---Advertisement---

Rajasthan Social Security Pension Scheme Payment Status : घर बैठे कहीं जाने की जरूरत नहीं , पेंशन का पेमेंट स्टेटस चेक करें, आपके खाते में पैसे आए या नहीं

Published On: अप्रैल 16, 2026
Follow Us
Rajasthan Social Security Pension Scheme Payment Status : घर बैठे कहीं जाने की जरूरत नहीं , पेंशन का पेमेंट स्टेटस चेक करें, आपके खाते में पैसे आए या नहीं
---Advertisement---

राजस्थान सरकार द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का प्रबंधन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग (SJED) द्वारा किया जाता है। इन योजनाओं के माध्यम से वृद्धजनों, विधवाओं, परित्यक्ताओं और दिव्यांग व्यक्तियों को मासिक वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है ताकि वे सम्मानजनक जीवन जी सकें। यह सामाजिक सुरक्षा पेंशन योग्यता के आधार पर हर महीने ₹1300 से लेकर ₹1500 तक दी जाती है । आप घर बैठे पेंशन का स्टेटस चेक कर सकते है ।

Rajasthan Social Security Pension Scheme Payment Status

आज के इस आर्टिकल में हम राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के पैसे आपके बैंक अकाउंट में आए या नहीं इसका स्टेटस आप ऑनलाइन चेक कर सकते है उसका स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस इस आर्टिकल में हम बता रहे है , आप नीचे दिए हुए प्रोसेस को फॉलो करके स्टेटस चेक कर सकते है ।

राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लिए पात्रता

राजस्थान में मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना,मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना,मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना,लघु एवं सीमांत कृषक वृद्धजन पेंशन योजना चलाई जाती है , जिनमें आवेदन करने के लिए पात्रता अलग – अलग है । जिनकी जानकारी आपको नीचे दी जा रही है ।

मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना के लिए पात्रता

मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना 2026 का लाभ केवल राजस्थान राज्य के मूल निवासी होने पर ही मिलेगा। मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना के लिए महिला अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 55 वर्ष एवं पुरुष अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 58 वर्ष होनी चाहिए । साथ ही जो इस योजना के लिए आवेदन कर रहे है उनके परिवार की वार्षिक आय ₹48000 से अधिक नहीं होनी चाहिए, क्योंकि आवेदन करते समय आपको आय प्रमाण पत्र की भी जरूरत पड़ेगी। इस योजना के अन्तर्गत लाभ प्रतिमाह ₹1300 का प्राप्त होगा ।

मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना के लिए पात्रता

मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना 2026 का लाभ केवल राजस्थान राज्य के मूल निवासी होने पर ही मिलेगा। 18 वर्ष व अधिक आयु की विधवा / तलाकशुदा परित्यकता महिला ही इस योजना के लिए आवेदन कर सकती है । इसके अलावा वार्षिक आय 48000 से अधिक नहीं होनी चाहिए , क्योंकि आवेदन करते समय आपको आय प्रमाण पत्र की भी जरूरत पड़ेगी। इस योजना के अन्तर्गत लाभ प्रतिमाह 18 वर्ष या उससे अधिक किंतु 75 वर्ष से कम के लाभार्थियों को ₹1300 का मिलेगा और 75 वर्ष या उससे अधिक आयु के लाभार्थियों को ₹1500 का लाभ मिलेगा ।

मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना के लिए पात्रता

मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना 2026 का लाभ केवल राजस्थान राज्य के मूल निवासी होने पर ही मिलेगा । किसी भी आयु का विशेष योग्यजन जिसकी निशक्तता 40% या उससे अधिक है या प्राकृतिक रूप से बोने – 3 फीट 6 इंच से कम हो या हिजड़ापन से ग्रसित हो वे इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है। इसके अलावा वार्षिक आय ₹60000 से अधिक नहीं होनी चाहिए , क्योंकि आवेदन करते समय आपको आय प्रमाण पत्र की भी जरूरत पड़ेगी। इस योजना के अन्तर्गत ₹1300 प्रतिमाह का लाभ मिलेगा और कुष्ठ रोग मुक्त बीमारी से पीड़ित लाभार्थियो को ₹2500 एवं सिलिकोसिस बीमारी से पीडित लाभार्थियों को ₹1500 का प्रतिमाह का लाभ मिलेगा ।

लघु एवं सीमांत कृषक वृद्धजन पेंशन योजना के लिए पात्रता

लघु एवं सीमांत कृषक वृद्धजन पेंशन योजना 2026 का लाभ केवल राजस्थान राज्य के मूल निवासी होने पर ही मिलेगा । 55 वर्ष व अधिक आय की महिला या 58 वर्ष व अधिक आयु का पुरुष इस योजना का लाभ ले सकता है। लघु एवं सीमांत कृषक की परिभाषा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अध्यादेश 2013 के तहत खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग राजस्थान सरकार के परिपत्र दिनांक 31.8.2013 के अनुरूप होनी चाहिए । इस योजना के अन्तर्गत ₹1300 प्रतिमाह का लाभ मिलेगा ।

Rajasthan Social Security Pension Scheme Required Documents

  • जन-आधार कार्ड (अनिवार्य): यह राजस्थान में सभी योजनाओं का आधार है।
  • आधार कार्ड: पहचान और बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए।
  • बैंक खाता विवरण: पेंशन सीधे बैंक खाते में (DBT के माध्यम से) भेजी जाती है।
  • आय प्रमाण पत्र: तहसीलदार या सक्षम अधिकारी द्वारा प्रमाणित।
  • आयु प्रमाण पत्र: यदि जन-आधार में आयु स्पष्ट नहीं है।
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र: (केवल विशेष योग्यजन योजना के लिए)।
  • अन्य कोई दस्तावेज जिसका अभ्यर्थी लाभ चाहता है।

How to Check Rajasthan Social Security Pension Scheme Payment Status

यदि आप राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन की पेमेंट स्टेटस को जानना चाहते है तो आप हमारे नीचे दिए हुए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस को फॉलो करके आसानी से चेक कर सकते है ।

Process 1: सामाजिक सुरक्षा पेंशन की Official Website द्वारा

  1. सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउज़र में ssp.rajasthan.gov.in पोर्टल को ओपन कर लें जिसका डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हुआ है।
  2. ​Main पेज पर आपको सूचनाओं से जुड़ा Reports का एक सेक्शन मिलेगा, उस पर जाएँ।
  3. ​अपनी पेंशन की मौजूदा स्थिति जानने के लिए Pensioner Online Status वाले विकल्प का चयन करें।
  4. ​अब अपना पीपीओ नंबर और सिक्योरिटी कोड सावधानी से भरें और Show Status पर क्लिक करें।
  5. ​यहाँ आपको पता चलेगा कि आपका सालाना सत्यापन पूरा है या नहीं और वर्तमान में पात्रता की क्या स्थिति है।
  6. ​अब पिछले भुगतानों का हिसाब देखने के लिए दोबारा Reports वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  7. ​यहाँ मौजूद लिस्ट में से Pensioner Payment Register वाले लिंक को सेलेक्ट करें।
  8. ​अपना पीपीओ नंबर और कैप्चा कोड फिर से दर्ज करके Show Report के बटन को दबाएँ।
  9. ​अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें अभी तक प्राप्त हुई सभी पेंशन किस्तों का पूरा ब्यौरा होगा।
  10. ​इसमें आप आसानी से जान सकते हैं कि किस महीने की राशि किस बैंक अकाउंट में और किस दिन क्रेडिट हुई है।

Process 2: जन सूचना की आधिकारिक वेबसाइट द्वारा

  1. ​जन सूचना की Main वेबसाइट को अपने ब्राउज़र में ओपन करें जिसका डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हुआ है ।
  2. ​वहां उपलब्ध ‘सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग’ वाले टैब को चुनें और फिर पेंशन लाभार्थी के विकल्प पर जाएं।
  3. ​अब ‘सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थी जानकारी’ वाले लिंक को ओपन करें।
  4. ​अपनी पहचान के लिए पीपीओ नंबर, आधार कार्ड, बैंक खाता या जन आधार नंबर में से कोई भी एक जानकारी भरें और सर्च पर क्लिक करें।
  5. ​अब आपकी स्क्रीन पर पेंशन का स्टेटस दिख जाएगा, जहाँ आप देख सकते हैं कि पेंशन जारी है या रुकी हुई है।
  6. ​यदि आपको पेमेंट की तारीखें देखनी हैं, तो वापस मेन्यू में जाकर ‘पेंशनर लाभार्थी भुगतान विवरण’ पर क्लिक करें।
  7. ​मांगी गई डिटेल्स भरकर खोजें, जिसके बाद आपको तारीख के अनुसार बैंक खाते में जमा हुई राशि का पूरा विवरण मिल जाएगा।

Rajasthan Social Security Pension Scheme Important Links

Rajasthan Social Security Pension Scheme Payment Status Using Jan Soochna PortalClick Here
Rajasthan Social Security Pension Scheme Payment Status Using SSP Portal Click Here
Official WebsiteClick Here

Rajasthan Social Security Pension Scheme FaQ

1. राजस्थान पेंशन स्टेटस ऑनलाइन कैसे देखें?

राज एसएसपी (RajSSP) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ‘Reports’ सेक्शन में ‘Pensioner Online Status’ पर क्लिक करें और अपना PPO नंबर डालकर स्टेटस चेक करें।

2. पेंशन का पैसा खाते में नहीं आने पर क्या करें?

सबसे पहले चेक करें कि आपका आधार बैंक खाते से लिंक है या नहीं। यदि लिंक है, तो अपने नजदीकी ई-मित्र पर जाकर वार्षिक सत्यापन (Annual Verification) की स्थिति जांचें।

3. बिना PPO नंबर के स्टेटस कैसे चेक करें?

आप ‘जन सूचना पोर्टल’ पर जाकर अपने आधार कार्ड नंबर, जन आधार नंबर या मोबाइल नंबर की मदद से भी अपनी पेंशन का विवरण देख सकते हैं।

4. सालाना सत्यापन कब होता है?

राजस्थान में पेंशनर्स को हर साल नवंबर या दिसंबर के महीने में ई-मित्र, मोबाइल ऐप या बायोमेट्रिक मशीन के जरिए अपना सत्यापन कराना अनिवार्य है।

5. नई पेंशन के लिए पात्रता क्या है?

वृद्धावस्था पेंशन के लिए महिला की आयु 55 वर्ष और पुरुष की 58 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही परिवार की वार्षिक आय सरकार द्वारा निर्धारित सीमा से कम होनी चाहिए।

Bhupendra Jangid

भूपेंद्र जांगिड़ को एजुकेशन फील्ड रिलेटेड अपडेट क्षेत्र में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है । नई भर्ती, एडमिट कार्ड , रिजल्ट्स और विभिन्न एजुकेशन रिलेटेड न्यूज को कवर करते है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

NMMSS Scholarship 2026

NMMSS Scholarship 2026 : सरकार 8वीं पास छात्रों को देगी ₹12000 प्रतिवर्ष छात्रवृत्ति , 4 साल तक मिलेगा लाभ आवेदन शुरू

जून 7, 2026
PM Kisan Yojana New Kist

PM Kisan Yojana New Kist : किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त इस दिन होगी जारी , इससे पहले कर ले ये काम वरना नहीं आएंगे खाते में पैसे

जून 7, 2026
Rajasthan Bureau of Investment Promotion Recruitment 2026

Rajasthan Bureau of Investment Promotion Recruitment 2026: राजस्थान ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

जून 7, 2026
Rajasthan PTET Admit Card 2026 : राजस्थान पीटीईटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि जारी

Rajasthan PTET Admit Card 2026 : राजस्थान पीटीईटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि जारी

जून 7, 2026
Indian Navy Agniveer Apprentice Recruitment 2026

Indian Navy Agniveer Apprentice Recruitment 2026 : इंडियन नेवी अग्निवीर अप्रेंटिस भर्ती 2026 का 10वीं पास के लिए नोटिफिकेशन जारी

जून 7, 2026
RPSC 1st Grade Teacher Answer Key 2026 : राजस्थान फर्स्ट ग्रेड टीचर परीक्षा की आंसर की जारी, यहां से देखें

RPSC 1st Grade Teacher Answer Key 2026 : राजस्थान फर्स्ट ग्रेड टीचर परीक्षा की आंसर की जारी, यहां से देखें

जून 5, 2026

2 thoughts on “Rajasthan Social Security Pension Scheme Payment Status : घर बैठे कहीं जाने की जरूरत नहीं , पेंशन का पेमेंट स्टेटस चेक करें, आपके खाते में पैसे आए या नहीं”

Leave a Comment