यदि आप भी इंस्टाग्राम चलाते है तो ये पोस्ट आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। आपको बता दूं कि अब आपको इंस्टग्राम चलाने के लिए पैसे देने होंगे तो आप कहेंगे ये कब हुआ ? तो आइए जानते है कि आखिर किसको इंस्टग्राम ने ये क्या स्कीम जारी की है और किनको पैसे देने होंगे और उससे क्या फायदा होगा या Instagram Plus Subscription Features क्या है ?
मेटा ने भारत में इंस्टाग्राम प्लस नामक पेड सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 299 रुपये प्रति माह है। यह प्लान यूजर्स को चोरी छिपे स्टोरी देखने, स्टोरीज की अवधि 48 घंटे करने, स्टोरी रिवॉच काउंट जानने, स्पॉटलाइट फीचर, एनिमेटेड सुपर हार्ट रिएक्शन और कस्टम ऐप आइकन जैसे कई खास फीचर्स देता है। इसके तहत प्रोफाइल पर छह पोस्ट पिन करने का भी विकल्प है। मेटा ने विज्ञापन पर निर्भरता कम कर राजस्व बढ़ाने के लिए यह रणनीति अपनाई है और भविष्य में और फीचर्स जोड़ने की योजना है।

Table of Contents
Instagram Plus Subscription Features
आपको बता दूं कि Meta कंपनी द्वारा इंडिया में भी Instagram Plus Subscription लॉन्च कर दिया है। यदि आप भी इंस्टाग्राम की प्रीमियम फीचर्स को उपयोग करना चाहते है तो आपको भी ये Instagram Plus Subscription का प्लान लेना होगा जिसके लिए आपको पैसे देने होंगे । इसके अलावा एक सवाल सभी के मन में है कि क्या सभी को इंस्टग्राम चलाने के लिए पैसे देने होने तो आपको बता दूं कि यदि आप इन फीचर्स को उपयोग नहीं करना चाहते है तो आपको किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा।
इंस्टाग्राम प्लस के तहत मिलने वाले फीचर्स
यदि आप इंस्टाग्राम का प्लस प्लान लेते है तो आपको कहीं प्रकार के खास फीचर्स मिलने वाले है । जो इस प्रकार है –
Story Rewatch Count : अक्सर कही बार ऐसा होता है कि लोग आपकी स्टोरी को दुबारा बार – बार देखते है लेकिन आपको इसके बारे में पता ही नहीं लगता कि किसने आपकी स्टोरी दुबारा देखी है , तो अब आप इस प्लान को खरीदकर किन लोगों ने स्टोरी दोबारा देखी, यह पता लगा पाएंगे ।
Unlimited Story Audience List : क्लोज फ्रेंड्स के जैस ही कई तरह कई कस्टम ऑडियंस लिस्ट तैयार कर सकेंगे । इससे आपको फायदा होगा कि आप स्टोरी किस टाइप की है और किसको दिखाना चाहते है उसके अनुसार लिस्ट का चयन करके आप स्टोरी अपलोड कर सकेंगे । इसके लिए अब आपको बार बार किसी को स्टोरी हाइड करने की जरूरत नहीं रहेगी ।
Secret Story Preview : ऐसा बहुत बार होता है कि हमे किसी की स्टोरी देखनी होती है और हमें उनको मालूम भी पड़ने नहीं देना है , तो अब आप इस प्लान को लेकर किसी भी शख्स की स्टोरी देखेंगे तो व्यूअर लिस्ट में आपका नाम नजर नहीं आएगा ।
Stories for 48 hours: स्टोरीज टाइमलाइन 24 घंटे की जगह 48 घंटे के लिए मिलेगी। पहले आपको पता होगा कि स्टोरी 24 घंटे में आर्काइव में हो जाती थी अब आप उसको 48 घंटे रख सकेंगे ।
Weekly Story Spotlight : हर हफ्ते एक स्टोरी को एडिशनल विजिबिलिटी के प्रमोट कर सकेंगे ।
Story Viewer Search: स्टोरी देखने वाले लोगों की लिस्ट में किसी भी व्यक्ति को सर्च कर सकेंगे । ये फीचर्स अब बिना सब्सक्रिप्शन प्लान में नहीं है और इससे अक्सर हमे परेशानी होती है कि किस किसने स्टोरी देखी है इसके लिए बार बार चेक करने के लिए स्क्रॉल करना पड़ता है अब आप सर्च ऑप्शन से आसानी से सर्च करके देख पाएंगे कि आपकी स्टोरी किसने देखी है।
यह भी देखें >>> Withdraw Money Without Card : एटीएम की इस धांसू ट्रिक से बिना कार्ड के भी अब निकलेंगे पैसे , देख लो काम आएगा Emergency में
क्या सभी को देने होंगे इंस्टाग्राम चलाने के लिए पैसे
नहीं बिल्कुल नहीं , सामान्य यूजर्स के लिए इंस्टाग्राम का फ्री वर्जन पहले की तरह पूरी तरह उपलब्ध रहेगा। अगर आप इंस्टाग्राम का नियमित इस्तेमाल करते हैं, कंटेंट क्रिएटर हैं या अपने प्रोफाइल को ज्यादा पर्सनलाइज करना चाहते हैं, तो यह फीचर आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है इसलिए आप उसका सब्सक्रिप्शन ले सकते है ।
How to Subscribe Instagram Plus Plan
यदि आप इंस्टाग्राम प्लस प्लान को एक्टीवेट करना चाहते है तो आप नीचे दिए हुए प्रोसेस को फॉलो करके आसानी से सब्सक्राइब कर सकते हो ।
- इंस्टाग्राम ऐप खोलें और नीचे दाएं कोने में अपनी प्रोफाइल पिक्चर पर टैप करें।
- ऊपरी दाएं कोने में मेनू (☰) आइकन पर टैप करें और वहां पर सेटिंग्स और गतिविधि का चयन करें ।
- नीचे स्क्रॉल करें और इंस्टाग्राम प्लस पर टैप करें ।
- उपलब्ध फीचर्स के बारे में जाने और अपनी पसंदीदा बिलिंग माध्यम चुनें और भुगतान पूरा करने के लिए स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।
Instgaram Plus Subscription क्या है यहाँ से जाने – Click Here












