Rajasthan Jan Aadhaar Card New Update Rules 2026: राजस्थान जन आधार कार्ड को अपडेट करवाने के लिए देना होगा शुल्क, आदेश जारी


India Naukri Help as
Preferred Source on Google
Add Preference

राजस्थान के निवासियों के लिए जन आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावजे में से एक है । अब सरकार ने जन आधार कार्ड में अपडेट के लिए एक नया आदेश जारी किया है जो 1 जून 2026 से राज्यभर में लागू होगा जिसके लिए अब आप जन आधार कार्ड में किसी भी सूचना को अपडेट करने के लिए शुल्क देना होगा या अपडेट करने के लिए उसकी लिमिट तय की गई है । संपूर्ण जानकारी आपको इस आर्टिकल में दी जा रही है साथ ही आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन को भी डाउनलोड करके देख सकते है ।

व्यक्तिगत और पारिवारिक सूचनाओं में बदलाव की सीमा

राजस्थान के निवासी अपने जन आधार में मनचाहे बदलाव बार – बार नहीं कर पाएंगे। व्यक्तिगत जानकारी जैसे माता-पिता का नाम, वैवाहिक स्थिति या जीवनसाथी के नाम में अधिकतम 2 बार ही संशोधन किया जा सकेगा। वहीं, शिक्षा और आय विवरण के साथ-साथ बैंक विवरण में एक वित्तीय वर्ष में केवल 2 बार अपडेट की अनुमति दी गई है। परिवार विभाजन, मुखिया परिवर्तन या सदस्य के स्थानांतरण जैसे पारिवारिक अपडेट के लिए अधिकतम 5 बार की सीमा तय की गई है।

किन अपडेट पर कितना शुल्क लगेगा

सरकार ने अपडेट की प्रक्रिया को व्यवस्थित करने के लिए शुल्क भी निर्धारित किया है। अधिकांश संशोधनों के लिए पहली बार कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा, लेकिन उसके बाद की बारी पर शुल्क देय होगा । किस अपडेट के लिए कितना शुल्क देना है इसको लेकर नोटिस जारी हो गया है और हमने नीचे टेबल में जानकारी उपलब्ध करवा दी है आप चेक कर सकते है।

संशोधन / अद्यतन की श्रेणीसंशोधन / अद्यतन की निर्धारित सीमानिर्धारित शुल्क
1. व्यक्तिगत सूचनाओं में संशोधन / अद्यतन
पिता का नाम, माता का नाम, अनुसूचित श्रेणी, वैवाहिक स्थिति, जीवसाथी के नाम में संशोधन / अद्यतनअधिकतम 2 बार अनुमतप्रथम बार निःशुल्क, तत्पश्चात 15 रुपये प्रति संशोधन / अद्यतन
शिक्षा में अद्यतन, आय विवरण में संशोधन / अद्यतनएक वित्तीय वर्ष में 2 बार अनुमतप्रथम बार निःशुल्क, तत्पश्चात 25 रुपये प्रति संशोधन / अद्यतन
बैंक विवरण में संशोधन / अद्यतनएक वित्तीय वर्ष में 2 बार अनुमतप्रथम बार निःशुल्क, तत्पश्चात 25 रुपये प्रति संशोधन / अद्यतन
संपर्क विवरण, आधार ऑथेंटिकेशन, व्यवसाय, निवासी स्थिति आदि में संशोधन / अद्यतनकोई सीमा नहींप्रथम बार निःशुल्क, तत्पश्चात 40 रुपये प्रति संशोधन / अद्यतन
2. पारिवारिक सूचनाओं में संशोधन / अद्यतन
परिवार विभाजन, परिवार / सदस्य का स्थानांतरण, मुखिया परिवर्तनअधिकतम 5 बार अनुमतप्रथम बार निःशुल्क, तत्पश्चात 25 रुपये प्रति संशोधन / अद्यतन
3. अन्य प्रकार के संशोधन / अद्यतन
गैस का कनेक्शन, पानी का कनेक्शन, बिजली बिल का कनेक्शन, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर पहचान पत्र इत्यादि की सूचनाओं को जन आधार में संशोधन / अद्यतनअधिकतम 5 बार अनुमत25 रुपये प्रति संशोधन / अद्यतन
4. पूर्णतः निःशुल्क संशोधन / अद्यतन
नवीन नामांकन, परिवार में नए सदस्य को जोड़ना, मृत्यु के कारण परिवार / सदस्य को हटानाकेवल 1 बार अनुमतपूर्णतः निःशुल्क
ई-जन आधार डाउनलोडकोई सीमा नहींपूर्णतः निःशुल्क

पूरी तरह से निःशुल्क सेवाएँ

निवासियों की सुविधा के लिए संपर्क विवरण, आधार ऑथेंटिकेशन, व्यवसाय की स्थिति और पते में संशोधन के लिए कोई अधिकतम सीमा निर्धारित नहीं की गई है। यानी आप अपनी जरूरत के अनुसार इन्हें कितनी भी बार अपडेट कर सकते हैं।

कुछ आवश्यक सेवाओं को शुल्क से मुक्त रखा गया है। परिवार में नए सदस्य को जोड़ना या मृत्यु की सूचना दर्ज करना पूर्णतः निःशुल्क है, हालांकि यह प्रक्रिया केवल एक बार ही की जा सकती है। इसके अतिरिक्त, ई-जन आधार डाउनलोड करने के लिए न तो कोई शुल्क निर्धारित किया गया है और न ही इसे डाउनलोड करने की कोई सीमा तय की गई है।

1 जून से लागू होगा नया नियम

आपको बता दे कि जो सरकार द्वारा जन आधार कार्ड अपडेट को लेकर नई सूचना जारी हुई है वो 1 जून 2026 से प्रभावी होगी । आप सभी भी ध्यान दे कि यदि आप जन आधार कार्ड अपडेट करवाते है तो सही जानकारी अपडेट करवाए ताकि आपको बार – बार जनाधार कार्ड अपडेट करवाने के लिए शुल्क नहीं देना पड़े ।

Rajasthan Jan Aadhaar Card New Update Rules 2026 Important Links

Rajasthan Jan Aadhaar Card New Update Rules 2026 Effective date1 June 2026 से
Rajasthan Jan Aadhaar Card New Update Rules 2026 OrderClick Here
Rajasthan Jan Aadhaar Card Apply OnlineClick Here
Official Websitejanaadhaar.rajasthan.gov.in

Leave a Comment