---Advertisement---

Library Business Plan : कंपिटेशन एग्जाम की तैयारी के साथ खोल लो लाइब्रेरी , होगी मोटी कमाई , यहां से देखे कितना करना होगा इन्वेस्टमेंट

Published On: जून 7, 2026
Follow Us
Library Business Plan
---Advertisement---

यदि आप भी कंपिटेशन एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं और उसके साथ – साथ पैसे कमाना चाहते है तो आपको एक बिजनेस आइडिया देने वाला हूं जिससे आप कंपीटेशन एग्जाम की तैयारी करने के साथ – साथ आसानी से पैसे कमा सकते है। अक्सर हम देखते हैं कि जब हम किसी कंपीटेशन एग्जाम की तैयारी करते हैं तब देखने को मिलता है कि पैसों की बहुत ही अधिक जरूरत पड़ती है और कंपीटेशन एग्जाम की तैयारी के साथ किसी बिजनेस को करना भी सही नही रहता क्योंकि यदि बिजनेस करेंगे तो फिर इस कंपीटेशन एग्जाम की तैयारी सही से नही हो पाएगी , तो इस पोस्ट के अंत तक बने रहे जिससे आप भी बिजनेस को शुरू करके बिना काम किए अच्छी कमाई कर सकते है ।

Library Business Plan
Library Business Plan

अपने घर के अगल-बगल ऐसे बहुत से स्टूडेंट होते हैं जो विभिन्न कंपिटेशन एग्जाम की तैयारी करते है तथा वे घर से बाहर लाइब्रेरी में पढ़ना पसंद करते है ये आपको पता हि होगा क्योंकि वहां पर पढ़ाई का उचित और सही वातावरण मिलता हैं जिससे उनको पढ़ाई में मन लगता है और वो लाइब्रेरी जाना पसंद करते है ।  इसके अलावा लाइब्रेरी में फ्री वाईफाई सर्विस भी मिलती है  जिससे जिनके ऑनलाइन कोर्स है को लाइब्रेरी जाकर ही पढ़ाई करते है । Library में विद्यार्थियों के बैठने के लिए मेज और कुर्सी, पीने के लिए साफ पानी आदि की व्यवस्था रहती है। इसके साथ हीं आज के समय में तो ज्यादातर लाइब्रेरी में WIFI की भी सुविधा दी गई है। जिससे कि विद्यार्थी अपने Laptop, Ipad आदि पर भी पढ़ाई कर सकें। लेकिन ऐसे बहुत से क्षेत्र है जहां लाइब्रेरी नही होती तो आप भी आपके घर के पास में लाइब्रेरी खोल सकते है और अच्छी कमाई कर सकते है।

लाइब्रेरी बिजनेस की शुरुआत करने से पहले आपको इसके लिए एक Business Plan तैयार करना होगा। जिसमें आपको ये तय करना होगा कि आप किस तरह के ग्राहकों (Target Customers) को मद्दे नजर रखते हुए लाइब्रेरी की शुरुआत करेंगे क्योंकि किसी भी बिजनेस को शुरू करने से लहले उस बिजनेस की विस्तार से जानकारी लेना और प्लानिंग करना बहुत ही जरूरी है।

लाइब्रेरी खोलकर अच्छी कमाई करें , इन्वेस्टमेंट भी कम और मोटी कमाई

यदि आप कंपीटेशन एग्जाम की तैयारी कर रहे है तो आप लाइब्रेरी को खोल सकते है और लाइब्रेरी खोलने के लिए दूसरे बिजनेस को देखा जाए तो कम ही इन्वेस्टमेंट करना है आपको । लाइब्रेरी बनाने के लिए आपको 1 से 2 लाख का इन्वेस्टमेंट करना पड़ सकता है । लाइब्रेरी खोलने के बाद आप उसी लाइब्रेरी में रहते हुए खुद तैयारी कर सकते है और वहां से दूसरे स्टूडेंट जो लाइब्रेरी में पढ़ने आएंगे उनसे पैसे लेकर आप मोटी कमाई कर सकतें है ।

लाइब्रेरी में क्या – क्या करना पड़ेगा

एक सही Location पर जगह किराए पर ले लेने के बाद अब आपको उस जगह के फर्नीचर और फर्निशिंग का काम पूरा करवाना होगा। फिर आपको बहुत सारे Cabin बनवाने होंगे। जहां पर लोग बैठ कर पढ़ सकें। याद रखें कि Cabin इतना बड़ा होना चाहिए कि कोई भी व्यक्ति आसानी से अंदर बैठ कर पढ़ाई कर सके तथा उसे किसी भी तरह की कठिनाई भी ना हो। इसके बाद आपको लोगों के बैठने के लिए कुर्सी, मेज आदि की खरीदारी करनी होगी। इन सभी के अलावा आपको अच्छी Lighting की भी व्यवस्था रखनी होगी। स्कूल, कॉलेज आदि के अगल-बगल कर रहे हैं तो ऐसे में आप स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों को मद्दे नजर रखते हुए हीं किताबों की खरीदारी करें।

लाइब्रेरी से होने वाली कमाई

ज्यादातर लाइब्रेरी में Membership Charge ₹600 से ₹700 होती है। आप भी इसी अनुसार थोड़ी बहुत ऊपर नीचे रख सकते हैं, पर याद रखेंगे अगर आप अपने Location पर मौजूद बाकी लाइब्रेरी से ज्यादा रुपए Charge करते हैं तो आपको बाकी लाइब्रेरी से अच्छी सुविधा भी देनी होगी। यही हम  600 रुपए में और लाइब्रेरी में 30 स्टूडेंट है तो भी महीने का 18000 होता है , इस प्रकार आप लाइब्रेरी की शुरुआत करके आसानी से पैसे कमा सकते है।

Bhupendra Jangid

भूपेंद्र जांगिड़ को एजुकेशन फील्ड रिलेटेड अपडेट क्षेत्र में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है । नई भर्ती, एडमिट कार्ड , रिजल्ट्स और विभिन्न एजुकेशन रिलेटेड न्यूज को कवर करते है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

1 thought on “Library Business Plan : कंपिटेशन एग्जाम की तैयारी के साथ खोल लो लाइब्रेरी , होगी मोटी कमाई , यहां से देखे कितना करना होगा इन्वेस्टमेंट”

Leave a Comment