---Advertisement---

Rajasthan BSTC Counseling 2026 Schedule: बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा के लिए काउंसलिंग का नोटिफिकेशन जारी, यहां से देखें पूरा शेड्यूल

Published On: जून 13, 2026
Follow Us
Rajasthan BSTC Counseling 2026

Rajasthan BSTC Counseling 2026 का इंतजार कर रहे सभी कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर है कि बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा के लिए काउंसलिंग का नोटिफिकेशन जारी हो गया है । राजस्थान बीएसटीसी काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया 11 जून से 16 जून 2026 तक चलेगी । प्रथम चरण की अलॉटमेंट सूची 20 जून 2026 को जारी की जाएगी , इस सूची में नाम आने वाले अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे 20 जून से 27 जून 2026 तक ई मित्र या ऑनलाइन माध्यम से 13555 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। साथ ही उन्हें संबंधित संस्थान में आवश्यक दस्तावेजों के साथ 29 जून 2026 तक रिपोर्टिंग भी करनी होगी । Rajasthan pre-DElEd Counseling 2026 रिलेटेड संपूर्ण जानकारी आपको इस आर्टिकल में मिल जाएगी विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को देखें जिसका डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हुआ है।

यह भी देखे >>> Rajasthan BSTC Result 2026 : राजस्थान बीएसटीसी का रिजल्ट जारी , यहां से चेक करे Direct Link

Rajasthan BSTC Counseling 2026
Rajasthan BSTC Counseling 2026

Rajasthan BSTC Counseling 2026 Latest News

राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा का रिजल्ट 10 जून 2026 को घोषित किया जा चुका है। अब सभी कैंडिडेट्स काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने के किए गाइडलाइन का इंतजार कर रहे है उनको बता दु कि प्री डी.एल.एड. परीक्षा 2026 में शामिल हुए सभी अभ्यर्थियों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण शुरू हो गया है। वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा द्वारा इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। परिणाम जारी होने के बाद, काउंसलिंग और आवेदन सुधार की प्रक्रिया 11 जून 2026 से शुरू हो गई है। काउंसलिंग पंजीयन से पूर्व आवेदन पत्र में संशोधन करने के लिए 200 रुपये का शुल्क निर्धारित है, जबकि काउंसलिंग पंजीयन शुल्क 3000 रुपये है । इन दोनों प्रक्रियाओं के लिए अंतिम तिथि 16 अक्टूबर 2026 है।

महत्वपूर्ण यह है कि उम्मीदवार अपने नाम, माता-पिता के नाम, फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे के निशान और पाठ्यक्रम के प्रकार (सामान्य/संस्कृत) में कोई संशोधन नहीं कर पाएंगे। विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन को देखें जिसको डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हुआ है।

यह भी देखे >>> Rajasthan BSTC College List Finder 2026 & Seat Matrix

Rajasthan BSTC Counseling 2026 Important Dates

EventsDuration
काउंसलिंग पंजीयन से पूर्व आवेदन पत्र में संशोधन मय शुल्क (रू. 200/- ऑनलाइन भुगतान)11-06-2026 (गुरुवार) से 16-10-2026 (मंगलवार) तक
काउंसलिंग पंजीयन मय शुल्क रू. 3000/- ऑनलाइन जमा करवा कर अध्यापक शिक्षा संस्थानों की ऑनलाइन उपलब्ध सूची के अनुसार विकल्प भरने की तिथि11-06-2026 (गुरुवार) से 16-10-2026 (मंगलवार) तक
प्रथम चरण अलोटमेंट सूची20-06-2026 (शनिवार)
प्रथम चरण की अलोटमेंट के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों द्वारा शुल्क (रू. 13555/-) का ऑनलाइन भुगतान20-06-2026 (शनिवार) से 27-06-2026 (शनिवार)
अभ्यर्थियों द्वारा स्वयं उपस्थित होकर आवंटित अध्यापक शिक्षा संस्थान में रिपोर्टिंग करना20-06-2026 (शनिवार) से 29-06-2026 (सोमवार) तक
शिक्षा संस्थानों द्वारा प्रवेशार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन एवं प्रवेश को अधिकृत पोर्टल पर ऑनलाइन सत्यापन करना20-06-2026 (शनिवार) से 29-06-2026 (सोमवार) तक
संस्था द्वारा प्रमाणीकरण उपरान्त अभ्यर्थियों द्वारा स्वयं के लॉगिन से प्रोविजनल प्रवेश स्लिप प्राप्त करना20-06-2026 (शनिवार) से 29-06-2026 (सोमवार) तक
अपवर्ड मूवमेंट हेतु आवेदन करने की तिथि03-07-2026 (शुक्रवार) से 04-07-2026 (शनिवार) तक
अपवर्ड मूवमेंट उपरांत परिणाम की घोषणा07-07-2026 (मंगलवार)
अपवर्ड मूवमेंट के पश्चात आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग की तिथि07-07-2026 (मंगलवार) से 09-07-2026 (गुरूवार) तक

Apply Rajasthan BSTC Counseling 2026 Application Fees

काउंसलिंग में भाग लेने के लिए 3000/- रुपये का पंजीकरण शुल्क जमा करना अनिवार्य है। किसी कारणवश आपको कॉलेज आवंटित नहीं होता है, तो 100/- रुपये काटकर 2900/- रुपये वापस कर दिए जाएंगे। यदि कॉलेज आवंटित होने के बाद भी आप रिपोर्टिंग नहीं करते हैं, तो 500/- रुपये काटकर 2500/- रुपये वापस मिलेंगे। अभ्यर्थी अपनी ओर से भरी गई चॉइस को अंतिम तिथि तक अवश्य लॉक कर दें, अन्यथा अंतिम तिथि के बाद वे स्वतः ही लॉक हो जाएंगी। साथ ही ये भी ध्यान रखे कि रिफंड केवल आपके द्वारा प्रदान किए गए बैंक खाते में ही आएगा, इसलिए खाता संख्या और IFSC कोड भरते समय पूरी सावधानी बरतें।

Rajasthan D.El.Ed Admission Fee 2026

बहुत से कैंडिडेट राजस्थान बीएसटीसी काउंसलिंग के बाद कॉलेज या संस्थान आवंटित किए जाएंगे उसके लिए फीस की जानकारी लेना चाहते है उनको बता दे कि काउंसलिंग के बाद छात्रों को जो कॉलेज या संस्थान आवंटित किए जाएंगे उनमें प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को 13555 रुपये की एडमिशन फीस करनी होगी और इस फीस में छात्र द्वारा दिए गए 3 हजार रुपये के आवेदन शुल्क को जोड़ दिया जाएगा।

Rajasthan BSTC Counseling 2026 Important Instructions

  • यदि आवेदन में कोई जानकारी गलत है, तो आप ‘Correction Panel’ के जरिए 11-06-2026 से 16-06-2026 के बीच 200/- रुपये शुल्क देकर सुधार कर सकते हैं।
  • आप नाम, माता-पिता का नाम, फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान और पाठ्यक्रम के प्रकार (सामान्य/संस्कृत) में कोई बदलाव नहीं कर पाएंगे।
  • काउंसलिंग में भाग लेने के लिए 3000/- रुपये का पंजीकरण शुल्क जमा करना अनिवार्य है। यह राशि प्रवेश के बाद पाठ्यक्रम शुल्क में समायोजित कर दी जाएगी।
  • यदि आपने दोनों पाठ्यक्रमों (सामान्य और संस्कृत) या अल्पभाषा के लिए आवेदन किया है, तो आपको अलग-अलग काउंसलिंग आईडी का उपयोग करके संबंधित पाठ्यक्रम के संस्थानों का विकल्प भरना होगा।
  • प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए अधिकतम संस्थानों का चयन करें। आप सभी उपलब्ध संस्थानों का भी चयन कर सकते हैं। कम से कम एक संस्थान या एक जिले का चयन करना अनिवार्य है।
  • काउंसलिंग से पहले अपनी कैटेगरी (GEN, SC, ST, आदि) और सब-कैटेगरी की जांच कर लें और सुनिश्चित करें कि आपके पास वैध जाति प्रमाण पत्र और मूल निवासी प्रमाण पत्र उपलब्ध हैं।
  • रिफंड के लिए अपना बैंक खाता विवरण (नाम, खाता संख्या, IFSC कोड) बहुत सावधानी से भरें, क्योंकि गलत जानकारी देने की जिम्मेदारी अभ्यर्थी की होगी।
  • गलत जानकारी या फर्जी तथ्य दर्ज करने पर आपको अपात्र घोषित किया जा सकता है और पंजीकरण शुल्क जब्त कर लिया जाएगा।

How to Apply Rajasthan BSTC Counseling 2026

राजस्थान बीएसटीसी काउंसलिंग 2026 में आवेदन करने के लिए सभी कैंडिडेट्स जानना चाहते है कि आवेदन कैसे करे तो इसके लिए हमने नीचे स्टेप बाय स्टेप जानकारी उपलब्ध करवा दी है आप नीचे दिए हुए प्रोसेस को फॉलो करके राजस्थान बीएसटीसी काउंसलिंग 2026 के लिए रजिस्टेशन कर सकते है ।

  1. सबसे पहले अभ्यर्थी को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा जिसका डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हुआ है ।
  2. फिर यहां पर आपके Apply Online Counseling पर क्लिक करना है।
  3. फिर Application ID और DOB डालें ।
  4. अब आपको अपनी मनपसंद कॉलेज को सेलेक्ट करना है ।
  5. इसके पश्चात फीस का भुगतान करना है।
  6. अब नीचे दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
  7. भरे गए फॉर्म को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर रखें।
Rajasthan pre-DElEd Counseling 2026 RegistrationClick Here
Rajasthan BSTC College List 2026Click Here
Rajasthan BSTC College List Finder 2026 & Seat MatrixClick Here
Rajasthan pre-DElEd Counseling 2026 Official NotificationClick Here
Rajasthan pre-DElEd Counseling 2026 Official GuidelineClick Here
Official Websitepredeledraj2026.com

Bhupendra Jangid

भूपेंद्र जांगिड़ को एजुकेशन फील्ड रिलेटेड अपडेट क्षेत्र में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है । नई भर्ती, एडमिट कार्ड , रिजल्ट्स और विभिन्न एजुकेशन रिलेटेड न्यूज को कवर करते है।
Telegram
Join Us
WhatsApp
Join Us
Instagram
Follow

7 thoughts on “Rajasthan BSTC Counseling 2026 Schedule: बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा के लिए काउंसलिंग का नोटिफिकेशन जारी, यहां से देखें पूरा शेड्यूल”

Leave a Comment