आपने देखा होगा कि 2 मई , सुबह 11:45 बजे कई मोबाइल फोन पर एकसाथ सायरन की आवाज सुनाई देने लगी। स्क्रीन पर हिंदी-अंग्रेजी में एक मैसेज था। सायरन बंद हुआ तो मोबाइल पर मैसेज पढ़कर भी सुनाया गया। इससे कई लोग परेशान हुए, तो कई कन्फ्यूज। हालांकि सरकार ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। आपको बता दे कि सरकार द्वारा इमरजेंसी की स्थिति में लोगों को रियल टाइम अलर्ट देने के लिए सरकारी संस्था सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमेटिक्स (C-DOT) ने इंटीग्रेटेड अलर्ट सिस्टम ‘SACHET’ को विकसित किया है। इस सिस्टम के द्वारा सरकार के द्वारा देश में कोई भी आपातकालीन चेतावनी होने पर सरकार देगी ।

Trending Latest News
- Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana Merit List: मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना फाइनल मेरिट लिस्ट जारी , यहां से चेक करें
- RSSB Computer Instructor Recruitment 2026 : वरिष्ठ एवं बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के 3951 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें पूरी प्रक्रिया
- Rajasthan PTET Counselling Fees Refund : राजस्थान पीटीईटी अप्रवेशित विद्यार्थियों की फीस रिफंड के लिए आवेदन शुरू, रिफंड का अंतिम मौका जल्दी करें
दरअसल सरकार एक Emergency Alert सिस्टम पर काम कर रही है , ताकि बाढ़ सुनामी तूफान या अन्य किसी प्राकृतिक आपदा जैसे आपात स्थिति में लोगों को तुरंत अलर्ट किया जा सके । यानी की इमरजेंसी अलर्ट इमरजेंसी नोटिफिकेशन सिस्टम का एक हिस्सा है ।जिसका उपयोग सरकार की दूरसंचार विभाग द्वारा किया जाएगा , यह विभाग आगामी प्राकृतिक आपदा या आपात स्थिति के बारे में सूचित करने के लिए उपयोग किया जाएगा।
इमरजेंसी अलर्ट मोबाइल पर कैसे आया
- तीन बार बीप की आवाज आई
- मोबाइल पर मैसेज फ्लैश हुआ
- यूजर को मैसेज के बाद कंटेंट का ऑडियो सुनाई दिया
- मैसेज हिंदी, अंग्रेजी के साथ-साथ क्षेत्रीय भाषाओ में भी भेजा गया
- यह फ्लैश मैसेज था, मोबाइल के इनबॉक्स में सेव नही हुआ
अपने मोबाइल में इमरजेंसी अलर्ट On करने की प्रक्रिया
यदि आपको आज ये सायरन की आवाज सुनाई नहीं दी और ये आप भविष्य में सरकार के द्वारा जारी अलर्ट प्राप्त करना चाहते है तो आज ही अपने मोबाइल में ये सेटिंग ऑन कर दे ताकि आपको सूचना सबसे पहले मिले । Emergency Alert Message प्राप्त करने के लिए मोबाइल में ये सेटिंग ऑन करने के लिए निम्न स्टेप्स फॉलो करें –
- इमरजेंसी अलर्ट मैसेज को पाने के लिए सबसे पहले फोन की Settings में जाएं।
- इसके बाद में अब आपके यहां पर सर्च बार में Notification लिखकर सर्च करें।
- नोटिफिकेशन में जाने के बाद अब आपको Advanced Settings के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- यहाँ पर आपको Wireless Emergency Alert का ऑप्शन मिलेगा इसे Enable कर दें।
- अब भविष्य में जब भी इमरजेंसी अलर्ट मैसेज आएगा तो इसका नोटिफिकेशन आपको भी मिलेगा।
- इससे फायदा यह होगा कि सरकार के द्वारा सभी को इमरजेंसी अलर्ट के तौर पर दी जाने वाली सूचना आपके पास भी समय पर पहुंच सकेगी।
साथ ही आप यदि हमारे Website से जॉब्स से रिलेटेड एजुकेशन न्यूज की खबर सबसे पहले पाना चाहते है तो आज ही Notification Allowed करे! 🤗