UIDAI ने आधार सेवाओं को और आसान बनाने के लिए नया आधिकारिक मोबाइल ऐप लॉन्च किया है, जिससे अब यूजर्स घर बैठे ही अपने Aadhar से जुड़े कई जरूरी अपडेट कर सकते हैं । अब आप आधार कार्ड में एड्रेस को भी बहुत ही आसानी से चेंज कर सकते है । आधार कार्ड में एड्रेस को चेंज करने का पूरा प्रोसेस स्टेप बाय स्टेप नीचे दिया हुआ है । आप नीचे दिए हुए प्रोसेस को फॉलो करके आसानी से आधार कार्ड में एड्रेस में अपडेट कर सकते है ।
बहुत से लोग होते हैं जिनको आधार कार्ड में अपना एड्रेस अपडेट करवाना होता है और वे आधार सेंटर भी जाना नहीं चाहते , उनके लिए हमने आज की इस पोस्ट में आधार में एड्रेस अपडेट के लिए 2 तरीके बताए है , जिनसे आप घर बैठे आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट कर सकते है ।

Trending Latest News
- Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana Merit List: मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना फाइनल मेरिट लिस्ट जारी , यहां से चेक करें
- RSSB Computer Instructor Recruitment 2026 : वरिष्ठ एवं बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के 3951 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें पूरी प्रक्रिया
- Rajasthan PTET Counselling Fees Refund : राजस्थान पीटीईटी अप्रवेशित विद्यार्थियों की फीस रिफंड के लिए आवेदन शुरू, रिफंड का अंतिम मौका जल्दी करें
Aadhaar में पता अपडेट कैसे करें ? ये रहा नया तरीका
आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट करने के लिए आप ऑफिशियल ऐप में निम्न स्टेप फॉलो करके आसानी से अपडेट कर सकते है ।
- सबसे पहले यूजर्स को AADHAAR एप डाउनलोड करना होगा।
- यहां यूजर्स को अपना आधार नंबर डालकर लॉगिन करना होगा।
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP जाएगा, वेरिफिकेशन करना होगा।
- आगे इस्तेमाल के लिए 6 अंकों का लॉगिन PIN सेट करना होगा।
- 6 अंकों का PIN डालकर आधार एप में लॉगिन करें।
- स्क्रोल करके नीचे जाएं, सर्विसेज में ‘माय आधार अपडेट’ पर क्लिक करें।
- सबसे पहले एड्रेस अपडेट का ही ऑप्शन आएगा, क्लिक करें।
- यहां जरूरी डिटेल पढ़ें, कंटिन्यू पर क्लिक करें।
- आवश्यक दस्तावजे जो उपलब्ध हो उनको अपलोड करे ।
- फेस ऑथेंटिकेशन होगा, कैमरे में देखकर एक बार आंख बंद करें खोलें।
- पेमेंट करने का ऑप्शन आएगा, ₹75 जमा करने के बाद प्रोसेस पूरी हो जाएगी।
Note :- आधार कार्ड अपडेट करने का प्रोसेस शुरू करने से पहले Face Verification App डाउनलोड अवश्य करे ।
UIDAI की वेबसाइट से ऐसे करें आधार में एड्रेस अपडेट
आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट करने के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट में निम्न स्टेप फॉलो करके आसानी से अपडेट कर सकते है ।
- सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक साइट myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाएं।
- यहां लॉगिन करने के लिए आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर डालना होगा। इसके बाद कैप्चा कोड डालकर सेंड OTP पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। उसे डालकर लॉगिन करें।
- अब आधार अपडेट ऑप्शन पर जाएं। इसके बाद प्रोसीड टू आधार अपडेट के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद अगले पेज पर एड्रेस पर सिलेक्ट करके प्रोसीड टू आधार अपडेट के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- ऐसा करने पर आपके सामने आपका मौजूदा एड्रेस आजाएगा।
- इसके बाद आप जो एड्रेस अपडेट करना चाहते हैं उसका ऑप्शन आएगा।
- यहां आपको अपने नए एड्रेस की जानकारी भरनी होगी।
- इसके बाद एक डॉक्यूमेंट सबमिट करना होगा जिस पर आपको नया एड्रेस हो।
- इसके बाद आपको नीचे दिए दोनों चेक बॉक्स पर क्लिक करके नेस्ट पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने पेमेंट का ऑप्शन आएगा। यहां आप UPI नेट बैंकिंग या कार्ड जैसे भी चाहें पेमेंट कर सकते हैं।
- पेमेंट पूरा होते ही आपको एक रसीद मिलेगी। इसके बाद करीब 30 दिन में आपका आधार अपडेट हो जाएगा।
Aadhar Update Important Links
| Update Mobile Number in Aadhar Card Android App | Click Here |
| Update Mobile Number in Aadhar Card iOS App | Click Here |
| Face Verification Android App | Click Here |
| Face Verification iOS App | Click Here |
| Aadhaar Adress Update Using Official Website | Click Here |
| UIDAI Official Website | UIDAI |
Aadhar Update Related FaQ
आप नए आधार ऐप या UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट (myAadhaar) पर जाकर ‘Update Address’ विकल्प चुनकर और सहायक दस्तावेज अपलोड करके घर बैठे अपना पता बदल सकते हैं।
पता अपडेट करने के लिए आप राशन कार्ड, वोटर आईडी, बिजली का बिल, बैंक पासबुक या रेंट एग्रीमेंट जैसे वैध दस्तावेजों का उपयोग कर सकते हैं।
आमतौर पर एड्रेस अपडेट की प्रक्रिया 5 से 15 दिनों के भीतर पूरी हो जाती है, जिसके बाद आप नया आधार कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
हाँ, यदि आपके पास कोई दस्तावेज नहीं है, तो आप ‘Head of Family’ (HoF) आधारित प्रक्रिया का उपयोग करके परिवार के मुखिया की अनुमति से अपना पता अपडेट कर सकते हैं।
UIDAI के पोर्टल या ऐप के माध्यम से ऑनलाइन पता अपडेट करने के लिए आपको ₹50/₹75 का शुल्क (Fees) ऑनलाइन जमा करना होता है।
My name Naresh my photo update
Ji