CUET UG Admit Card 2026 : सीयुईटी यूजी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी , यहां से डाउनलोड करें


India Naukri Help as
Preferred Source on Google
Add Preference

सीयुईटी यूजी परीक्षा के लिए जिन कैंडिडेट्स ने आवेदन फॉर्म भर रखा है वे सभी कैंडिडेट्स अब परीक्षा जो सीयूईटी यूजी 2026 , 11 मई से 31 मई 2026 तक आयोजित हो रही है उसमें शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे है , उन सभी को बता दे कि सीयुईटी यूजी परीक्षा के लिए NTA ने एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है , आप डाउनलोड कर सकते है ।

सीयूईटी यूजी के लिए एडमिट कार्ड आपको नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के ऑफिसियल वेबसाइट से डाउनलोड कर लेना है । बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा , ध्यान रहे कि एडमिट कार्ड की 2 प्रतियां पहले से अपने पास में डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल करके रहे इसके अलावा एक वैध आईडी भी अपने पास में रखें ।

जो अभ्यर्थी सीयुईटी यूजी के एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे है उन सभी के लिए अच्छी खबर है कि सीयुईटी यूजी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है , आप नीचे दिए हुए लिंक के माध्यम से एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते है।

CUET UG Admit Card 2026 Latest News

CUET UG 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 जनवरी 2026 से शुरू हुई थी । आवेदन की अंतिम तिथि 4 फरवरी 2026 थी, जबकि फीस जमा करने की आखिरी तारीख 7 फरवरी 2026 रखी गई थी । फॉर्म करेक्शन 9 से 11 फरवरी 2026 तक हुआ इसके बाद दोबारा आवेदन फॉर्म 23 से 26 फरवरी 2026 तक खोला गया । सब्जेक्ट डिटेल अपडेट करने का मौका 17 से 19 अप्रैल 2026 तक दिया गया । एनटीए के अनुसार, सीयूईटी (यूजी) 2026 परीक्षा 11 मई से 31 मई, 2026 तक भारत और विदेश के विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी पहले ही 29 अप्रैल को जारी हो गई थी । अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा एडमिट कार्ड 5 मई 2026 को जारी हो गए है , आप नीचे दिए हुए लिंक के माध्यम से एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते है ।

How to Download CUET UG Admit Card 2026

सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड जारी हो गए है । अब सभी कैंडिडेट्स के मन में सवाल होगा कि CUET UG के एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करने है , तो आप CUET UG Admit Card डाउनलोड करने के लिए आपको नीचे दिए हुए प्रोसेस को फॉलो करना होगा –

  • सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है जिसका डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हुआ है।
  • फिर आपको होम पर एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्सा कोड जैसी जानकारी दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • जैसे ही आप सबमिट करेंगे आपके सामने एडमिट कार्ड से रिलेटेड संपूर्ण जानकारी आ जाएगी।

CUET UG Admit Card 2026 Important Links

Download Admit Card 2026Click Here
Admit Card Release Date05 May 2026
Official WebsiteClick Here

Leave a Comment