RSSB Computer Instructor Recruitment 2026 : वरिष्ठ एवं बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के 3951 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें पूरी प्रक्रिया


India Naukri Help as
Preferred Source on Google
Add Preference

राजस्थान में नई भर्ती का इंतजार कर रहे सभी कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर है कि वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक (Senior Computer Instructor) और बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक (Basic Computer Instructor) के कुल 3,951 पदों पर भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन 22 मई को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी हो गया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 25 मई से 23 जून तक किए जा सकते है । यह भर्ती माध्यमिक शिक्षा विभाग और संस्कृत शिक्षा विभाग दोनों के लिए की जा रही है। इस भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों जैसे- योग्यता, आयु सीमा और आवेदन प्रक्रिया आदि की जानकारी नीचे दी हुई है ।

RSSB Computer Instructor Recruitment 2026 Latest News

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी इस भर्ती में कुल 3,951 पदों पर भर्ती की जाएंगी । जिसमें बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के लिए 3,629 पद निकाले गए हैं और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के लिए कुल 322 पद निकाले गए हैं । ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 मई 2026 से शुरू होकर 23 जून 2026 को रात्रि 23:59 बजे तक चलेगी । राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने का लिंक और ऑफिशियल नोटिफिकेशन डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हुआ है।

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि25 मई 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि23 जून 2026 (रात्रि 23:59 बजे तक)
वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक परीक्षा तिथि22 अगस्त 2026
बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक परीक्षा तिथि23 अगस्त 2026
त्रुटि संशोधन का प्रथम अवसर (आवेदन बंद होने के बाद)आवेदन की अंतिम तिथि के पश्चात 03 दिवस की अवधि
त्रुटि संशोधन का अंतिम अवसरपरीक्षा आयोजन के पश्चात 07 दिवस हेतु

Rajasthan Computer Instructor Recruitment 2026 VacancyDetails

पद का नामविभाग का नामगैर-अनुसूचित क्षेत्र (Non-TSP)अनुसूचित क्षेत्र (TSP)कुल पद
वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशकमाध्यमिक शिक्षा विभाग26832300
संस्कृत शिक्षा विभाग200222
बेसिक कंप्यूटर अनुदेशकमाध्यमिक शिक्षा विभाग27366793415
संस्कृत शिक्षा विभाग20014214
कुल योग32247273951

Rajasthan Computer Instructor Recruitment 2026

राजस्थान सरकार के नियमानुसार अब अभ्यर्थियों को केवल एक बार ही रजिस्ट्रेशन शुल्क देना होता है । यदि आपने पहले रजिस्ट्रेशन नहीं कर रखा है तो आपको अपने वर्ग के अनुसार इस प्रकार से आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा –

  • सामान्य वर्ग / क्रीमीलेयर श्रेणी के OBC/MBC: ₹600/-
  • नॉन-क्रीमीलेयर OBC/MBC, EWS, SC, ST (राजस्थान के मूल निवासी): ₹400/-
  • समस्त दिव्यांगजन: ₹400/-
  • अन्य राज्यों के अभ्यर्थी: ₹600/-

RSSB Computer Instructor Recruitment 2026 Age Limit Details

राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने हेतु आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए । आयु की गणना 01 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी । यदि आप आयु की गणना करना चाहते है तो हमारे Age Calculator का उपयोग कर सकते है । आरक्षित वर्गों को आयु में छूट सरकार के नियमानुसार दी जाएगी जिसकी विस्तृत जानकारी आप सभी ऑफिशियल नोटिफिकेशन से ले सकते हैं जिसको डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हुआ है।

RSSB Computer Instructor Recruitment 2026 Education Qualification

राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार होनी चाहिए –

​वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के लिए:

  • ​कंप्यूटर साइंस (CS) / इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) / ECE / EE / EEE / ETE / EIE में M.E. / M.Tech.
  • या M.Sc. (Computer Science / IT)
  • या MCA / ‘B’ Level / ‘C’ Level सर्टिफिकेट
  • या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष/उच्चतर योग्यता।

​बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के लिए:

  • ​स्नातक (Graduate) के साथ ‘A’ Level / PGDCA (न्यूनतम 1 वर्ष)
  • या B.E. / B.Tech. (CS / IT / ECE / EE / EEE / EIC / TIE)
  • या B.Sc. (Computer Science / IT)
  • या BCA
  • या इसके समकक्ष कोई अन्य उच्चतर योग्यता।

राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2026 की शैक्षणिक योग्यता संबंधित विस्तृत जानकारी आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन से ले सकते है जिसको डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हुआ है।

How to Apply Online RSSB Computer Instructor Recruitment 2026

राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है जो अभ्यर्थी आवेदन करना चाहते हैं वह आवेदन प्रक्रिया को जानना चाहते हैं उनको बता दें कि राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए संपूर्ण प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप दी हुई है अभी अभी इन स्टेप्स को फॉलो करके राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2026 में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं ।

  • ​सबसे पहले राजस्थान SSO पोर्टल (http://sso.rajasthan.gov.in) पर लॉगिन करें।
  • Recruitment Portal का चयन करें।
  • Apply Now पर क्लिक करें और यदि OTR नहीं किया है, तो अपनी श्रेणी दर्ज करके शुल्क का भुगतान करें।
  • ​OTR से आपकी लाइव फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे का निशान स्वतः फ़ेच (Fetch) होगा।
  • ​अपनी शैक्षणिक योग्यता और दस्तावेज़ सावधानीपूर्वक भरें और अंतिम सबमिशन (Final Submit) के बाद Application ID अवश्य प्राप्त करें।

RSSB Computer Instructor Recruitment 2026 Important Links

Rajasthan Computer Instructor Recruitment 2026 Online Form Start25 May 2026
Rajasthan Computer Instructor Recruitment 2026 Online Form End23 June 2026
Apply OnlineClick Here
Official NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

3 thoughts on “RSSB Computer Instructor Recruitment 2026 : वरिष्ठ एवं बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के 3951 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें पूरी प्रक्रिया”

Leave a Comment