अगर आप भी एविएशन सेक्टर (Aviation Sector) यानी एयरपोर्ट पर नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया कार्गो लॉजिस्टिक्स एंड एलाइड सर्विसेज कंपनी लिमिटेड (AAICLAS) ने असिस्टेंट – सिक्योरिटी के विभिन्न 62 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति 3 वर्ष के फिक्स्ड टर्म कॉन्ट्रैक्ट पर की जाएगी। आप यदि इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते है तो ऑनलाइन आवेदन कर सकते है ।

Trending Govt Job
- RSSB Computer Instructor Recruitment 2026 : वरिष्ठ एवं बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के 3951 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें पूरी प्रक्रिया
- RPSC 1st Grade Special Education Teacher Recruitment 2026 : राजस्थान 1st ग्रेड भर्ती का 121 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, यहां से देखें संपूर्ण जानकारी
- UPSC NDA 2 Recruitment 2026 : यूपीएससी एनडीए भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी, यहां से करें आवेदन
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 जून 2026 से शुरू हो जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों के पास फॉर्म भरने के लिए पर्याप्त समय होगा, और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने तथा आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 2 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। इसके साथ ही आवेदन फॉर्म भरने से संबंधित सभी जानकारी जैसे – आय सीमा, आवेदन शुल्क, शैक्षणिक योग्यता आदि भर्ती से संबंधित सभी प्रकार के महत्वपूर्ण जानकारी आपको इस आर्टिकल में मिल जाएगी । इस भर्ती के लिए जितने भी इच्छुक उम्मीदवार हैं वह तभी अपना-अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं , आवेदन फॉर्म भरने से संबंधित सभी प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी और आवेदन करने का संपूर्ण प्रक्रिया हमने नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया हुआ है ।
यह भी देखें >>> AAICLAS Security Screener Recruitment 2026 : एएआईसीएलएएस में स्क्रूटनी स्क्रीनर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी
AAICLAS Assistant Security Recruitment 2026 Application Fee
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया कार्गो लॉजिस्टिक्स एंड एलाइड सर्विसेज कंपनी लिमिटेड (AAICLAS) द्वारा निकाली गई असिस्टेंट (सिक्योरिटी) भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए General और OBC वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को ₹500/- आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं SC, ST , EWS और सभी वर्गों की महिला उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क मात्र ₹100/- तय किया गया है। आवेदकों को ध्यान रखना होगा कि इस निर्धारित राशि के अलावा बैंक चार्ज या अतिरिक्त गेटवे टैक्स भी लग सकते हैं, जिनका भुगतान उम्मीदवार को खुद करना होगा।
AAICLAS Assistant Security Recruitment 2026 Age Limit
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया कार्गो लॉजिस्टिक्स एंड एलाइड सर्विसेज कंपनी लिमिटेड (AAICLAS) द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन (Advt. No. 02/2026) के अनुसार, असिस्टेंट सिक्योरिटी पद के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष निर्धारित की गई है। इस आयु सीमा की गणना तिथि 1 जून 2026 तय की गई है, यानी इस तारीख तक उम्मीदवार की उम्र 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
AAICLAS Assistant Security Recruitment 2026 Education Qualification
अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 60% अंक तथा एससी/एसटी वर्ग के लिए न्यूनतम 55% अंक अनिवार्य हैं। उम्मीदवार को हिंदी और अंग्रेजी भाषा का ज्ञान होना चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन देखें ।
AAICLAS Assistant Security Recruitment 2026 Vacancy Details
| Post Name | Total Posts |
|---|---|
| Assistant (Security) – Tirupati | 9 |
| Assistant (Security) – Trichy | 23 |
| Assistant (Security) – Madurai | 9 |
| Assistant (Security) – Bhubaneswar | 9 |
| Assistant (Security) – Udaipur | 12 |
| Total | 62 |
How to Apply Online AAICLAS Assistant Security Recruitment 2026
एएआईसीएलएएस असिस्टेंट सिक्योरिटी भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए आपको नीचे दिए हुए प्रोसेस को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना है । इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन आमंत्रित किए गए है । ऑनलाइन आवेदन करने के लिए निम्न प्रोसेस फॉलो करें –
- सबसे पहले AAICLAS की आधिकारिक वेबसाइट aaiclas.aero पर जाएं।
- होमपेज के मुख्य मेनू में दिए गए “Career” या “Engagement” सेक्शन पर क्लिक करें।
- यहाँ आपको “Notification No. 02/2026 – Engagement of Assistant (Security)” का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- अब आवेदन पोर्टल पर जाने के लिए “Apply Online” बटन को चुनें।
- “New Registration” पर क्लिक करें और अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और जन्मतिथि दर्ज करके सबमिट करें।
- रजिस्ट्रेशन पूरा होते ही आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल पर एक रजिस्ट्रेशन आईडी (Registration ID) और पासवर्ड भेज दिया जाएगा।
- प्राप्त हुई रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड की मदद से पोर्टल पर लॉग इन (Log In) करें।
- इसके बाद अपनी व्यक्तिगत जानकारी (जैसे माता-पिता का नाम, स्थायी पता आदि) और परीक्षा/इंटरव्यू के लिए अपने पसंदीदा शहर (Centres) का चयन करें।
- अपनी शैक्षणिक योग्यता (12वीं के कुल अंक, पास होने का वर्ष और बोर्ड का नाम) बिल्कुल अपनी मार्कशीट के अनुसार सटीक भरें।
- पोर्टल पर दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार अपने फोटो, सिग्नेचर और अन्य आवश्यक दस्तावेजों को सही साइज में अपलोड करें।
- आवेदन फॉर्म को पूरा भरने के बाद आपको ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी।
- फीस का भुगतान करने के बाद पूरे फॉर्म का एक बार ‘Preview’ जरूर देख लें ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कहीं कोई गलती नहीं हुई है। फाइनल सबमिट होने के बाद फॉर्म में कोई सुधार नहीं किया जा सकेगा।
- सब कुछ सही होने पर “Submit” बटन पर क्लिक कर दें।
- भविष्य में उपयोग और वेरिफिकेशन के लिए भरे हुए फाइनल आवेदन फॉर्म और फीस रसीद का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
AAICLAS Assistant Security Recruitment 2026 Important Links
| AAICLAS Assistant Security Recruitment 2026 Application Start DATE | 11 June 2026 |
| AAICLAS Assistant Security Recruitment 2026 Last Date | 2 July 2026 |
| Apply Online | Click Here |
| Official Notification | Click Here |
| Official Website | Click Here |
1 thought on “AAICLAS Assistant Security Recruitment 2026 : 12वीं पास कैंडिडेट्स के लिए एविएशन सेक्टर में नौकरी का शानदार अवसर”