RPSC SI Re Exam Date 2026 : राजस्थान लोक सेवा आयोग ने जारी की SI भर्ती की नई परीक्षा तिथि


India Naukri Help as
Preferred Source on Google
Add Preference

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने ‘उप निरीक्षक (SI) पुलिस और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा, 2021’ को लेकर एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है। राज्य सरकार की अनुशंसा के बाद आयोग ने 2021 में आयोजित हुई पूरी भर्ती प्रक्रिया को पूर्णतया निरस्त कर दिया है।

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा-2021 की नई डेट जारी कर दी है। अब 20 सितंबर को फिर से एसआई भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी।

यह भर्ती 859 पदों के लिए ही होगी। बता दें, पेपर लीक होने के कारण राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राज्य सरकार की सिफारिश के बाद उप निरीक्षक / प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा-2021 को रद्द कर दिया था।

Rajasthan SI Re Exam 2026 Latest News

आप सभी को बता दूं क्या आयोग ने इसके लिए एक विस्तृत नोटिस जारी करके एक महत्वपूर्ण सूचना दी है कि एग्जाम में कौन शामिल हो पाएगा और कौन इस भर्ती के लिए एग्जाम नहीं दे पाएगा ?

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह अवसर सभी के लिए नहीं है। इस पुनः परीक्षा में केवल वही 3,83,097 अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे, जो वर्ष 2021 में आयोजित लिखित परीक्षा के दोनों प्रश्न पत्रों में शामिल हुए थे। जिन अभ्यर्थियों ने उस समय परीक्षा छोड़ दी थी, वे इसमें शामिल नहीं हो पाएंगे।

आवेदन अपडेट करना अनिवार्य

री-एग्जाम के लिए आयोग ने अभ्यर्थियों को अपने आवेदन पत्र में कुछ जरूरी अपडेट करने का मौका भी दिया है। अभ्यर्थी 16 मई 2026 से 30 मई 2026 तक आवेदन में अपडेट कर सकते है । भले ही आपको अपने आवेदन में कोई बदलाव न करना हो, लेकिन आयोग ने सभी पात्र 3,83,097 अभ्यर्थियों के लिए अपने पुराने आवेदन को अपडेट करना अनिवार्य कर दिया है। यदि आप इस प्रक्रिया को पूरा नहीं करते हैं, तो आपका आवेदन स्वीकार नहीं होगा और प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी नहीं किया जाएगा।

अभ्यर्थी केवल निम्नलिखित 6 जानकारियों में ही सुधार कर पाएंगे:

  • मोबाइल नंबर
  • ई-मेल
  • एड्रेस
  • पत्राचार का पता (Correspondence Address)
  • लाइव फोटो (Live Photo)
  • अंगूठे का निशान (Thumb Impression)
  • हस्ताक्षर (Signature)

Rajasthan SI Re Exam 2026 के लिए फॉर्म कैसे करें अपडेट?

आवेदन पत्र में आवश्यक अपडेट करने के लिए आप नीचे दिए हुए प्रोसेस को फॉलो करें –

  1. सबसे पहले कैंडिडेट को SSO आईडी पर लॉगिन करना होगा ।
  2. उसके बाद आप ‘My Recruitment’ पर जाएं ।
  3. ‘Edit/Withdraw Application’ सेक्शन में SI-2021 के सामने दिए गए एडिट बटन पर क्लिक करें।
  4. OTR अधूरा होने पर: जिस SSO आईडी से पहले आवेदन किया था, उसमें जाकर पहले KYC पूरा करें, फिर ऊपर दी गई प्रक्रिया अपनाएं।
  5. SSO आईडी बदल जाने पर: यदि आपने OTR किसी नई आईडी में माइग्रेट कर लिया है, तो नई आईडी से लॉगिन करें।
  6. यदि आवेदन वहां नहीं दिख रहा है, तो “Fetch Application Form” विकल्प का उपयोग कर पुराने आवेदन को नई आईडी पर स्थानांतरित करें।
  7. आपकी लाइव फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे का निशान सीधे आपके OTR प्रोफाइल से लिए जाएंगे।
  8. शेष जानकारी (मोबाइल, ईमेल, पता) आपको स्वयं अपडेट करनी होगी।

Rajasthan SI Re Exam 2026 Important Links

Rajasthan SI Re Exam 2026 Update Window Open16 May to 30 May 2026
Rajasthan SI Re Exam New Date 2026 20 September 2026
Rajasthan SI Re Exam Date 2026 pdfClick here
Rajasthan SI Re Exam 2026 Update Details Click here
Rajasthan SI Re Exam 2026 PdfClick here
Official WebsiteClick Here

Leave a Comment