यूजीसी नेट जून सेशन परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया का इंतजार कर रहे सभी कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर है कि यूजीसी नेट जून सेशन परीक्षा के लिए आवेदन आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन 29 अप्रैल 2026 से अंतिम तिथि 23 मई 2026 तक कर सकते है। यूजीसी नेट जून सेशन परीक्षा के लिए आवेदन करने के लेके आवश्यक जानकारी जैसे योग्यता , आयु सीमा , शैक्षणिक योग्यता, आवेदन शुल्क , आवेदन करने की प्रक्रिया आदि की जानकारी नीचे दी हुई है।
यूजीसी नेट जून सेशन परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि पहले 20 मई थी जिसे अब बढ़ा दिया गया है अब कैंडिडेट्स 23 मई 2026 तक आवेदन कर सकते है।

Trending Latest News
- Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana Merit List: मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना फाइनल मेरिट लिस्ट जारी , यहां से चेक करें
- RSSB Computer Instructor Recruitment 2026 : वरिष्ठ एवं बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के 3951 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें पूरी प्रक्रिया
- Rajasthan PTET Counselling Fees Refund : राजस्थान पीटीईटी अप्रवेशित विद्यार्थियों की फीस रिफंड के लिए आवेदन शुरू, रिफंड का अंतिम मौका जल्दी करें
UGC NET June 2026 Latest News
यूजीसी नेट परीक्षा जून सेशन के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है । ऑनलाइन आवेदन 29 अप्रैल 2026 से अंतिम तिथि 23 मई 2026 तक कर सकते है। यदि आपके आवेदन फॉर्म में किसी भी प्रकार की गड़बड़ होती है तो उम्मीदवारों को 25 मई से लेकर 27 मई के बीच फॉर्म में सुधार करने का मौका दिया जाएगा। आप ऑफिशियल वेबसाइट से अपने फॉर्म में करेक्शन कर सकते है। एनटीए की ओर से नेट जून सेशन की परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 22 से 30 जून, 2026 तक संचालित की जाएगी। UGC NET परीक्षा देशभर में असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए आयोजित की जाती है । इस बार भी परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित होगी।
UGC NET 2026 Important Dates
| Events | Dates |
| Application Form Start Date | 29 April 2026 |
| Last Date to Apply | 23 May 2026 (11:50 PM) |
| Last Date for Fee Payment | 23 May 2026 (11:50 PM) |
| Application Correction Window | 25 May to 27 May 2026 |
| Exam City Intimation | By 10 June 2026 |
| Admit Card Release | By 15 June 2026 |
| Exam Date | 22 June to 30 June 2026 |
| Answer Key | To be Announced |
| Result | To be Announced |
UGC NET June 2026 Application Fee
यूजीसी नेट परीक्षा जून सेशन के लिए आवेदन करने हेतु आवेदकों को आवेदन शुल्क का भुगतान अपने वर्ग के अनुसार ऑनलाइन करना होगा जो इस प्रकार है –
- General/Unreserved – ₹1150
- EWS/OBC-NCL – ₹600
- SC/ST/PwD – ₹325
- Third Gender – ₹325
UGC NET June 2026 Age Limit
यूजीसी नेट परीक्षा जून सेशन के लिए आवेदन करने हेतु आयुसीमा सभी पदों के लिए अलग – अलग रखी हुई है । आप विस्तृत जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन से ले जिसका डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हुआ है।
- JRF: अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है ( विभिन्न आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार छूट लागू है)।
- Assistant Professor: कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं है।
- Ph.D Admission: कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं है।
UGC NET June 2026 Education Qualification
यूजीसी नेट परीक्षा जून सेशन के लिए आवेदन करने हेतु जो उम्मीदवार आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता की जानकारी लेना चाहते है उनको बता दे कि उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Master डिग्री होनी चाहिए । इसमें कम से कम 55 प्रतिशत अंक जरूरी हैं । आरक्षित वर्ग के लिए यह सीमा 50 प्रतिशत है । इसके अलावा 4 साल की Graduate डिग्री वाले छात्र भी आवेदन कर सकते हैं । लेकिन उनके पास कम से कम 75 प्रतिशत अंक होना जरूरी है । जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए अधिकतम उम्र 30 साल तय की गई है । हालांकि आरक्षित वर्ग को इसमें सरकार के नियमानुसार छूट मिलती है जिसकी जानकारी आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन से ले सकते है ।
How to Apply Online UGC NET June 2026
यूजीसी नेट परीक्षा जून सेशन के लिए आवेदन ऑनलाइन आमंत्रित किए गए है । आप नीचे दिए हुए प्रोसेस को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते है –
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- इसके बाद आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी और रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
- अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
UGC NET June 2026 Important Links
| UGC NET June 2026 Apply Online | Click Here |
| UGC NET June 2026 Last Date Extended Notice | Click Here |
| UGC NET June 2026 Notification pdf | Click Here |
| Detailed Notification pdf | Click Here |
| Official Website | Click Here |