NEET UG 2026 Refund Process : साइबर कैफे से भरा था नीट यूजी फॉर्म? तुरंत बदलें बैंक डिटेल, वरना दूसरे के खाते में जाएगा पैसा , जल्दी करे


India Naukri Help as
Preferred Source on Google
Add Preference

नीट यूजी की परीक्षा जो 3 मई को आयोजित हुई थी वो पेपर लीक के कारण रद्द कर दी थी । इसके बाद NTA ने बताया था की सभी स्टूडेंट्स की फीस रिफंड कर दी जाएगी। उसके बाद सभी के मन में सवाल होगा कि फीस रिफंड कैसे मिलेगी तो इसके लिए आपको बता दे कि NTA ने फीस रिफंड डिटेल्स अपडेट करने का विंडो ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू कर दिया है वहां आप अपने बैंक का विवरण डालकर अपना रिफंड ले सकते है , सम्पूर्ण जानकारी आपको इस आर्टिकल में मिल जाएगी ।

NTA ने फीस रिफंड डिटेल्स अपडेट करने का विंडो शुरू कर दिया है , आप अपने बैंक विवरण 22 मई से 27 मई 2026 तक अपडेट कर सकते है ।

एनईटी यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून, 2026 को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसमें औपचारिकताओं का समय भी शामिल है। पुनर्परीक्षा में बैठने के लिए उम्मीदवारों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे रिफंड की सुचारू प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए खाताधारक का नाम, खाता संख्या, IFSC कोड और बैंक का नाम सहित अपने बैंक विवरण सावधानीपूर्वक भरें। कैसे क्या विवरण अपडेट करना है इसकी सम्पूर्ण जानकारी आपको इस आर्टिकल में दी जा रही है ।

इस लिए शुरू किया , बैंक डिटेल्ड अपडेट विंडो शुरू

कई उम्मीदवार नीट का फॉर्म खुद न भरकर साइबर कैफे या कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के जरिए भरवाते हैं । ऐसे में रिफंड का पैसा डिफॉल्ट रूप से उसी खाते में वापस चला जाता है जिससे पेमेंट कटी थी । लेकिन NTA ने बताया कि सभी उम्मीदवारों को अपना पर्सनल बैंक अकाउंट नंबर और IFSC कोड अपडेट करने का विकल्प दिया जा रहा है । इससे रिफंड की रकम सीधे छात्र या उनके माता-पिता के खाते में ट्रांसफर की जा सकेगी ।

NEET UG 2026 Refund Details

आप सभी को बता दूं कि नीट यूजी का फॉर्म भरते समय आपने जितना आवेदन शुल्क अपने वर्ग के अनुसार भरा था वो पूरा आपको रिफंड किया जाएगा ।

  • General: ₹1,700
  • OBC / EWS: ₹1,600
  • SC / ST / PwBD / Third Gender: ₹1,000
  • NRI Candidates: ₹9,500

NEET UG 2026 Refund Process Online

जो उम्मीदवार नीट यूजी के फीस रिफंड के लिए अपने फॉर्म में बैंक डिटेल्स को अपडेट करना चाहते है वे नीचे दिए हुए पोर्सेस को फॉलो करके अपने बैंक विवरण को अपडेट कर सकते है और नीट यूजी की फीस का रिफंड ले सकते है , फीस रिफंड के लिए बैंक विवरण अपडेट करने के लिए स्टेप्स फॉलो करे ।

  1. सबसे पहले छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं जिसका डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हुआ है।
  2. यहां पर सबसे ऊपर फीस रिफंड या बैंक डिटेल अपडेट करने का ऑप्शन मिलेगा ।
  3. फिर वहां ले Application नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालकर लॉगिन करें ।
  4. जैसे ही आप लॉगिन करेंगे फिर आपको Fees Refund के लिए डिटेल्स भरने का ऑप्शन मिल जाएगा उस पर क्लिक करे।
  5. बैंक और अकाउंट से रिलेटेड पूछी गई सभी जानकारी भर दे और Submit कर दे ।

NEET UG 2026 Refund Process Important Links

NEET UG 2026 Refund Process Window Open22 May to 27 May 2026
NEET UG 2026 Refund Bank Details Update LinkClick Here
NEET UG 2026 Refund Bank Details Update NoticeClick Here
Official Websiteneet.nta.nic.in

Leave a Comment