Rajasthan Board Duplicate Marksheet Order: मार्कशीट फट गई या खो गई है तो परेशान मत होइए , घर बैठे ऑर्डर करें डुप्लीकेट मार्कशीट


India Naukri Help as
Preferred Source on Google
Add Preference

यदि आपके भी राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं या 12वीं की मार्कशीट फट गई है तो आप ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर घर बैठे ऑर्डर कर सकते है। आप वेबसाइट से 1975-2025 तक की कोई भी मार्कशीट ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते है ।

हमारे पास बहुत सारे डॉक्यूमेंट होते हैं और इसमें से एक अहम दस्तावेज अपना स्कूल लेवल की मार्कशीट होती है चाहे वो कक्षा 10वीं की हो या 12वीं की , कई बार ऐसा होता है कि हमारी मार्कशीट गुम जाती है या फट जाती है तो हमको परेशानी होती है कि अब क्या कैसे ऑर्डर करे , इसके लिए आज के इस आर्टिकल में हमने राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की डुप्लीकेट मार्कशीट ऑनलाइन ऑर्डर करने के लिए संपूर्ण जानकारी नीचे उपलब्ध करवा दी है ।

Rajasthan Board Duplicate Marksheet

मार्कशीट एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जो आपकी शैक्षिक योग्यता को प्रमाणित करता है। यह नौकरी, उच्च शिक्षा, या अन्य सरकारी कार्यों के लिए आवश्यक होती है । यदि आपकी मूल मार्कशीट खो गई, चोरी हो गई, या क्षतिग्रस्त हो गई है, तो डुप्लिकेट मार्कशीट प्राप्त करना जरूरी हो जाता है। यदि खो भी गई है तो , चिंता न करें! राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) डुप्लिकेट मार्कशीट प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करता है। इस पोस्ट में, हम आपको राजस्थान बोर्ड की डुप्लिकेट मार्कशीट प्राप्त करने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, शुल्क और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में विस्तार से बताएंगे।

डुप्लीकेट मार्कशीट के लिए आवेदन शुल्क

राजस्थान कक्षा 10वीं या 12वीं बोर्ड की डुप्लीकेट मार्कशीट मंगवाने के लिए आपको बहुत ही कम आवेदन शुल्क देना होगा । आपको ₹200 आवेदन शुल्क देना होगा, इस पेमेंट का भुगतान आपको ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। विस्तृत जानकारी के लिए आप ऑफिसियल वेबसाइट पर जा सकते हैं और वहां से जानकारी ले सकते हैं । आधिकारिक वेबसाइट पर जाने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हुआ है ।

राजस्थान बोर्ड डुप्लीकेट मार्कशीट के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म कैसे भरें

राजस्थान कक्षा 10वीं या 12वीं बोर्ड की डुप्लीकेट मार्कशीट मंगवाने के लिए आप निम्न स्टेप्स फॉलो करें –

  1. राजस्थान बोर्ड ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड/के लिए अधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाए ।
  2. इसके बाद Duplicate Documents/Corrections के टैब पर क्लिक करें ।
  3. अब आपको Online applicaton for duplicate documents and fees payments for correction पर क्लिक करना है ।
  4. अब आपको Fill Application Form For Duplicate Document पर क्लिक करना है ।
  5. अब आपके सामने डुप्लीकेट मार्कशीट के लिए आवेदन फॉर्म खुलेगा इसे अच्छी तरह से भरें ।
  6. Document में आपको Duplicate Marksheet का ही चयन करना है ।
  7. बाकी जानकारी आपको मार्कशीट के अनुसार ही भरना है ।
  8. अब आपको अपने घर का सही पता भरना है जिसमे मोबाइल नंबर आवश्यक रूप से भरें ।
  9. by hand at Vidhyarthi Seva Kendra, Ajmer इसमें आप टिक करे, ताकि आप उसी दिन केंद्र में पहुंचकर मार्कशीट प्राप्त कर लें ।
  10. यदि आप केंद्र नहीं जाते तो आपकी मार्कशीट घर के पते पर पहुंचाई जाएगी ।
  11. Payment Mode में ICICI Bank Ltd. को चुने , अब save बटन पर क्लिक करें ।
  12. NOTE : इसमें आपको अपने आधार कार्ड के दोनों तरफ की फोटो अपलोड करना है यदि ऐसा नहीं करते तो आवेदन रिजेक्ट कर दिया जाएगा ।
  13. जैसे ही आप save पर क्लिक करते हैं तो उसके बाद आपके सामने Preview Form खुलेगा जिसे अच्छी तरह से पढ़ लें ।
  14. अब आपको Make Payment पर क्लिक करेअब आपके सामने ICICI Bank Payment Option खुल जाएगा ।
  15. इसके बाद Proceed Now पर क्लिक करें , सफलतापूर्वक पेमेंट होने के बाद आपके सामने Application status form खुल जाएगा ।
  16. इस फॉर्म का आपको प्रिंटआउट निकाल लेना है या इसे PDF save करना है।

Rajasthan Board Duplicate Marksheet Order Important Links

Rajasthan Board Duplicate Marksheet Order Online LinkClick Here
Official WebsiteClick Here

3 thoughts on “Rajasthan Board Duplicate Marksheet Order: मार्कशीट फट गई या खो गई है तो परेशान मत होइए , घर बैठे ऑर्डर करें डुप्लीकेट मार्कशीट”

  1. Mene Already mangwa li hai ye marksheet with certificate but ye jo certificate send krte hai by post to us certificate me candidate ka photo nhi hota or wha pe seal lgi hui aati hai photo not available in duplicate marksheet. Humko photo wali marksheet chahiye. Pls guide

    Reply

Leave a Comment