Bank Closed for 6 Days : अलर्ट! कल से 6 दिन बंद रहेगा देश का ये सरकारी बैंक, आज ही कर लो सारे काम पूरे , जाने वजह


India Naukri Help as
Preferred Source on Google
Add Preference

अगर आपका अकाउंट एसबीआई (State Bank of India) में है, तो ये खबर आपके लिए ही है, इसलिए इसे ध्यान से पढ़ें । देश का बड़ा सरकारी बैंक SBI 6 दिन बंद रहेगा । 23 मई से 28 मई 2026 के बीच एसबीआई की ब्रांच करीब 6 दिनों तक बंद रहेगी , इसलिए अगर आपको बैंक का कोई काम है, तो उसे जल्द ही पूरा कर लें ।

आपका यदि SBI में खाता है तो आज ही सारे काम निपटा ले वरना इन छुट्टियों में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है । भारतीय स्टेट बैंक के अगले 6 दिनों के लिए बंद होने की वजह बहुत सारी हैं। इनमें वीकेंड, कर्मचारियों की हड़ताल, बकरीद की छुट्टियां शामिल हैं। भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारी अपनी 16 मांग के लिए हड़ताल कर रहे रहे हैं।

कब-कब होगी SBI में छुट्टी

  • 23 मई 2026 को चौथा शनिवार है । नियम के अनुसार महीने के चौथे शनिवार को देशभर के सभी बैंक बंद रहते हैं ।
  • 24 मई 2026 को रविवार है । इसलिए वीकली ऑफ होने की वजह से इस दिन पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे ।
  • 25 और 26 मई 2026 को एसबीआई के कर्मचारी हड़ताल पर रह सकते हैं , यानी ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन ने सोमवार और मंगलवार को दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है । अगर ये हड़ताल होती है, तो इन दो दिनों में बैंक में कोई काम नहीं हो पाएगा ।
  • 27 और 28 मई 2026 को ईद-उल-अजहा के मौके पर दो दिन बैंक की छुट्टी रहेगी ।

प्रभावित सर्विसेज

  • शाखा मे जाकर पैसे निकालने या जमा करने का काम नही होगा ।
  • हड़ताल और छुट्टियो के कारण चेक क्लियर होने मे समय लगेगा।
  • बैंक काउंटर से पासबुक प्रिंटिंग या स्टेटमेंट निकालने की सुविधा बंद ।
  • नया बैंक अकाउंट खुलवाना, FD कराना या लोन से जुड़े काम बंद।
  • डिमांड ड्राफ्ट बनवाना या टैक्स चालान जमा करने जैसे काम

सामान्य सर्विसेज

  • एसबीआई के एटीएम चालू रहेंगे, जहां से आप कैश निकाल सकते हैं।
  • एसबीआई का आधिकारिक एप योनो पूरी तरह काम करेगा।
  • नेट बैंकिंग के जरिए फंड ट्रांसफर (NEFT, RTGS, IMPS) की सुविधा चालू रहेगी।
  • गूगल पे, फोनपे, पेटीएम आदि के जरिए डिजिटल पेमेंट सामान्य रूप से होंगे।
  • ग्राहक अपने मोबाइल बैंकिंग या ईमेल के जरिए अकाउंट बैलेंस और स्टेटमेंट देख सकेंगे।

हालांकि कर्मचारियों की हड़ताल और बैंक की छुट्टी के बाद भी सारी ऑनलाइन सेवाएं चलती रहेंगी। आप यूपीआई की मदद से किसी को भी पैसे भेज सकेंगे। इतना ही नहीं अगर कैश की जरूरत होगी , तो वो भी आप ATM से पैसे निकाल भी सकते है। लेकिन जो काम ब्रांच से होते है उनमें आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है इसलिए आज ही छुट्टियों से पहले अपने काम निपटा ले ।

Leave a Comment