्स (पुरुष/महिला), क्रॉस कंट्री (महिला), कुश्ती (पुरुष), फुटबॉल (पुरुष) और क्रिकेट (पुरुष) जैसे विभिन्न खेल शामिल हैं। जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए योग्य है और आवेदन करने के इच्छुक है वे उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़कर नीचे दिए हुए आवेदन फॉर्म के डाउनलोड करने के लिंक के माध्यम से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके और फॉर्म भरकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जून 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 14 जुलाई 2026 को शाम 17:00 बजे तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं । रेल कोच फैक्ट्री स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026 से रिलेटेड संपूर्ण जानकारी आपको इस आर्टिकल में मिल जाएगी।

Table of Contents
Rail Coach Factory Sports Quota Recruitment 2026 Overview
| Recruitment Organisation | Rail Coach Factory, Kapurthala |
| Advt No | 01/SPQ/2026-27 |
| Post Name | Various Sports Quota Post |
| Total Posts | 23 |
| Application | Offline |
| Job Location | All India |
| Application Start Date | 15 June 2026 |
| Last date of application | 14 July 2026 |
| Official Website | rcf.indianrailways.gov.in |
Rail Coach Factory Sports Quota Recruitment 2026 Latest News
रेल कोच फैक्ट्री, कपूरथला ने वर्ष 2026-2027 के लिए स्पोर्ट्स कोटा के तहत विभिन्न खेल विधाओं में योग्य खिलाड़ियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की विस्तृत शैक्षणिक योग्यता की जानकारी आपको नीचे दी जा रही है । यदि आप आवेदन करना चाहते है तो बिना आवेदन तिथि का इंतजार किए बिना 14 जुलाई से पहले अपना आवेदन फॉर्म ऑफलाइन जमा करवा लेना चाहिए ।
Rail Coach Factory Sports Quota Recruitment 2026 Vacancy Details
| Sports Discipline | Vacancies |
|---|---|
| Hockey (Men) | 1 |
| Hockey (Women) | 4 |
| Weightlifting (Women) | 3 |
| Athletics (Women) | 2 |
| Cross Country (Women) | 4 |
| Athletics (Men) | 1 |
| Wrestling (Men) Freestyle | 3 |
| Football (Men) | 3 |
| Cricket (Men) | 2 |
| Total | 23 |
Rail Coach Factory Sports Quota Recruitment 2026 Application Fee
रेल कोच फैक्ट्री स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए सभी वर्गों के अपने वर्ग के अनुसार निम्न आवेदन शुल्क देना होगा –
- General और अन्य सभी उम्मीदवार (नीचे दिए हुए के अलावा सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए): 500/- रुपये। ट्रायल में उपस्थित होने पर, बैंक शुल्क काटने के बाद 400/- रुपये वापस कर दिए जाएंगे।
- SC/ ST/ ESM/PWD/ Women/ Minorities and EBC: 250/- रुपये। ट्रायल में उपस्थित होने पर, बैंक शुल्क काटने के बाद यह राशि वापस कर दी जाएगी।
- शुल्क का भुगतान PFA/RCF/KXH के ऑनलाइन खाते संख्या 65035290377, IFSC कोड SBIN0050540 (भारतीय स्टेट बैंक) में जमा करना होगा।
- आवेदन के साथ शुल्क रसीद की एक प्रति संलग्न करना अनिवार्य है, अन्यथा आवेदन खारिज कर दिया जाएगा।
- ऊपर दिए हुए बैंक के विवरण में पैसे जमा करने से पहले एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन से बैंक के विवरण का मिलान जरूर कर ले ।
Rail Coach Factory Sports Quota Recruitment 2026 Age Limit Details
रेल कोच फैक्ट्री स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026 में आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ग और अधिकतम आयु 25 वर्ष रखी गई है । आयु की गणना 1 जुलाई 2026 को आधार मानकर की जाएगी । यदि आप अपनी आयु की गणना करना चाहते है तो हमारी Age Calculator का उपयोग कर सकते है । आयु सीमा संबंधित विस्तृत जानकारी आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन से ले सकते है।
Rail Coach Factory Sports Quota Recruitment 2026 Educational Qualification
रेल कोच फैक्ट्री स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026 में आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता की जानकारी होना आवश्यक है । शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है –
| पद (Post) | न्यूनतम शैक्षिक/तकनीकी योग्यता |
|---|---|
| ऑफिस/जनरल असिस्टेंट | 10वीं पास OR आईटीआई (ITI) OR समकक्ष OR NCVT द्वारा प्रदान किया गया NAC |
| टेक्नीशियन-III | 10वीं पास के साथ संबंधित ट्रेड में NCVT द्वारा मान्यता प्राप्त आईटीआई (ITI) या कोर्स पूर्ण एक्ट अप्रेंटिसशिप |
| सीनियर क्लर्क-कम-टाइपिस्ट | मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री और कंप्यूटर पर हिंदी/अंग्रेजी में टाइपिंग की दक्षता |
शैक्षणिक योग्यता संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आवेदक ऑफिशियल नोटिफिकेशन को देखें जिसको डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हुआ है।
Rail Coach Factory Sports Quota Recruitment 2026 Required Documents
- शैक्षिक प्रमाण पत्र (स्व-प्रमाणित फोटोकॉपी)
- खेल उपलब्धियों के प्रमाण पत्र (स्व-प्रमाणित फोटोकॉपी)
- ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की रसीद की प्रति
- जन्म तिथि (Date of Birth) का प्रमाण
- पासपोर्ट साइज फोटो (एक आवेदन पर चिपका हुआ और एक अतिरिक्त स्व-प्रमाणित)
- जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC/EWS के लिए, यदि लागू हो)
- अल्पसंख्यक समुदाय का स्व-घोषणा पत्र (Format ‘A’, यदि शुल्क छूट का दावा कर रहे हों)
- अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC, यदि पहले से किसी सरकारी संगठन में कार्यरत हों)
- अनुवादित प्रमाण पत्र (यदि मूल प्रमाण पत्र अंग्रेजी या हिंदी के अलावा किसी अन्य भाषा में हों)
Rail Coach Factory (RCF) Sports Quota Recruitment 2026 Selection Process
रेल कोच फैक्ट्री (RCF), कपूरथला स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026-27 के लिए चयन प्रक्रिया पूरी तरह से मेरिट और ट्रायल पर आधारित है। सबसे पहले सभी पात्र उम्मीदवारों को ट्रायल के लिए बुलाया जाएगा, जहाँ खेल कौशल, शारीरिक फिटनेस और कोच के अवलोकन के आधार पर उनका मूल्यांकन किया जाएगा। ट्रायल में कुल 40 अंक निर्धारित हैं, और इस चरण में 25 या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को ही ‘फिट’ माना जाएगा और भर्ती के अगले चरणों के लिए योग्य घोषित किया जाएगा। इसके अलावा लेवल वाइस क्वालीफाइंग मार्क्स नीचे दिए हुए है , उसके आधार पर चयन किया जाएगा । यदि दो या दो से अधिक उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं, तो मेरिट का निर्णय लेने के लिए युवा उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी। अंत में, उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना चाहिए कि चयन समिति या प्रशासन का निर्णय अंतिम और सभी उम्मीदवारों के लिए बाध्यकारी होगा।
Distribution of Marks
| Description | Maximum Marks |
|---|---|
| I. Assessment of recognized sports achievements as per norms | 50 Marks |
| II. Game skill, physical fitness & coach’s observation during trials | 40 Marks |
| III. Educational Qualification | 10 Marks |
| Total | 100 Marks |
Minimum Qualifying Marks
| Pay/Level | Grade Pay | Minimum Qualifying Marks |
|---|---|---|
| Level-1 | 1800 | 60 Marks |
| Level-2 | 1900 | 65 Marks |
| Level-4/5 | 2400/2800 | 70 Marks |
Rail Coach Factory Sports Quota Recruitment 2026 Pay Scale
| पद का नाम | वेतन बैंड/स्केल | लेवल | ग्रेड पे |
|---|---|---|---|
| ऑफिस/जनरल असिस्टेंट | 5200-20200 | लेवल-1 | 1800 |
| टेक्नीशियन-III | 5200-20200 | लेवल-2 | 1900 |
| सीनियर क्लर्क-कम-टाइपिस्ट | 5200-20200 | लेवल-4/5 | 2400/2800 |
How To Apply Rail Coach Factory Sports Quota Recruitment 2026
इस भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन आमंत्रित किए गए है । जो उम्मीदवार ऑफलाइन आवेदन करना चाहते है वे नीचे दिए हुए प्रोसेस को फॉलो करके ऑफलाइन आवेदन कर सकते है । ऑफलाइन आवेदन के लिए निम्न प्रोसेस स्टेप बाय स्टेप फॉलो करें –
- निर्धारित प्रारूप (Annexure-A) में आवेदन पत्र को वेबसाइट www.rcf.indianrailways.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है।
- फिर करियर ऑप्शन में जाकर Rail Coach Factory Sports Quota Recruitment 2026 नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है।
- इसके बाद आवेदन फार्म को प्रिंट करना है और आवेदन पत्र को उम्मीदवार को स्वयं अपनी हस्तलिपि में भरना होगा और उस पर स्पष्ट फोटो चिपकाना होगा।
- आवेदन के साथ शैक्षिक और खेल उपलब्धियों के प्रमाण पत्रों की स्व-प्रमाणित (attested) फोटोकॉपी संलग्न करना अनिवार्य है।
- फिर आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन दिए गए विवरण में करने के बाद आवेदन के साथ शुल्क रसीद की प्रति संलग्न करना अनिवार्य है, अन्यथा आवेदन खारिज कर दिया जाएगा।
- लिफाफे पर स्पष्ट रूप से “RECRUITMENT AGAINST SPORTS QUOTA FOR THE YEAR 2026-2027 IN LEVEL-01, LEVEL-02 and LEVEL- 4/5” लिखना आवश्यक है।
- आवेदन को ‘General Manager (Personnel), Recruitment Cell, Rail Coach Factory, Kapurthala, Punjab – 144602’ के पते पर भेजा जाना चाहिए।
- अभ्यर्थी का आवेदन फॉर्म अंतिम तिथि तक या उससे पहले निर्धारित स्थान पर पहुंच जाना चाहिए।
- आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 14 जुलाई 2026 को शाम 17:00 बजे तक है।
Rail Coach Factory Sports Quota Recruitment 2026 Important Links
| Application Start DATE | 15 June 2026 |
| Application Form Submission Last Date | 14 July 2026 |
| Application Form | Click Here |
| Official Notification | Click Here |
| Official Website | rcf.indianrailways.gov.in |







