Rajasthan PM SHRI School Recruitment 2026 : पद, पात्रता और आवेदन की पूरी जानकारी


India Naukri Help as
Preferred Source on Google
Add Preference

राजस्थान शिक्षा विभाग ने राज्य में संचालित PM Shri विद्यालयों में विभिन्न पदों पर पदस्थापन के लिए योग्य शिक्षकों और कार्मिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर द्वारा जारी इस विज्ञप्ति के तहत प्राचार्य, व्याख्याता, और कंप्यूटर अनुदेशक जैसे कुल 14 श्रेणियों के पदों को भरा जाना है। यह भर्ती उन कार्मिकों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो वर्तमान में माध्यमिक या प्रारंभिक शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान देना चाहते हैं। आवेदन 29 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 की मध्य रात्रि 12:00 बजे तक ही भरे जा सकते हैं।

Rajasthan PM SHRI School Recruitment 2026 Vacancy Details

पीएम श्री स्कूलों में विभिन्न कैडरों में कुल 4332 पद उपलब्ध हैं। विस्तृत विवरण नीचे दिया गया है:

Post NameNumber of Vacancies
Principal99
Vice Principal267
Lecturer1788
Senior Teacher1053
Senior Physical Teacher67
Physical Teacher23
Level-2 Teacher255
Level-1 Teacher243
Librarian Grade-II75
Librarian Grade-III72
Senior Computer Instructor139
Basic Computer Instructor155
Senior Lab Assistant48
Lab Assistant48

Rajasthan PM SHRI School Recruitment 2026 Eligibility

  • Rajasthan PM SHRI School Recruitment 2026 में इच्छुक कार्मिक जो आवेदन करना चाहते है , आवेदकों के लिए कक्षा 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर और व्यावसायिक डिग्री (जैसे B.Ed, BSTC, B.Lib आदि) में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त, आवेदकों का चयन उनके मूल पद और विषय के आधार पर ही किया जाएगा।
  • आवेदन करने के लिए कम से कम 5 वर्ष का अनुभव अनिवार्य है।
  • विगत वर्षों में शत-प्रतिशत (100%) वार्षिक परीक्षा परिणाम की अनिवार्यता।
  • शिक्षा विभाग में वर्तमान में कार्यरत शिक्षक ही इसके लिए पात्र हैं।महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में कार्यरत शिक्षक भी पीएम श्री स्कूलों का विकल्प चुनने के बाद आवेदन कर सकते हैं।
  • विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखे , जिसका डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हुआ है।

Rajasthan PM SHRI School Recruitment 2026 School Selection Preference Rules

  • प्राचार्य/उप प्राचार्य/प्राध्यापक (विभिन्न विषय): ये अभ्यर्थी पदस्थापन हेतु अधिकतम दो जिलों का विकल्प भर सकते हैं।
  • वरिष्ठ अध्यापक/वरिष्ठ शारीरिक शिक्षा अध्यापक/पुस्तकालयाध्यक्ष ग्रेड-II/वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक/वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक: ये अभ्यर्थी स्वयं के कार्यरत मण्डल के किन्हीं दो जिलों का विकल्प भर सकते हैं।
  • अध्यापक लेवल-1 व लेवल-2/शारीरिक शिक्षा अध्यापक/बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक/पुस्तकालयाध्यक्ष ग्रेड-III/प्रयोगशाला सहायक: इन पदों के लिए अभ्यर्थी केवल स्वयं के कार्यरत जिले का ही विकल्प भर सकते हैं।
  • विद्यालयों की संख्या: सभी श्रेणियों के लिए पदस्थापन हेतु विद्यालयों के अधिकतम विकल्पों की संख्या 05 निर्धारित की गई है।

How To Apply Online Rajasthan PM SHRI School Recruitment 2026

राजस्थान शिक्षा विभाग , राज्य में संचालित PM Shri विद्यालयों में विभिन्न पदों पर पदस्थापन के लिए योग्य शिक्षक और कार्मिक जो माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर द्वारा जारी इस विज्ञप्ति के तहत प्राचार्य, व्याख्याता, और कंप्यूटर अनुदेशक जैसे कुल 14 श्रेणियों के पदों के लिए आवेदन करना चाहते है वे नीचे दिए हुए प्रोसेस को फॉलो करके आसानी से आवेदन कर सकते है।

  1. सबसे पहले Shala Darpan Portal पर लॉग इन करें।
  2. पोर्टल पर उपलब्ध ‘स्टाफ लॉगिन’ सेक्शन के माध्यम से अपनी आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
  3. लॉगिन करने के बाद आवेदन पत्र में अपना व्यक्तिगत विवरण और शैक्षणिक जानकारी भरें। (आवेदन केवल अपने मूल पद और विषय के अनुसार ही करें)
  4. पदस्थापन हेतु अधिकतम 05 विद्यालयों का विकल्प भरें , जिसकी विस्तृत जानकारी ऊपर दी हुई है ।
  5. सभी विवरण और विकल्प भरने के बाद आवेदन को अंतिम रूप से सबमिट करें।
🛠️
Photo / Sign / PDF साइज कम करें
फॉर्म भरते समय फाइल अपलोड में दिक्कत हो रही है? हमारे फ्री टूल्स से साइज तुरंत ठीक करें।
Open Free Tools ➜

Rajasthan PM SHRI School Recruitment 2026 Important Links

Rajasthan PM SHRI School Recruitment 2026 Application Start DATE29 April 2026
Rajasthan PM SHRI School Recruitment 2026 Application Form Last Date30 April 2026
Rajasthan PM SHRI School Recruitment 2026 Apply OnlineClick Here
Rajasthan PM SHRI School Recruitment 2026 Offical Notification Click Here
Official Website Click Here

1 thought on “Rajasthan PM SHRI School Recruitment 2026 : पद, पात्रता और आवेदन की पूरी जानकारी”

Leave a Comment