इंडियन एयरफोर्स ने एएफसीएटी 02/2026 के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है । आवेदन फार्म 20 मई से लेकर 19 जून 2026 तक भरे जाएंगे । जिसके तहत जितने भी इच्छुक उम्मीदवार हैं वह तभी अपना-अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं , आवेदन फॉर्म भरने से संबंधित सभी प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी और आवेदन करने का संपूर्ण प्रक्रिया हमने नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया हुआ है । जिसको फॉलो करके आप बहुत ही आसानी से अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।

Trending Govt Job
- RSSB Computer Instructor Recruitment 2026 : वरिष्ठ एवं बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के 3951 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें पूरी प्रक्रिया
- RPSC 1st Grade Special Education Teacher Recruitment 2026 : राजस्थान 1st ग्रेड भर्ती का 121 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, यहां से देखें संपूर्ण जानकारी
- UPSC NDA 2 Recruitment 2026 : यूपीएससी एनडीए भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी, यहां से करें आवेदन
आज हम बात करेंगे Indian Airforce AFCAT Recruitment 2026 के बारे में की किस प्रकार से आप ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं । इसके लिए 20 मई से लेकर 19 जून 2026 तक आवेदन फार्म भरे जा सकते हैं । इसके साथ ही आवेदन फॉर्म भरने से संबंधित सभी जानकारी जैसे – आयु सीमा , आवेदन शुल्क , शैक्षणिक योग्यता आदि भर्ती से संबंधित सभी प्रकार के महत्वपूर्ण जानकारी आपको इस आर्टिकल में मिल जाएगी ।
Indian Airforce AFCAT Recruitment 2026 Latest News
इंडियन एयर फोर्स एएफसीएटी रिक्यूमेंट 2026 के लिए Commissioned Officer (Flying Branch & Ground Duty – Technical and Non-Technical) के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया । इसके माध्यम से भारतीय वायुसेना में के फ्लाइंग और ग्राउंड ब्राचं में कुल 142 ऑफिसर्स की भर्ती होगी । इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 जून 2026 है । आवेदन करने से पहले एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन अवश्य देखे।
Indian Airforce AFCAT Recruitment 2026 Application Fee
इंडियन एयर फोर्स भर्ती के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं उन सभी की जानकारी के लिए बता दें किसके लिए ₹550 आवेदन शुल्क रखा गया है । आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। एनसीसी स्पेशल एंट्री के लिए किसी भी प्रकार का कोई भी आवेदन शुल्क नहीं है ।
- AFCAT Entry (Men & Women) – Rs. 550/- + GST (Non-Refundable)
- NCC Special Entry- NIL (No Examination Fee)
- GATE Score Entry – NIL (No Examination Fee)
Indian Airforce AFCAT Recruitment 2026 Age limit Details
भारतीय वायु सेना (IAF) AFCAT 02/2026 के लिए निर्धारित आयु सीमा की गणना 01 जुलाई 2027 को आधार मानकर की जाएगी । जिसके अनुसार विभिन्न शाखाओं के लिए नियम अलग-अलग हैं। फ्लाइंग ब्रांच (AFCAT एंट्री) के लिए उम्मीदवार की आयु 20 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जिसका अर्थ है कि उनका जन्म 02 जुलाई 2003 से 01 जुलाई 2007 के बीच (दोनों तिथियां सम्मिलित) होना अनिवार्य है, हालांकि DGCA भारत द्वारा जारी वैध कमर्शियल पायलट लाइसेंस धारकों के लिए अधिकतम आयु सीमा में 26 वर्ष तक की छूट दी गई है । जिससे उनका जन्म काल 02 जुलाई 2001 से 01 जुलाई 2007 के बीच होना चाहिए। वहीं ग्राउंड ड्यूटी के तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों वर्गों (AFCAT और GATE स्कोर एंट्री) के लिए आयु सीमा 20 से 26 वर्ष तय की गई है । जिसके तहत उम्मीदवार का जन्म 02 जुलाई 2001 से 01 जुलाई 2007 के बीच होना आवश्यक है।
Indian Airforce AFCAT Recruitment 2026 Education Qualification
भारतीय वायु सेना (IAF) AFCAT 02/2026 के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यताएं विभिन्न शाखाओं के अनुसार अलग-अलग हैं । जिसमें फ्लाइंग ब्रांच के लिए उम्मीदवार का 10+2 स्तर पर भौतिक विज्ञान (Physics) और गणित (Mathematics) विषयों के साथ स्नातक होना अनिवार्य है या फिर उनके पास बी.ई./बी.टेक (BE/B.Tech) की डिग्री होनी चाहिए।
ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी) शाखा के लिए संबंधित इंजीनियरिंग विषयों में बी.ई./बी.टेक की डिग्री आवश्यक है और जो उम्मीदवार गेट (GATE) स्कोर के माध्यम से प्रवेश लेना चाहते हैं, उनके पास निर्दिष्ट विषयों में वैध गेट स्कोर होना चाहिए।
ग्राउंड ड्यूटी (गैर-तकनीकी) शाखा के अंतर्गत प्रशासन, लॉजिस्टिक्स, अकाउंट्स, शिक्षा, मौसम विज्ञान और मौसम सेवा जैसी उप-शाखाओं के लिए संबंधित विषयों में स्नातक की डिग्री होना जरूरी है, हालांकि उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इन सभी योग्यताओं की विस्तृत और पूर्ण जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को अवश्य देखें जिसका डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हुआ है।
How To Apply Indian Airforce AFCAT Recruitment 2026
इंडियन एयर फोर्स भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का संपूर्ण प्रक्रिया हमने नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया हुआ है , जिसको फॉलो करके बहुत ही आसानी से अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।
- इसके लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है जिसका डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हुआ है।
- वेबसाइट पर जाने की पश्चात आपको वैकेंसी के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- अब आपको Indian Airforce AFCAT Recruitment 2026 का ऑप्शन मिलेगा उस पर आपको क्लिक करके ऑफिशियल नोटिफिकेशन को डाउनलोड कर लेना है और उसको ध्यान से पढ़ना है।
- अब आपको नीचे Apply Online का ऑप्शन मिलेगा इस पर आपको क्लिक कर देना है।
- इसके पश्चात आपके सामने आवेदन फार्म खुलकर आ जाएगा जिसमें आपको सभी प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज कर लेनी है साथ ही आवश्यक दस्तावेज भी अपलोड कर लेने है ।
- इसकी पश्चात आपको अपने आवेदन शुल्क का भुगतान कर देना है।
- इसके पश्चात आपको नीचे सबमिट का बटन दिखेगा इस पर आपको क्लिक करके , अपने आवेदन फार्म को सबमिट कर देना ।
- फिर आपको आवेदन फार्म का एक प्रिंटआउट ले लेना ताकि भविष्य में काम आ सके।
Indian Airforce AFCAT Recruitment 2026 Important Links
| Indian Air Force AFCAT Recruitment 2026 Online Form Start | 20 May 2026 |
| Indian Air Force AFCAT Bharti 2026 Online Form End | 19 June 2026 |
| Indian Air Force AFCAT Recruitment 2026 Apply Online | Click Here |
| Indian Air Force AFCAT Vacancy 2026 Notification pdf | Click Here |
| Official Website | afcat.edcil.co.in |
Jai Hind