सीमा सड़क संगठन में 899 पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो गया है । इस भर्ती में इलेक्ट्रीशियन, ड्राफ्ट्समैन, हिंदी टाइपिस्ट, स्टोर कीपर टेक्निकल, ऑपरेटर कम्युनिकेशन और अन्य पद शामिल है । इसके लिए ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है । ऑफलाइन आवेदन 21 मई से लेकर 4 जुलाई 2026 तक चलेंगे । इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सम्पूर्ण जानकारी इस आर्टिकल में दी हुई है ।

Trending Govt Job
- RSSB Computer Instructor Recruitment 2026 : वरिष्ठ एवं बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के 3951 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें पूरी प्रक्रिया
- RPSC 1st Grade Special Education Teacher Recruitment 2026 : राजस्थान 1st ग्रेड भर्ती का 121 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, यहां से देखें संपूर्ण जानकारी
- UPSC NDA 2 Recruitment 2026 : यूपीएससी एनडीए भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी, यहां से करें आवेदन
सीमा सड़क संगठन में एसकेटी, ओईएम और ड्राफ्ट्समैन सहित अन्य पदों के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि इन पदों के लिए ऑफलाइन आवेदन करने से पहले भर्ती संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें। अपात्र होने की स्थिति में आवेदन रद्द किए जा सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन करने का फॉर्म जारी हो गया है जिसे आप नीचे दिए हुए लिंक के माध्यम से डाउनलोड करके आवेदन कर सकते है ।
BRO Recruitment 2026 Vacancy Details
सीमा सड़क संगठन ने जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स की भर्ती निकाली है। सीमा सड़क संगठन में 899 पदों पर भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है । इस भर्ती में केवल पुरुष ही आवेदन कर सकते है महिलाएं आवेदन नहीं कर पाएगी।
| Sr.No | Post/Trade | Total Posts |
| 1 | ड्राफ्टमैन / नक्शानवीस (Draughtsman) | 42 |
| 2 | हिन्दी टंकक (Hindi Typist) | 10 |
| 3 | स्टोर कीपर टेक्निकल (SKT) | 300 |
| 4 | ऑपरेटर संचार (Operator Communication) | 261 |
| 5 | प्रचालक उत्खनन मशीनरी (OEM – Ordinary Grade) | 207 |
| 6 | इलेक्ट्रिशियन (Electrician) | 79 |
BRO Recruitment 2026 Application Fee
उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान केवल एसबीआई कलेक्ट पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन ही करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान कैसे करना है इसकी जानकारी नीचे दी है । आवेदन शुल्क इस प्रकार रखा गया है –
- General (UR) / EWS / Ex-Servicemen / Ex-Agniveers / OBC – Rs 50/- (Non-Refundable)
- SC / ST-NIL
- Persons with Benchmark Disabilities (PwBD) – NIL
BRO Recruitment 2026 SBI Collect Fee Deposit Process
उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान केवल एसबीआई कलेक्ट पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन ही करना होगा। (https://www.onlinesbi.sbi/sbicollect/icollecthome.htm?corpID=1232156) यह आवेदन Commandant, GREF Centre, Pune-411 015 के नाम पर होना चाहिए। भुगतान का कोई अन्य तरीका स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन पत्र के साथ ई-रसीद की एक प्रति अटैच करना अनिवार्य है। फीस का भुगतान करने के लिए निम्न स्टेप्स फॉलो करें –
- सबसे पहले गूगल पर “SBI Collect” सर्च करें या आधिकारिक वेबसाइट onlinesbi.sbi/sbicollect पर जाएं जिसका डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हुआ है।
- Category में “Government Department” को चुनें।
- सर्च बार में “COMMANDANT GREF CENTRE PUNE” टाइप करके सर्च करें और उस पर क्लिक करें।
- अब Payment Category में “Recruitment Fee” को सेलेक्ट करें।
- फॉर्म में अपनी सही जानकारी (नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और पद का नाम) भरें।
- Application Fee Amount में ₹50 दर्ज करें (General/OBC/EWS के लिए)।
- नेट बैंकिंग, यूपीआई (UPI) या डेबिट/क्रेडिट कार्ड के जरिए ₹50 का ऑनलाइन भुगतान पूरा करें।
- जैसे ही आपका पेमेंट सफल (Successful) होगा, स्क्रीन पर “Payment Successful” का मैसेज आएगा।
- ठीक उसी पेज के नीचे आपको “Print” या “Download Receipt” का बटन दिखेगा।
- उस पर क्लिक करके रसीद को PDF फॉर्मेट में सेव कर लें और उसका एक प्रिंटआउट निकाल लें।
BRO Recruitment 2026 Age Limit
सीमा सड़क संगठन भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए सभी पदों के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 जून 2026 के आधार पर की जाएगी। यदि आप आयु की एक्जेक्ट गणना करना चाहते है तो हमारे Age Calculator का उपयोग करे । विभिन्न आरक्षित वर्गों को आयु में छूट सरकार के नियमानुसार दी जाएगी जिसकी विस्तृत जानकारी आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन से ले सकते हैं।
| Category | Age Limit / Relaxation |
|---|---|
| UR & EWS | 18 to 27 years (NIL relaxation) |
| SC / ST | 5 years relaxation |
| Other Backward Classes (OBC) | 3 years relaxation |
| Central Govt Civilian employees (min 3 years continuous regular service) | Up to 40 years (UR), 43 years (OBC), 45 years (SC/ST) |
| Ex-Servicemen (ESM) | Deduction of military service period from actual age + 3 years (in addition to OBC/SC/ST relaxation as applicable) |
| Ex-Agniveers | 3 years relaxation (first batch of Agnipath Scheme: 5 years) |
| Persons with Benchmark Disabilities (PwBD) | 10 years relaxation |
| Jammu & Kashmir Migrant | 5 years relaxation |
BRO Recruitment 2026 Education Qualification
सीमा सड़क संगठन भर्ती 2026 में ऑफलाइन आवेदन करने के लिए सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग – अलग रखी गई है जो इस प्रकार है –
- नक्शानवीस (Draughtsman): इस पद के लिए उम्मीदवार का विज्ञान विषय के साथ 12वीं पास होना जरूरी है। साथ ही वास्तुकला या ड्राफ्ट्समैनशिप में 2 वर्षीय सर्टिफिकेट या ड्राफ्ट्समैन (सिविल) ट्रेड में प्रमाण पत्र और 1 साल का अनुभव होना चाहिए।
- हिंदी टाइपिस्ट: उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ कंप्यूटर पर हिंदी टाइपिंग की गति 30 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। टाइपिंग कौशल वाले अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा।
- स्टोर कीपर टेक्निकल (SKT): इस पद के लिए 12वीं पास होना आवश्यक है। उम्मीदवार को वाहन या इंजीनियरिंग उपकरणों के भंडारण की जानकारी होनी चाहिए। संबंधित क्षेत्र में अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता मिल सकती है।
- ऑपरेटर संचार: उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। साथ ही आईटीआई से वायरलेस ऑपरेटर या रेडियो मैकेनिक का प्रमाण पत्र होना चाहिए। सेना से संबंधित ट्रेड सर्टिफिकेट वाले भी आवेदन कर सकते हैं।
- ओईएम (साधारण श्रेणी): इस पद के लिए 10वीं पास होना जरूरी है। उम्मीदवार के पास भारी वाहन, डोजर या एक्सकेवेटर चलाने का लाइसेंस और कम से कम 6 महीने का अनुभव होना चाहिए।
- इलेक्ट्रीशियन: उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। साथ ही आईटीआई से ऑटो इलेक्ट्रिशियन का प्रमाण पत्र और 1 साल का अनुभव होना चाहिए। रक्षा सेवा का संबंधित कोर्स करने वाले भी पात्र हैं।
BRO Recruitment 2026 Required Documents
- 10वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट (जन्मतिथि और नाम के प्रूफ के लिए अनिवार्य)
- 12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट (Store Keeper Technical और Hindi Typist पद के लिए)
- ITI / ट्रेड सर्टिफिकेट (Electrician, Draughtsman और Operator Communication पद के लिए)
- हैवी ड्राइविंग लाइसेंस (HMV) (केवल Operator Excavating Machinery पद के लिए)
- आधार कार्ड की फोटोकॉपी (पहचान और एड्रेस प्रूफ के लिए)
- मूल निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate) (आप जिस राज्य के हैं, वहां का परमानेंट एड्रेस प्रूफ)
- जाति और आरक्षण प्रमाण पत्र (Central Govt के)
- SBI Collect फीस रसीद जो General, OBC और EWS के लिए ₹50 की ऑनलाइन पेमेंट रसीद (SC/ST के लिए फ्री है)
- पासपोर्ट साइज फोटो जो फॉर्म और एडमिट कार्ड पर चिपकाने के लिए (3 महीने से पुरानी न हो)
- विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन को देखें ।
How to Apply BRO Recruitment 2026
BRO Recruitment 2026 में ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है , आवेदन करने के लिए निम्न प्रोसेस फॉलो करें –
- BRO की ऑफिशियल वेबसाइट bro.gov.in पर जाएं और Recruitment या What New सेक्शन से विज्ञापन संख्या 01/2026 का एप्लीकेशन फॉर्म (PDF) डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
- फॉर्म को सही-सही भरे , Block Letters में फॉर्म को नीले या काले पेन से अंग्रेजी के CAPITAL LETTERS (ब्लॉक अक्षरों) या हिंदी में साफ-साफ भरें।
- अपनी फोटो चिपकाएं और मांगे गए स्थान पर हस्ताक्षर करें ।
- आवेदन शुल्क का भुगतान Online via SBI Collect , यह भुगतान SBI Collect के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा। भुगतान के बाद उसकी रसीद (Receipt) का प्रिंटआउट निकाल लें।
- Self-Attested अपने सभी ज़रूरी दस्तावेज़ों की फोटोकॉपी पर अपने हस्ताक्षर (Self-attest) करें।
- लिफाफे पर जानकारी लिखें और पोस्ट करें , स्पीड पोस्ट/रजिस्टर्ड डाक एक बड़े लिफाफे में फॉर्म और सभी दस्तावेज़ डालें। लिफाफे के ऊपर मोटे अक्षरों में लिखें: APPLICATION FOR THE POST OF ______________ CATEGORY ______________ ; इसे इस पते पर Registered Post या Speed Post के ज़रिए भेजें:
- Commandant, GREF Centre, Dighi Camp, Pune – 411015
विस्तृत जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन को अवश्य पढ़ें जिसका डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हुआ है।
BRO Recruitment 2026 Important Links
| Start BRO Recruitment 2026 form | 21 May 2026 |
| Last Date Offline Application form | 4 July 2026 |
| Application form | Click Here |
| SBI Collect Fee Deposit Link | Click Here |
| Official Notification | Download here |
| Official Website | bro.gov.in |