राजस्थान में सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खबर है। राज्य सरकार और राजस्थान रोडवेज (RSRTC) ने प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान होने वाली फ्री यात्रा सुविधा को अधिक सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए नए नियम लागू किए हैं। अब अभ्यर्थियों को फ्री बस सेवा का लाभ लेने के लिए केवल एडमिट कार्ड दिखाना ही काफी नहीं होगा, बल्कि ऑनलाइन पोर्टल पर पहले से रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा। रजिस्ट्रेशन कब और कैसे करना है संपूर्ण जानकारी आपको इस आर्टिकल में मिल जाएगी ।

Trending Latest News
- Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana Merit List: मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना फाइनल मेरिट लिस्ट जारी , यहां से चेक करें
- RSSB Computer Instructor Recruitment 2026 : वरिष्ठ एवं बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के 3951 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें पूरी प्रक्रिया
- Rajasthan PTET Counselling Fees Refund : राजस्थान पीटीईटी अप्रवेशित विद्यार्थियों की फीस रिफंड के लिए आवेदन शुरू, रिफंड का अंतिम मौका जल्दी करें
Rajasthan Competitive Exam Free Bus Registration 2026 Latest News
राजस्थान रोडवेज ने यह कदम फ्री यात्रा सुविधा के दुरुपयोग को रोकने और वास्तविक परीक्षार्थियों को भीड़भाड़ से बचाने के लिए उठाया है। राजस्थान रोडवेज में पहले प्रतियोगी परीक्षाओ से पहले एडमिट कार्ड दिखाकर फ्री यात्रा कर सकते थे लेकिन अब आपको 36 घंटे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा उसके बाद ही आप फ्री ट्रेवल कर पाएंगे । अब बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के फ्री टिकट नहीं मिलेगा। रजिस्ट्रेशन के दौरान अभ्यर्थी को अपना Admit Card पोर्टल पर अपलोड करना होगा। पोर्टल के माध्यम से अभ्यर्थी की पहचान और परीक्षा की जानकारी सत्यापित की जाएगी।
फ्री बस यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें? (Step-by-Step)
किसी भी प्रतियोगी परीक्षाओ के लिए यदि आप राजस्थान रोडवेज में फ्री यात्रा करना चाहते है तो आपको ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा , तो आइए जानते है कि आप कैसे रजिस्ट्रेशन कर सकते है ।
- सबसे पहले राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर दाईं ओर दिए गए “प्रतियोगी परीक्षार्थी पंजीकरण पोर्टल (NEW)” लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल खुलने के बाद आपको एक फॉर्म दिखाई देगा जिसमें व्यक्तिगत विवरण , संपर्क और पहचान , परीक्षा की जानकारी और ईमेल दर्ज करे ।
- फिर आपको एडमिट कार्ड अपलोड करना होगा , एडमिट कार्ड की फाइल फॉर्मेट केवल PDF, JPG, JPEG, या PNG फाइल ही मान्य हैं। एडमिट कार्ड की फाइल का अधिकतम Size 250 KB से अधिक नहीं होना चाहिए।
- सभी जानकारी भरने के बाद “Accept Terms” चेकबॉक्स पर टिक करें। इसके बाद “Send OTP” बटन पर क्लिक करें। आपके मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को दर्ज कर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें।
- फिर आप रजिस्ट्रेशन पूर्ण होने के बाद रसीद अवश्य डाउनलोड करे ।
- यदि आपने पहले ही रजिस्ट्रेशन कर लिया है, तो आप “Reprint Receipt” विकल्प का उपयोग करके अपनी रसीद फिर से निकाल सकते हैं।
Rajasthan Roadways Free Yatra Registration 2026 Important Links
| Rajasthan Competitive Exam Free Bus Registration 2026 | Click Here |
| Official Website | Click Here |
All exam
Pre bstc exam
BSTC 2026
20/05/2026
Hii bro.
Ye job bhot achi hai
saniya kayamkhani
Khumhariya malpura
Centre govt. Ya SSC ki exam ka roll number invalid bata raha hai