AAICLAS Security Screener Recruitment 2026 : एएआईसीएलएएस में स्क्रूटनी स्क्रीनर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी


India Naukri Help as
Preferred Source on Google
Add Preference

अगर आप भी एविएशन सेक्टर (Aviation Sector) यानी एयरपोर्ट पर नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया कार्गो लॉजिस्टिक्स एंड एलाइड सर्विसेज कंपनी लिमिटेड (AAICLAS) ने स्क्रूटनी स्क्रीनर (फ्रेशर) के 158 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आप यदि इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते है तो ऑनलाइन आवेदन कर सकते है ।

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 मई 2026 से शुरू हो जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों के पास फॉर्म भरने के लिए पर्याप्त समय होगा, और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने तथा आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 8 जून 2026 निर्धारित की गई है। इसके साथ ही आवेदन फॉर्म भरने से संबंधित सभी जानकारी जैसे – आय सीमा, आवेदन शुल्क, शैक्षणिक योग्यता आदि भर्ती से संबंधित सभी प्रकार के महत्वपूर्ण जानकारी आपको इस आर्टिकल में मिल जाएगी । इस भर्ती के लिए जितने भी इच्छुक उम्मीदवार हैं वह तभी अपना-अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं , आवेदन फॉर्म भरने से संबंधित सभी प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी और आवेदन करने का संपूर्ण प्रक्रिया हमने नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया हुआ है ।

यह भी देखें >>> AAICLAS Assistant Security Recruitment 2026 : 12वीं पास कैंडिडेट्स के लिए एविएशन सेक्टर में नौकरी का शानदार अवसर

AAICLAS Security Screener Recruitment 2026 Application Fee

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया कार्गो लॉजिस्टिक्स एंड एलाइड सर्विसेज कंपनी लिमिटेड (AAICLAS) द्वारा निकाली गई स्क्रूटनी स्क्रीनर (फ्रेशर) भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए General और OBC वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को 750/- आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं SC, ST , EWS और सभी वर्गों की महिला उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क मात्र ₹100/- तय किया गया है। आवेदकों को ध्यान रखना होगा कि इस निर्धारित राशि के अलावा बैंक चार्ज या अतिरिक्त गेटवे टैक्स भी लग सकते हैं, जिनका भुगतान उम्मीदवार को खुद करना होगा।

AAICLAS Security Screener Recruitment 2026 Age Limit

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया कार्गो लॉजिस्टिक्स एंड एलाइड सर्विसेज कंपनी लिमिटेड (AAICLAS) द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन (Advertisement No. 01 of 2026) के अनुसार, स्क्रूटनी स्क्रीनर (फ्रेशर) पद के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष निर्धारित की गई है। इस आयु सीमा की गणना तिथि 1 मई 2026 तय की गई है, यानी इस तारीख तक उम्मीदवार की उम्र 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

AAICLAS Security Screener Recruitment 2026 Education Qualification

एएआईसीएलएएस में स्क्रूटनी स्क्रीनर पदों के लिए पात्रता मानदंड को पूरा करना आवश्यक है। उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय/संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन देखें ।

AAICLAS Security Screener Recruitment 2026 Vacancy Details

Airport Post
देहरादून17
कोलकाता25
पटना37
त्रिची28
कालीकट17
उदयपुर34
कुल158

How to Apply Online AAICLAS Security Screener Recruitment 2026

स्क्रूटनी स्क्रीनर (फ्रेशर) भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए आपको नीचे दिए हुए प्रोसेस को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना है । इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन आमंत्रित किए गए है । ऑनलाइन आवेदन करने के लिए निम्न प्रोसेस फॉलो करें –

  1. सबसे पहले AAICLAS की आधिकारिक वेबसाइट aaiclas.aero पर जाएं।
  2. होमपेज के मुख्य मेनू में दिए गए “Career” या “Engagement” सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. यहाँ आपको “Advertisement No. 01 of 2026” का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  4. अब आवेदन पोर्टल पर जाने के लिए “Apply Online” बटन को चुनें।
  5. “New Registration” पर क्लिक करें और अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और जन्मतिथि दर्ज करके सबमिट करें।
  6. रजिस्ट्रेशन पूरा होते ही आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल पर एक रजिस्ट्रेशन आईडी (Registration ID) और पासवर्ड भेज दिया जाएगा।
  7. प्राप्त हुई रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड की मदद से पोर्टल पर लॉग इन (Log In) करें।
  8. इसके बाद अपनी व्यक्तिगत जानकारी (जैसे माता-पिता का नाम, स्थायी पता आदि) और परीक्षा/इंटरव्यू के लिए अपने पसंदीदा शहर (Centres) का चयन करें।
  9. अपनी शैक्षणिक योग्यता (12वीं के कुल अंक, पास होने का वर्ष और बोर्ड का नाम) बिल्कुल अपनी मार्कशीट के अनुसार सटीक भरें।
  10. पोर्टल पर दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार अपने फोटो, सिग्नेचर और अन्य आवश्यक दस्तावेजों को सही साइज में अपलोड करें।
  11. आवेदन फॉर्म को पूरा भरने के बाद आपको ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी।
  12. फीस का भुगतान करने के बाद पूरे फॉर्म का एक बार ‘Preview’ जरूर देख लें ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कहीं कोई गलती नहीं हुई है। फाइनल सबमिट होने के बाद फॉर्म में कोई सुधार नहीं किया जा सकेगा।
  13. सब कुछ सही होने पर “Submit” बटन पर क्लिक कर दें।
  14. भविष्य में उपयोग और वेरिफिकेशन के लिए भरे हुए फाइनल आवेदन फॉर्म और फीस रसीद का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
🛠️
Photo / Sign / PDF साइज कम करें
फॉर्म भरते समय फाइल अपलोड में दिक्कत हो रही है? हमारे फ्री टूल्स से साइज तुरंत ठीक करें।
Open Free Tools ➜

AAICLAS Security Screener Recruitment 2026 Important Links

AAICLAS Security Screener Recruitment 2026 Application Start DATE 18 May 2026
AAICLAS Security Screener Recruitment 2026 Last Date8 June 2026
Apply OnlineClick Here
Official Notification Click Here
Official Website Click Here

3 thoughts on “AAICLAS Security Screener Recruitment 2026 : एएआईसीएलएएस में स्क्रूटनी स्क्रीनर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी”

Leave a Comment