राजस्थान वेटरनरी ऑफिसर भर्ती 2026 के रिजल्ट का इंतजार कर रहे सभी कैंडिडेट्स के लिए खुशखबरी है कि उनका रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर 16 जून को जारी किए दिया है । आपको अवगत करवाया जाए कि राजस्थान वेटरनरी ऑफिसर भर्ती हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन 19 अप्रैल 2026 को किया जाएगा । इस भर्ती का आयोजन 1100 पदों के लिए किया गया था। अब आप राजस्थान लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आसानी से रिजल्ट चेक कर सकते है ।

RPSC Veterinary Officer Result 2026 Overview
| Recruiting Body | Rajasthan Public Service Commission |
| Post Name | Veterinary Officer |
| Exam Name | RPSC Veterinary Officer Exam 2026 |
| Total Vacancy | 1100 |
| RPSC Veterinary Officer Result Date | 16 June 2026 |
| Rajasthan Veterinary Officer Result Status | Available |
| RPSC Veterinary Officer Exam Date | 19th April 2026 |
| Selection Process | Written Exam, Document Verification |
| Official Website | rpsc.rajasthan.gov.in |
RPSC Veterinary Officer Result 2026 Latest Udpate
राजस्थान वेटरनरी ऑफिसर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 05 अगस्त 2025 से शुरू होकर 03 सितंबर 2025 तक चली थी, जिसमें फीस जमा करने की अंतिम तिथि भी 03 सितंबर 2025 ही निर्धारित की गई थी। इसके बाद, उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड 16 अप्रैल 2026 को जारी किए गए थे और लिखित परीक्षा का आयोजन 19 अप्रैल 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इसके बाद आयोग द्वारा उत्तर कुंजी भी जारी कर दी गई थी और उस पर आपत्तियाँ दर्ज करने की निर्धारित प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। अब सभी परीक्षार्थी अपने परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट 16 जून 2026 को घोषित कर दिया है ।
अस्थाई रुप से सम्मिलित किये गए सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वे अपनी SSO ID के माध्यम से recruitment portal पर My Recruitment → Detailed Form Cum Scrutiny → Apply Now का चयन कर अपना विस्तृत आवेदन पत्र ऑनलाईन भरें। ऑनलाईन विस्तृत आवेदन-पत्र भरने हेतु आयोग द्वारा दिनांक 23.06.2026 से दिनांक 29.06.2026 (रात्रि 11:59) तक लिंक खोला जायेगा। इस क्रम में यह भी सूचित किया जाता है कि विस्तृत आवेदन-पत्र एवं दस्तावेजो की जाँच संबंधित विभाग (पशु पालन विभाग) द्वारा ही की जायेगी।
अतः ऑनलाईन आवेदन-पत्र भरने व सबमिट करने के उपरांत प्रिन्ट ऑप्शन पर जाकर सम्पूर्ण विस्तृत आवेदन पत्र को 02 प्रतियो में प्रिन्ट कर अपने पास संभाल कर रखें एवं संबंधित विभाग (पशु पालन विभाग) की सूचना के अनुसार निर्धारित दिनांक, समय व स्थान पर विस्तृत आवेदन पत्र (दो प्रतियो में) मय समस्त मूल दस्तावेजो व स्वयं सत्यापित प्रतियों सहित उपस्थित होवें। इस हेतु संबंधित विभाग द्वारा ही उचित माध्यम से अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन हेतु सूचित कराने की कार्यवाही सम्पादित की जायेगी एवं राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा अलग से कोई सूचना अभ्यर्थियों को प्रेषित नही की जायेगी। विभाग द्वारा दस्तावेज सत्यापन हेतु निर्धारित तिथि को उपस्थित नही होने पर अभ्यर्थी को अपात्र मानते हुए परिणाम में विचारित नहीं किया जायेगा।
How to Check RPSC Veterinary Officer Result 2026
राजस्थान वेटरनरी ऑफिसर भर्ती का परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद सभी कैंडिडेट्स रिजल्ट चेक कैसे करना है ये जानना चाहते है उनको बता दे कि आप नीचे दिए हुए प्रोसेस को फॉलो करके आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे।
- सबसे पहले राजस्थान लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है जिसका डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हुआ है ।
- इसके बाद अभ्यर्थी को होम पेज पर कैंडिडेट इनफॉर्मेशन ऑप्शन में जाकर रिजल्ट्स लिंक पर क्लिक करना है।
- इसके बाद अभ्यर्थी को RPSC Veterinary Officer Result 2026 के लिंक पर क्लिक करना है।
- इसके बाद रिजल्ट की पीडीएफ फाइल आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी ।
- जिसमें आप अपना रिजल्ट रोल नंबर डालकर चेक कर सकते है ।
- यदि आप लैपटॉप या कंप्यूटर में देख रहे है तो Ctrl + F दबाए जिससे Find का ऑप्शन आयेगा उसमें अपने रोल नंबर डाले और यदि आप मोबाइल में देख रहे है तो थ्री लाइन पर क्लिक करकें Find in Page पर क्लिक करके और सर्च करे ।
- यदि आपका चयन हुआ है तो रोल नंबर इस pdf में मिल जाएगा ।
- इसके अलावा आपको इस पीडीएफ में कट ऑफ की भी जानकरी मिल जाएगी।
RPSC Veterinary Officer Result 2026 Important Links
| Rajasthan Veterinary Officer Result 2026 Release Date | 16 June 2026 |
| Rajasthan Veterinary Officer Result 2026 | Click Here |
| List of Disqualified Candidates for Veterinary Officer – 2025 | Click Here |
| Official Website | rpsc.rajasthan.gov.in |







