CTET September 2026 Notification Out: सीटेट सितंबर 2026 का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन फॉर्म शुरू


India Naukri Help as
Preferred Source on Google
Add Preference

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीटेट सितंबर 2026 परीक्षा का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया है । जो कैंडिडेट सीटीईटी के लिए आवेदन करना चाहते है वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 मई 2026 से शुरू हो रही है। आवेदन जमा करने और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 10 जून 2026 (रात 11:59 बजे तक) निर्धारित की गई है।

आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया और आवेदन लिंक आधिकारिक अधिसूचना के साथ नीचे दिए गए हैं। सीटीईटी से संबंधित जानकारी जैसे आयु सीमा, आवेदन शुल्क, शैक्षणिक योग्यता आदि नीचे दी गई है, उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले इसे अवश्य देख लेना चाहिए।

अधिसूचना के मुताबिक आवेदन प्रक्रिया 11 मई से 10 जून 2026 तक जारी रहेगी।पात्र एवं इच्छुक उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

CTET September 2026 Notification Latest News

सितंबर 2026 सीटीईटी परीक्षा का लंबे समय से इंतजार कर रहे उम्मीदवारों का इंतजार आज खत्म हो गया है, सितंबर 2026 सीटीईटी के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीईटीईटी) सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। सीटीईटी परीक्षा शिक्षक बनने की योग्यता का प्रमाण है। सितंबर 2026 सीटीईटी के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार 11 मई से 10 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इस पोस्ट में हम आपको आवेदन प्रक्रिया, पात्रता आदि से संबंधित पूरी जानकारी दे रहे हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

CTET September 2026 Application Fee

सीटीईटी पेपर 1 और पेपर 2 के लिए विभिन्न पदों हेतु आवेदन शुल्क अलग-अलग निर्धारित किया गया है, जिसकी जानकारी नीचे दी गई तालिका में उपलब्ध है। उम्मीदवार इस आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। ऑनलाइन भुगतान के विभिन्न तरीकों की जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में दी गई है, जिसका सीधा लिंक नीचे उपलब्ध है।

वर्गकेवल पेपर I या IIपेपर I और II दोनों
सामान्य/ ओबीसी (एनसीएल)1000 रुपये/-1200 रुपये/-
अन्य500 रुपये/-600 रुपये/-

CTET September 2026 Age Limit

सीटेट परीक्षा एक केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा है इसलिए इसके लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है।

CTET September 2026 Education Qualification

सीटीईटी लेवल 1 और सीटीईटी लेवल 2 के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग रखी गई है, जिसकी जानकारी नीचे दी गई है। विस्तृत जानकारी के लिए, आप आधिकारिक अधिसूचना भी देख सकते हैं, जिसका सीधा लिंक नीचे दिया गया है।

स्तरपात्रता
स्तर-1 (पीआरटी)12वीं पास + डी.एड/ जेबीटी/ बी.एल.एड/ बी.एड
स्तर-2 (टीजीटी)स्नातक + बी.एड/ बी.एल.एड

CTET September 2026 New Changes

एक महत्वपूर्ण बदलाव जो इस बार ध्यान देने योग्य है, वह यह है कि उम्मीदवारों को परीक्षा शहर चुनने का विकल्प नहीं मिलेगा। सीबीएसई द्वारा परीक्षा शहर का आवंटन रैंडम (यादृच्छिक) आधार पर किया जाएगा और शहर बदलने के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। यह परीक्षा देशभर के 132 शहरों में 27 अलग-अलग भाषाओं में आयोजित की जाएगी।

How to Apply CTET September 2026

सीटीईटी की आधिकारिक अधिसूचना जारी हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करके आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सीटीईटी सितंबर 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करें।

  1. सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा जिसका सीधा लिंक नीचे दिया गया है।
  2. उसके बाद आपको नवीनतम समाचार अनुभाग में जाना होगा।
  3. फिर आपको वहां सीटीईटी सितंबर 2026 का लिंक ढूंढना होगा और आधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड करके उसे ध्यानपूर्वक पढ़ना होगा।
  4. फिर नवीनतम समाचारों में, सीटीईटी सितंबर 2026 के सामने ‘अभी आवेदन करें’ विकल्प पर क्लिक करें।
  5. जैसे ही आप क्लिक करेंगे, आवेदन पत्र आपके सामने खुल जाएगा और आपको उस आवेदन पत्र को ध्यानपूर्वक भरना होगा।
  6. अब आपको आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे।
  7. अंत में आपको आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा और उसे जमा करना होगा।
  8. इस तरह आप सीटीईटी सितंबर 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

CTET September 2026 Important Links

Start CTET 2026 form11 May 2026
Last Date Online Application form10 June 2026
CTET Exam Date6 September 2026
Apply OnlineApply Now
Official NotificationDownload here
Official Websitectet.nic.in

Leave a Comment