राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली री-नीट परीक्षा के लिए NEET UG Re Exam Admit Card 2026 ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिए है । जिन कैंडिडेट्स ने पहले एग्जाम के लिए फॉर्म भरा था , और वे दुबारा आयोजित होने वाली परीक्षा में शामिल होना चाहते है वे सभी कैंडिडेट्स एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे थे , उनको बता दे कि फाइनली ReNEET Admit Card 2026 जारी हो गए है । आप नीचे दिए हुए लिंक के माध्यम से अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते है । NEET (UG) Re Exam के लिए एडमिट कार्ड सभी दुबारा डाउनलोड कर ले , पुराने एडमिट कार्ड Valid नहीं है , NTA का बड़ा अपडेट ।

Table of Contents
NEET UG Re Exam Admit Card 2026 Latest News
नीट यूजी के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 8 फरवरी से लेकर 11 मार्च 2026 तक भरे गए थे जबकि नीट यूजी परीक्षा का आयोजन 3 मई 2026 को दोपहर 2:00 से शाम 5:00 तक किया गया था । लेकिन पेपर लीक के कारण सरकार द्वारा एग्जाम को कैंसिल कर दिया था इसलिए वापस नीट एग्जाम का आयोजन 21 जून को किया जा रहा है । वही NTA के द्वारा री – नीट एग्जाम के लिए 7 जून को नीट एग्जाम सिटी जारी की गई थी । जैसे – जैसे 21 जून 2026 नजदीक आ रही है सभी कैंडिडेट्स को एक चिंता हो रही है कि उनका एडमिट कार्ड कब आएगा , आपकी इन्हीं चिंताओं को कम करने के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने एडमिट कार्ड 14 जून 2026 को जारी कर दिए है। आप नीचे दिए हुए लिंक के माध्यम से एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते है ।
छात्रों की सुविधा के लिए NTA का बड़ा बदलाव
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 के लिए ‘स्टूडेंट-फ्रेंडली’ उपायों की घोषणा की है, जिसका मुख्य उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया को सरल और तनावमुक्त बनाना है। इन सुधारों के माध्यम से छात्रों की ज़रूरतों को केंद्र में रखा गया है ताकि वे पूरी तरह से अपने प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित कर सकें।
- परीक्षा के दौरान होने वाली औपचारिकताओं (जैसे हस्ताक्षर करना या उत्तर-पत्रक जमा करना) में अक्सर छात्र अपना कीमती समय गंवा देते थे। इसे देखते हुए, NTA ने अब कुल 195 मिनट का समय निर्धारित किया है। जिससे अब परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।
- पात्र दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों को 65 मिनट का अतिरिक्त प्रतिपूरक समय दिया जाएगा, जिससे वे शाम 6:20 बजे तक परीक्षा पूरी कर सकेंगे।
पेपर डिज़ाइन में बड़ा बदलाव
NTA ने टेस्ट बुकलेट की संरचना में भी सुधार किया है, जो विशेष रूप से बाएँ हाथ से लिखने वाले उम्मीदवारों के लिए बेहद मददगार होगा । टेस्ट बुकलेट में रफ़ कार्य (Rough work) के लिए पन्नों की संख्या को 2 से बढ़ाकर 4 कर दिया गया है, ताकि छात्रों को हर गणना के लिए पर्याप्त जगह मिल सके। अब रफ़ कार्य के पन्ने केवल अंत में ही नहीं, बल्कि बुकलेट की शुरुआत में भी उपलब्ध होंगे। निर्देश पृष्ठ के ठीक बाद ये पन्ने होने से बाएँ हाथ से लिखने वाले उम्मीदवारों को बुकलेट के अंत तक पहुंचने की परेशानी नहीं होगी।
Designed around your needs.
— National Testing Agency (@NTA_Exams) June 12, 2026
NEET UG 2026 introduces thoughtful enhancements to provide more working space, improved accessibility and a more candidate friendly examination experience.#NTA #NTAUpdate #NTAExams #NEETUG2026 #ExamExperience pic.twitter.com/xLpL8SanRF
NEET UG Re Exam Admit Card 2026 Important Information Check
जब आप अपनी एडमिट कार्ड स्लिप डाउनलोड करेंगे, तो उसमें निम्नलिखित विवरणों को ध्यान से चेक करें –
- उम्मीदवार का नाम
- उम्मीदवार की पंजीकरण संख्या
- उम्मीदवार का रोल नंबर
- उम्मीदवार की जन्म तिथि
- उम्मीदवार का लिंग, श्रेणी, उप-श्रेणी और पता
- अभ्यर्थी के पिता एवं माता का नाम
- उम्मीदवार के हस्ताक्षर
- नीट 2026 की परीक्षा की तारीख
- एंट्री स्लॉट (समय) और एग्जाम डेट और समय
- माध्यम को प्रश्नपत्र के लिए चुना
- परीक्षा केंद्र संख्या और पता
- महत्वपूर्ण परीक्षा दिन के निर्देश
- एक पोस्टकार्ड आकार की तस्वीर चिपकाने के लिए प्रोफार्मा
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का आईपी एड्रेस और तारीख
- नीट-यूजी सीनियर निदेशक के हस्ताक्षर
- क्यू आर कोड
यह भी देखें >>> NEET UG 2026 Refund Process : साइबर कैफे से भरा था नीट यूजी फॉर्म? तुरंत बदलें बैंक डिटेल, वरना दूसरे के खाते में जाएगा पैसा , जल्दी करे
NEET 2026 परीक्षा के दिन क्या-क्या लेकर जाना चाहिए?
बहुत से कैंडिडेट ये जानना चाहते है कि नीट एग्जाम के अंदर क्या – क्या साथ में लेकर जाने की परमिशन है , तो यहां लिस्ट दी हुई है –
- NEET एडमिट कार्ड
- बॉलपॉइंट कलम (हालांकि NTA देता है लेकिन साथ में रखे)
- हैंड सैनिटाइज़र
- चेहरे का मास्क
- हाथ के दस्ताने
- ट्रांसपेरेंट वॉटर बोतल
- पासपोर्ट आकार की फोटो (आवेदन पत्र पर दी गई फोटो के समान)
- वैध पहचान पत्र [पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/मतदाता पहचान पत्र/पासपोर्ट/आधार कार्ड (फोटो सहित)/राशन कार्ड या कोई अन्य सरकारी दस्तावेज]
- दिव्यांगजन प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- NEET परीक्षा के प्रवेश पत्र का प्रोफार्मा जिस पर पोस्टकार्ड के आकार की एक फोटो चिपकाई गई है ।
NEET 2026 परीक्षा हॉल में Prohibited वस्तुओं की सूची
छात्रों को परीक्षा कक्ष के अंदर निम्नलिखित वस्तुएं ले जाने की अनुमति नहीं है:
- ज्यामिति बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, कैलकुलेटर, पेन, स्केल, राइटिंग पैड, पेन ड्राइव, इरेज़र, कैलकुलेटर, लॉग टेबल, इलेक्ट्रॉनिक पेन/स्कैनर, लिखित या मुद्रित कागज, आदि।
- मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, इयरफ़ोन, माइक्रोफ़ोन, पेजर, हेल्थ बैंड आदि।
- अन्य वस्तुएं जैसे बटुआ, चश्मा, हैंडबैग, बेल्ट, टोपी आदि।
- कोई भी घड़ी/कलाई घड़ी, कंगन, कैमरा आदि।
- कोई भी खाद्य पदार्थ, पानी की बोतलें आदि।
- कोई भी आभूषण/धातु की वस्तुएँ।
- माइक्रोचिप, कैमरे, ब्लूटूथ डिवाइस आदि जैसी वस्तुएं जिनका उपयोग अनुचित उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है ।
NEET UG Dress Code 2026
NEET UG Dress Code 2026 के लिए ड्रेस कोड क्या रहने वाला है , ये सवाल सभी के मन में होता है । आपको बता दे कि नीट एग्जाम देते समय आप ड्रेस कोड की पालना नहीं करते है तो आप परीक्षा से वंचित भी किया जा सकता है।
- उम्मीदवारों को कम हील वाली चप्पलें और सैंडल पहननी होंगी। उम्मीदवारों को खुले पंजों वाले जूते पहनने चाहिए।
- पुरुष छात्रों को लंबी या पूरी आस्तीन वाली शर्ट या टी-शर्ट पहनने की अनुमति नहीं है।
- जींस या ट्राउजर में एक से अधिक ज़िप या जेब नहीं होनी चाहिए।
- अंगूठी, हार या झुमके जैसे किसी भी प्रकार के आभूषण पहनने से बचना चाहिए।
- मोटे तले वाले जूते और बड़े बटन वाले कपड़े भी वर्जित हैं।
- जो लोग धार्मिक उद्देश्यों के लिए विशेष पोशाक पहनते हैं, उन्हें परीक्षा हॉल में प्रवेश करने से पहले अनिवार्य रूप से जांच करानी होगी।
NEET 2026 Exam Day Timetable
| 11:00 AM | केंद्र में प्रवेश और जाँच की शुरुआत |
| 01:30 PM | गेट बंद (केंद्र में प्रवेश का अंतिम समय) |
| 01:40 PM | परीक्षा कक्ष में अंतिम प्रवेश |
| 01:55 PM | टेस्ट बुकलेट खोलना (कोड और पन्नों की जाँच) |
| 02:00 PM | परीक्षा शुरू |
| 05:15 PM | परीक्षा समाप्त (सामान्य उम्मीदवारों के लिए) |
| 06:20 PM | परीक्षा समाप्त (पात्र PwBD उम्मीदवारों के लिए) |
How to Download NEET UG Re Exam Hall Ticket 2026
यदि आपके मन में भी सवाल है कि How to Download NEET UG Admit Card 2026 तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है । आप नीचे दिए हुए प्रोसेस को फॉलो करके आसानी से Re NEET Admit Card 2026 को डाउनलोड कर सकते है।
- आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- लॉगिन: ‘Candidate Activity’ सेक्शन में जाकर “NEET(UG) Re Exam Admit Card– 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- पूछी गई अपनी जानकारी जैसे – Application Number, Password और सुरक्षा पिन (Security Pin) सही – सही दर्ज करें।
- Submit बटन पर क्लिक करे , जैसे ही क्लिक करेंगे आपके सामने डिटेल्स आ जाएगी।
- अब आप इस एडमिट कार्ड को कलर प्रिंट करवा ले । (ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंट भी Valid है )
NEET UG Re Exam Admit Card 2026 Important Link
एडमिट कार्ड तभी डाउनलोड होंगे जब आप रिफंड के लिए अपने बैंक विवरण को एक बार फिर से जांच लेंगे , इसलिए पहले नीचे दिए हुए Neet Fees Refund Verification लिंक से वेरिफाई कर ले ।
| NEET UG Re Exam Admit Card 2026 Release Date | 14 June 2026 |
| NEET UG Re Exam Admit Card 2026 Download | Click Here |
| Neet Fees Refund Verification | Click Here |
| Official Website | neet.nta.nic.in |
अगर किसी उम्मीदवार को एडमिट डाउनलोड करने में परेशानी होती है, तो वे NTA हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 या 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही neetug2026@nta.ac.in पर ईमेल भी कर सकते हैं।
NEET UG Exam 2026 Related FaQs
आपको परीक्षा केंद्र पर NEET Admit Card (सभी पेजों के साथ), एक पासपोर्ट साइज फोटो (Attendance Sheet पर चिपकाने के लिए), एक वैध फोटो आईडी प्रूफ (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी) और एडमिट कार्ड पर प्रोफोर्मा में चिपकाने के लिए एक पोस्टकार्ड साइज फोटो ले जाना होगा।
छात्रों को हल्के कपड़े, आधी आस्तीन (half sleeves) की टी-शर्ट या शर्ट पहननी चाहिए जिसमें बड़े बटन न हों। जूते पहनने की अनुमति नहीं है, केवल पतले तलवे वाली चप्पल या सैंडल ही पहनें। छात्राओं को कढ़ाई वाले कपड़े, गहने या मेटल की चीजें पहनने से बचना चाहिए।
परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन, घड़ी, कैलकुलेटर, ईयरफोन, पेन, पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, खाने-पीने की चीजें और किसी भी प्रकार के गहने (जैसे अंगूठी, नाक की बाली, चेन) ले जाना सख्त मना है।
नहीं, छात्रों को परीक्षा केंद्र के अंदर अपना पेन ले जाने की अनुमति नहीं है। NTA द्वारा परीक्षा हॉल में ही बॉलपॉइंट पेन प्रदान किया जाता है।
ऐसी स्थिति में आपको तुरंत NTA की हेल्पलाइन पर संपर्क करना चाहिए। साथ ही, परीक्षा के दिन अपने साथ दो अतिरिक्त पासपोर्ट साइज फोटो और एडमिट कार्ड के साथ उपलब्ध प्रोफोर्मा पर फोटो चिपका कर ले जाएं ताकि पहचान सत्यापन में कोई समस्या न हो।








Neet exam admit card