Rajasthan Free Teerth Yatra Yojana 2026: राजस्थान सरकार बुजुर्गों को करा रही मुफ्त तीर्थ यात्रा, जानिए पूरी Process


India Naukri Help as
Preferred Source on Google
Add Preference

देवस्थान विभाग द्वारा ‘वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026-27’ के तहत, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 मई से शुरू की जाएगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जून 2026 रहेगी । इस वर्ष योजना के तहत कुल 56,000 वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ यात्रा कराई जाएगी, जिसमें 50,000 को ट्रेन और 6,000 को हवाई यात्रा का लाभ मिलेगा। बैठक में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा बजट में की गई, घोषणाओं की समयबद्ध क्रियान्विति पर चर्चा की गई। यदि आप भी इस योजना के तहत दर्शन करना चाहते है और इस योजना की पात्रता की जानकारी लेना चाहते है तो इस आर्टिकल में आपको मिल जाएगी।

यात्रा हेतु आवेदन की प्रक्रिया दिनांक 27.05.2026 से प्रारंभ होकर अन्तिम दिनांक 10.06.2026 तक रहेगी।

अगर आप राजस्थान के मूल निवासी हैं और लंबे समय से प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों के दर्शन करने की इच्छा रख रहे हैं, तो राजस्थान सरकार का देवस्थान विभाग आपके इस सपने को पूरा करने जा रहा है। सरकार ने वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026 के तहत बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा करवाने की तैयारी पूरी कर ली है , जल्द ही इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू होगी ।

Rajasthan Free Teerth Yatra Yojana 2026

Rajasthan Senior Citizen Teerth Yatra Yojana 2026 के लिए आवेदन शुरू होने वाले है ,जिसके लिए डिटेल्ड नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। देवस्थान विभाग द्वारा ‘वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026-27’ के तहत, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 मई से शुरू की जाएगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जून 2026 रहेगी । सरकार ने वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना, 2026 के तहत बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा करवाने के लिए सभी तैयारीयां पूरी कर ली है । आवेदन शुरू होने के बाद आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

Rajasthan Free Teerth Yatra Yojana 2026 का उद्देश्य

योजना का मुख्य उद्देश्य राजस्थान के 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को उनके जीवनकाल में एक बार देश या विदेश के निर्दिष्ट तीर्थ स्थानों में से किसी एक स्थान की यात्रा पूरी तरह राजकीय खर्च और सहायता पर सुलभ कराना है। इस योजना की शुरुआत वर्ष 2013 में केवल रेल यात्रा के साथ हुई थी, लेकिन वर्ष 2016 से इसमें हवाई यात्रा को भी शामिल कर लिया गया। 2026 में इस योजना के लिए आवेदन हेतु ऑफिशियल नोटिफिकेशन आ गया है और आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी ।

Rajasthan Free Teerth Yatra Yojana 2026 के तहत मिलने वाली सुविधाएं

  • तीर्थ यात्रा पर होने वाला संपूर्ण व्यय (जिसमें यात्रा, परिवहन, बीमा, भोजन और ठहरने की व्यवस्था शामिल है) खुद देवस्थान विभाग द्वारा वहन किया जाएगा।
  • इस वर्ष कुल 56,000 वरिष्ठ नागरिकों को लाभान्वित किया जाएगा। जिसमें 50,000 लाभार्थीयों को रेल मार्ग द्वारा और 6,000 लाभार्थीयों को वायु मार्ग द्वारा यात्रा करवाई जाएगी।

Rajasthan Free Teerth Yatra Yojana 2026 तीर्थ स्थानों की सूची

यात्री अपनी पसंद के अनुसार निम्नलिखित मुख्य धार्मिक स्थलों के दर्शन का लाभ उठा सकते हैं:

रेल मार्ग द्वारा उपलब्ध तीर्थ स्थल:

  • हरिद्वार-ऋषिकेश-अयोध्या-वाराणसी-सारनाथ
  • ​सम्मेदशिखर-पावापुरी-वाराणसी-सारनाथ
  • ​मथुरा-वृंदावन-बरसाना-आगरा-अयोध्या
  • ​द्वारकापुरी-नागेश्वर-सोमनाथ
  • ​तिरुपति-पद्मावती
  • ​कामाख्या-गुवाहाटी
  • ​गंगासागर-कोलकाता
  • ​जगन्नाथपुरी-कोणार्क
  • ​रामेश्वरम-मदुरई
  • ​वैष्णोदेवी-अमृतसर-वाघा बॉर्डर
  • ​गोवा के मंदिर एवं अन्य स्थल (चर्च आदि)
  • ​महाकालेश्वर, उज्जैन-ओंकारेश्वर-त्रयम्बकेश्वर-घृष्णेश्वर-एलोरा
  • ​बिहार-शरीफ
  • ​श्री हुजूर साहिब, नांदेड़ (महाराष्ट्र)
  • ​पटना साहिब, पटना (बिहार)

हवाई जहाज द्वारा उपलब्ध तीर्थ स्थल:

पशुपतिनाथ – काठमांडू (नेपाल) (हवाई यात्रा के लिए यात्रियों को जयपुर से दिल्ली लग्जरी बस द्वारा ले जाया जाएगा और दिल्ली से काठमांडू की यात्रा हवाई जहाज से होगी।)

Rajasthan Free Teerth Yatra Yojana 2026 Eligibility

  • आवेदक राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए और उसकी आयु 60 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। (आयु की गणना 1 अप्रैल, 2026 को आधार मानकर की जाएगी, यानी आवेदक का जन्म 01 अप्रैल, 1966 से पूर्व का होना चाहिए) । आप आयु की गणना के लिए हमारा Age Calculator भी उपयोग कर सकते है ।
  • आवेदक स्वयं या उसका जीवनसाथी आयकरदाता (Income Tax Payer) नहीं होना चाहिए। इसके लिए स्व-घोषणा पत्र देना होगा।
  • आवेदक ने पहले कभी इस योजना का लाभ न उठाया हो (यात्री या जीवनसाथी के रूप में)। गलत जानकारी देकर दोबारा यात्रा करने पर यात्रा का पूरा खर्च 25% दंडात्मक राशि के साथ वापस वसूला जाएगा।
  • केंद्र/राज्य सरकार, सरकारी उपक्रमों या स्थानीय निकायों से सेवानिवृत्त राजपत्रित अधिकारी (Gazetted Officers) और उनके जीवनसाथी इस योजना के पात्र नहीं हैं।
  • आवेदक शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए और किसी संक्रामक रोग से ग्रसित नहीं होना चाहिए। आवेदन करते समय और यात्रा से 15 दिन पहले चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी हेल्थ सर्टिफिकेट देना अनिवार्य होगा।
  • भिक्षावृत्ति पर जीवन यापन करने वाले व्यक्ति इस योजना के पात्र नहीं होंगे।

Rajasthan Free Teerth Yatra Yojana 2026 के तहत जीवनसाथी और Attendant ले जाने के नियम

बुजुर्गों की सहूलियत के लिए विभाग ने साथ में जीवनसाथी या सहायक ले जाने के कुछ कड़े लेकिन महत्वपूर्ण नियम बनाए हैं जो इस प्रकार है –

  • यदि आप अपने जीवनसाथी को साथ ले जाना चाहते हैं, तो आवेदन पत्र में उनका कॉलम अनिवार्य रूप से भरें। अगर जीवनसाथी की आयु 60 वर्ष से कम है, तब भी वह आपके साथ यात्रा कर सकते हैं ।
  • सहायक ले जाने की अनुमति तभी मिलेगी जब मूल आवेदक की आयु 70 वर्ष से अधिक हो और उसने अकेले रेल यात्रा के लिए आवेदन किया हो।
  • पति-पत्नी दोनों साथ जा रहे हैं तो सहायक की अनुमति नहीं होगी, लेकिन यदि दोनों की आयु 75 वर्ष से अधिक है, तो विशेष परिस्थिति में आयुक्त द्वारा सहायक की अनुमति दी जा सकती है।
  • रेल यात्रा में सहायक की आयु 21 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए और वह यात्री का रिश्तेदार होना चाहिए।
  • हवाई यात्रा में किसी भी स्थिति में Attendant ले जाने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही, हवाई यात्रा में 80 वर्ष या उससे अधिक उम्र के नागरिक पात्र नहीं होंगे, क्योंकि इतनी उम्र में हवाई बीमा न होने के कारण टिकट बुकिंग में व्यवधान आता है।

Rajasthan Senior Citizen Teerth Yatra Yojana 2026 Selection Process

  • यात्रियों का चयन जिला स्तर पर गठित समिति द्वारा कम्प्यूटराईज्ड लॉटरी (Draw of Lots) के माध्यम से किया जाएगा। जिले की जनसंख्या के अनुपात में प्रत्येक जिले का कोटा निर्धारित होता है।
  • मुख्य चयन सूची के साथ 100% की वेटिंग लिस्ट और 100% की एडिशनल वेटिंग लिस्ट भी तैयार की जाएगी। यदि चयनित यात्री नहीं जाता है, तो वेटिंग लिस्ट वाले को मौका मिलेगा।
  • लॉटरी निकालते समय सबसे पहले हवाई यात्रा की लॉटरी निकाली जाएगी, उसके बाद शेष आवेदकों में से रेल यात्रा के लिए चयन होगा।
  • चयनित यात्रियों की सूची जिला कलेक्टर कार्यालय, देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त कार्यालय के नोटिस बोर्ड और आधिकारिक वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी।

यदि लॉटरी में आपका चयन हो जाता है और आप किसी कारणवश यात्रा पर नहीं जा पा रहे हैं, तो विभाग की हेल्पलाइन पर समय रहते सूचित करें। यदि आप बिना सूचना दिए यात्रा पर नहीं जाते हैं, तो भविष्य में हमेशा के लिए इस योजना से अपात्र (ब्लैकलिस्ट) कर दिए जाएंगे।

How to Apply Online Rajasthan Free Teerth Yatra Yojana 2026

आवेदन केवल देवस्थान विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर दिए गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। Rajasthan Senior Citizen Teerth Yatra Yojana 2026 जो पात्र है और आवेदन करना चाहते है वे नीचे दिए हुए प्रोसेस को फॉलो करके आवेदन कर सकते है ।

  1. आपको देवस्थान विभाग, राजस्थान सरकार के आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल पर जाना होगा।
  2. ध्यान रखें कि इसके आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे । आप इसे अपने स्तर पर, किसी नजदीकी ई-मित्र (E-Mitra) केंद्र पर जाकर या साइबर कैफे से भरवा सकते हैं ।
  3. पोर्टल पर दिए गए ‘वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026’ के आवेदन लिंक पर क्लिक करें ।
  4. वहाँ आपको अपना जनआधार नंबर दर्ज करना होगा । जनआधार नंबर डालते ही आपके परिवार के सदस्यों की सूची स्क्रीन पर आ जाएगी ।
  5. सदस्यों की सूची में से उस मूल आवेदक (वरिष्ठ नागरिक) का चयन करें जो यात्रा पर जाना चाहता है ।
  6. यदि पति/पत्नी साथ जा रहे हैं, तो आवेदन फॉर्म में दिए गए जीवनसाथी (Spouse) के कॉलम को अनिवार्य रूप से टिक करें।
  7. यदि आवेदक की उम्र 70 वर्ष से अधिक है और वह अकेले रेल यात्रा पर जा रहा है (या दोनों की उम्र 75+ है), तो सहायक का विकल्प चुने । यहाँ सहायक का आधार नंबर दर्ज करना अनिवार्य है ।
  8. फॉर्म में आपको तीर्थ स्थानों की सूची दिखाई देगी。 आपको अपनी पसंद के अनुसार तीन (3) तीर्थ स्थलों को अपनी प्राथमिकता या वरीयता क्रम (Preference 1, Preference 2, Preference 3) में चुनना होगा ।
  9. आवेदन पत्र में आपको अपने किन्हीं दो परिचित व्यक्तियों (रिश्तेदार या पड़ोसी) के नाम, मोबाइल नंबर और उनका पता दर्ज करना होगा । यह इसलिए जरूरी है ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति (Emergency) में विभाग उनसे तुरंत संपर्क कर सके।
  10. आवेदन करते समय आपको किसी सरकारी या अधिकृत चिकित्सा अधिकारी (Medical Officer) द्वारा जारी किया गया स्वास्थ्य प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा , इस सर्टिफिकेट में डॉक्टर द्वारा यह प्रमाणित किया होना चाहिए कि आवेदक प्रस्तावित यात्रा के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ और सक्षम है ।
  11. फिर आपको स्वघोषणा पत्र अपलोड करना है ।
  12. पूरा फॉर्म भरने के बाद एक बार दी गई सभी जानकारियों (नाम, उम्र, तीर्थ स्थल की चॉइस आदि) को अच्छी तरह री-चेक कर लें।
  13. सब कुछ सही होने पर फॉर्म को Final Submit कर दें।
  14. आवेदन सफल होने के बाद कंप्यूटर स्क्रीन पर मिलने वाले एप्लिकेशन फॉर्म और रसीद की Printout निकालकर अपने पास भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रख लें

Rajasthan Free Teerth Yatra Yojana 2026 Important Links

Rajasthan Free Teerth Yatra Yojana 2026 के आवेदन शुरू होने की तिथि 27 मई 2026
Rajasthan Free Teerth Yatra Yojana 2026 के आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जून 2026
Apply Online Click Here
Short Notification Click Here
Official Notification Download Pdf
Official Websitedevasthan.rajasthan.gov.in

Leave a Comment