PVC Aadhaar Card Online Apply 2026 : ATM कार्ड जैसा PVC आधार कार्ड कैसे ऑनलाइन ऑर्डर करें? ये रहा आसान तरीका , बिना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के

Published On: जून 17, 2026
Follow Us
PVC Aadhaar Card Online Apply 2026

आज के समय में आधार कार्ड एक जरूरी दस्तावेज बन चुका है, जिसका उपयोग सरकारी और निजी दोनों ही क्षेत्रों में किया जाता है। लेकिन कागज का आधार कार्ड जल्दी फट जाता है या खराब हो सकता है, जिससे इसे लंबे समय तक सुरक्षित रखना मुश्किल हो जाता है। इसी समस्या को दूर करने के लिए UIDAI ने PVC Aadhaar Card Online Apply 2026 की सुविधा शुरू की है, जो एटीएम कार्ड की तरह मजबूत और टिकाऊ होता है।

PVC Aadhaar Card Online Apply 2026
PVC Aadhaar Card Online Apply 2026

यह PVC आधार कार्ड न केवल आकर्षक होता है, बल्कि इसे घर बैठे ऑनलाइन ऑर्डर करना भी बेहद आसान है। खास बात यह है कि मात्र ₹75 का भुगतान करके आप इसे मात्र 7 दिनों में स्पीड पोस्ट के माध्यम से अपने घर मंगवा सकते हैं। हालांकि पहले इसका शुल्क ₹50 था लेकिन हाल ही में सरकार ने ₹25 बढ़ाकर ₹75 कर दिया है । तो अगर आप भी PVC आधार कार्ड मंगवाना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया ।

PVC Aadhaar Card क्या है?

PVC Aadhaar Card एक प्लास्टिक कार्ड होता है, जो देखने में बिल्कुल एटीएम कार्ड जैसा लगता है। यह कार्ड मजबूत, टिकाऊ और वाटरप्रूफ होता है, जिससे इसे सुरक्षित रखना आसान होता है। PVC आधार कार्ड में QR कोड, फोटो, आधार नंबर, होलोग्राम और अन्य सुरक्षा फीचर्स होते हैं, जिससे यह कार्ड पूरी तरह से सुरक्षित होता है।

PVC Aadhaar Card के फायदे

PVC Aadhaar Card कई बेहतरीन सुविधाओं के साथ आता है, जो इसे आम कागज़ के आधार कार्ड की तुलना में अधिक टिकाऊ और सुविधाजनक बनाते हैं। यह कार्ड प्लास्टिक से बना होता है, जिससे यह मजबूत और टिकाऊ होता है और जल्दी खराब नहीं होता।

इसके अलावा, यह वॉटरप्रूफ होता है, यानी पानी के संपर्क में आने पर भी इसकी गुणवत्ता बनी रहती है। इसका डिज़ाइन एटीएम कार्ड जैसा होता है, जिससे यह आकर्षक और पोर्टेबल दिखता है। इसे ऑर्डर करना भी बेहद आसान है आप सिर्फ ₹50 का भुगतान करके इसे घर बैठे मंगवा सकते हैं और बिना किसी झंझट के इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

PVC Aadhaar Card Ordering Process Using Registered Mobile Number

अगर आपका आधार कार्ड फट गया है, खराब हो गया है या आप PVC Aadhaar Card बनवाना चाहते हैं और आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक है , तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें और पीवीसी आधार कार्ड को अप्लाई करे –

  1. कृपया https://uidai.gov.in या https://myaadhaar.uidai.gov.in/genricPVC पर जाएं।
  2. “Order Aadhaar PVC Card” सेवा पर क्लिक करें।
  3. Login पर क्लिक करें, अपना 12 अंकों का आधार नंबर (UID) दर्ज करें।
  4. सुरक्षा कोड दर्ज करें।
  5. “OTP से लॉगिन करें” बटन पर क्लिक करें।
  6. पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP दर्ज करें।
  7. ‘Order Aadhaar PVC Card’ टाइल पर क्लिक करें। अगली स्क्रीन पर, ‘स्वयं के लिए आधार पीवीसी कार्ड ऑर्डर करें’ विकल्प चुनें।
  8. आधार पीवीसी कार्ड के लिए ऑर्डर देने से पहले आधार नंबर धारक द्वारा सत्यापन के लिए आधार विवरण का पूर्वावलोकन दिखाई देगा। “नियम और शर्तें” के सामने वाले चेक बॉक्स पर क्लिक करें। (नोट: विवरण देखने के लिए हाइपरलिंक पर क्लिक करें)।
  9. OTP सत्यापन पूरा करने के लिए “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
  10. “भुगतान करें” पर क्लिक करें। आपको भुगतान गेटवे पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा, जहां क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग और UPI जैसे भुगतान विकल्प उपलब्ध होंगे।
  11. सफल भुगतान के बाद, डिजिटल हस्ताक्षर वाली रसीद जनरेट होगी, जिसे आधार नंबर धारक PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकता है। आधार नंबर धारक को SMS के माध्यम से सेवा अनुरोध नंबर भी प्राप्त होगा।
  12. आधार कार्ड धारक ‘आधार कार्ड स्टेटस चेक करें’ पेज पर आधार कार्ड के डिस्पैच होने तक SRN की स्थिति देख सकते हैं।
  13. DoP से डिस्पैच होने पर AWB नंबर वाला SMS भी भेजा जाएगा। आधार कार्ड धारक DoP वेबसाइट पर जाकर डिलीवरी स्टेटस भी देख सकते हैं।

यह भी देखे >>> Update Mobile Number in Aadhar Card Online : घर बैठे करें Aadhaar में मोबाइल नंबर अपडेट , बस इस ऐप से हो जाएगा काम

PVC Aadhaar Card Ordering Process Using Without Registered Mobile Number

यदि आपके किसी कारणवश आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो आप नीचे दिए हुए प्रोसेस को फॉलो करके पीवीसी आधार कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है –

  1. कृपया https://uidai.gov.in या https://myaadhaar.uidai.gov.in/genricPVC पर जाएं ।
  2. “Order Aadhaar PVC Card” सेवा पर क्लिक करें।
  3. लॉगिन पर क्लिक करें, अपना 12 अंकों का आधार नंबर (UID) दर्ज करें।
  4. सुरक्षा कोड दर्ज करें।
  5. “OTP से लॉगिन करें” बटन पर क्लिक करें।
  6. प्राप्तकर्ता/आवेदक के मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP दर्ज करें।
  7. ‘Order Aadhaar PVC Card’ टाइल पर क्लिक करें।
  8. अगली स्क्रीन पर, ‘Order Aadhaar PVC Card for other people’ विकल्प चुनें।
  9. गैर-पंजीकृत मोबाइल नंबर का उपयोग करके ऑर्डर करने वाले आधार नंबर धारकों के लिए पूर्वावलोकन उपलब्ध नहीं होगा।
  10. शर्त एक्सेप्ट करे और OTP सत्यापन पूरा करने के लिए “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
  11. “भुगतान करें” पर क्लिक करें। आपको भुगतान गेटवे पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा, जहां क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग और UPI जैसे भुगतान विकल्प उपलब्ध होंगे।
  12. सफल भुगतान के बाद, डिजिटल हस्ताक्षर वाली रसीद जनरेट होगी, जिसे आधार नंबर धारक PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकता है। आधार नंबर धारक को SMS के माध्यम से सेवा अनुरोध नंबर भी प्राप्त होगा।
  13. आधार कार्ड धारक ‘आधार कार्ड स्टेटस चेक करें’ पेज पर आधार कार्ड के डिस्पैच होने तक SRN की स्थिति देख सकते हैं।
  14. DoP से डिस्पैच होने पर AWB नंबर वाला SMS भी भेजा जाएगा। आधार कार्ड धारक DoP वेबसाइट पर जाकर डिलीवरी स्टेटस भी देख सकते हैं।

भुगतान के 7 से 15 दिनों के भीतर, PVC Aadhaar Card स्पीड पोस्ट के माध्यम से आपके पते पर पहुंच जाएगा।

PVC Aadhaar Card एक शानदार विकल्प है, जो आपके आधार कार्ड को मजबूत, टिकाऊ और सुरक्षित बनाता है। इसे मंगवाने की प्रक्रिया भी बेहद आसान है और आप सिर्फ ₹75 के भुगतान पर इसे घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं।

Bhupendra Jangid

भूपेंद्र जांगिड़ को एजुकेशन फील्ड रिलेटेड अपडेट क्षेत्र में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है । नई भर्ती, एडमिट कार्ड , रिजल्ट्स और विभिन्न एजुकेशन रिलेटेड न्यूज को कवर करते है।
Telegram
Join Us
WhatsApp
Join Us
Instagram
Follow

Related Posts

Rajasthan Board Duplicate Marksheet Order: मार्कशीट फट गई या खो गई है तो परेशान मत होइए , घर बैठे ऑर्डर करें डुप्लीकेट मार्कशीट

Rajasthan Board Duplicate Marksheet Order: मार्कशीट फट गई या खो गई है तो परेशान मत होइए , घर बैठे ऑर्डर करें डुप्लीकेट मार्कशीट

जून 15, 2026
Voter ID Card 2026 Download

Voter ID Card 2026 Download : यहां से डाउनलोड करें अपना वोटर आईडी कार्ड , कही जाने की जरूरत नहीं

जून 9, 2026
Instagram Plus Subscription Features

Instagram Plus Subscription Features : अब इंस्टग्राम चलाने के लिए देने होंगे पैसे! Meta ने लॉन्च किया प्लस सब्सक्रिप्शन प्लान

जून 8, 2026
Best Ways to Earn Money with Hindi Language in 2026

Best Ways to Earn Money with Hindi Language in 2026 : हिंदी आती है? तो आज ही शुरू करें ये काम, होगी मोटी कमाई!

जून 8, 2026
Withdraw Money Without Card

Withdraw Money Without Card : एटीएम की इस धांसू ट्रिक से बिना कार्ड के भी अब निकलेंगे पैसे , देख लो काम आएगा Emergency में

जून 7, 2026
Instant E Pan Card Online Apply : अब घर बैठे बनेगा पैन कार्ड वो भी बिल्कुल फ्री , हाथो हाथ मिल जाएगा वर्चुअल पैन कार्ड

Instant E Pan Card Online Apply : अब घर बैठे बनेगा पैन कार्ड वो भी बिल्कुल फ्री , हाथो हाथ मिल जाएगा वर्चुअल पैन कार्ड

जून 4, 2026

1 thought on “PVC Aadhaar Card Online Apply 2026 : ATM कार्ड जैसा PVC आधार कार्ड कैसे ऑनलाइन ऑर्डर करें? ये रहा आसान तरीका , बिना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के”

Leave a Comment