Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026 : सरकारी कॉलेजों में पढ़ाने का सुनहरा मौका, विद्या संबल योजना के तहत आवेदन आमंत्रित

Published On: जून 15, 2026
Follow Us
Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026

राजस्थान सरकार के कॉलेज शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राज्य के राजकीय महाविद्यालयों में अध्यापन कार्य को सुचारू बनाने हेतु ‘Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026’ के अंतर्गत गेस्ट फैकल्टी के लिए आवेदन आमंत्रित करने के दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। यह योजना उन योग्य उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो शिक्षण के क्षेत्र में कार्य करना चाहते हैं । इच्छुक अभ्यर्थी 15 से 20 जून तक आवेदन कर सकेंगे। विस्तृत जानकारी आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन से ले सकते है जिसको डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हुआ है।

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026
Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026 Important Dates

EventDate
Date of issuance of advertisementUp to June 15, 2026
Last date for submission of application formsUp to June 20, 2026
Date for scrutiny of applications and approval of panelUp to June 30, 2026
Date for inviting guest faculty by the concerned collegeAs per requirement

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026 Application Fee

राजस्थान विद्या संबल योजना के लिए आवेदन करने हेतु किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। योग्य उम्मीदवार निःशुल्क आवेदन कर सकते है।

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026 के तहत मानदेय

  • गेस्ट फैकल्टी को प्रति कालांश (per lecture) 800/- रुपये का भुगतान किया जाएगा।
  • गेस्ट फैकल्टी के लिए अधिकतम 14 साप्ताहिक घंटे निर्धारित किए गए हैं।
  • मानदेय का भुगतान प्रत्येक 50 कालांश (lectures) पर किया जाएगा।
  • यदि कार्य 50 कालांश से कम है, तो कार्य पूर्ण होने पर जितने कालांश अध्यापन किया गया है, उतने कालांशों का भुगतान किया जाएगा।
  • गेस्ट फैकल्टी के संतोषजनक कार्य सत्यापन के आधार पर ही भुगतान की कार्यवाही की जाएगी।
प्रति घंटा मानदेय₹800/-
अधिकतम साप्ताहिक घंटे14 घंटे
अवधिसेमेस्टर की परीक्षा प्रारम्भ होने / पाठ्यक्रम पूर्ण होने अथवा विश्वविद्यालय द्वारा पाठ्यक्रम पूर्ण करवाने हेतु निर्धारित अवधि, इनमें से जो भी पहले हो

विद्या संबल योजना के अन्तर्गत गेस्ट फैकल्टी का पैनल तैयार करने के लिए वरीयताके मानदंड

क्र.
सं.
शैक्षणिक रिकॉर्डस्कोर
1स्नातक80 प्रतिशत और उससे अधिक = 21

60 प्रतिशत से और 80 प्रतिशत से कम = 19

55 प्रतिशत से और 60 प्रतिशत से कम = 16

45 प्रतिशत से और 55 प्रतिशत से कम = 10
2अधिस्नातक80 प्रतिशत और उससे अधिक = 25

60 प्रतिशत से और 80 प्रतिशत से कम = 23

55 प्रतिशत (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग (असंपन्न वर्ग) शारीरिक रूप से निशक्त अभ्यर्थियों के मामले में 50 प्रतिशत) से और 60 प्रतिशत से कम = 20
3एम.फिल60 प्रतिशत और उससे अधिक = 07

55 प्रतिशत से किन्तु 60 प्रतिशत से कम = 05
4पी.एच.डी.25
5जेआरएफ सहित नेट10
नेट08
स्लेट या सेट05
6शोध प्रकाशन (सहकर्मी द्वारा समीक्षित अथवा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा सूचीबद्ध जर्नल में प्रकाशित प्रत्येक शोध प्रकाशन हेतु 2 अंक)06
7शिक्षण/पोस्ट डॉक्टोरल अनुभव
(प्रत्येक एक वर्ष के लिए 02 अंक)
10
8पुरस्कार

अन्तर्राष्ट्रीय / राष्ट्रीय स्तर
(अन्तर्राष्ट्रीय संगठनों/भारत सरकार/भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय स्तर के निकायों द्वारा दिये गये पुरस्कार)
03
राज्य स्तरीय (राज्य सरकार द्वारा दिये गये पुरस्कार)02

यदि शिक्षण/पोस्ट डॉक्टोरल अनुभव की अवधि एक वर्ष से कम है तो अंकों को आनुपातिक रूप से घटा दिया जाएगा।

(अ) एमफिल पीएचडी = अधिकतम – 25 अंक

(ब) जे आर एफ/नेट/सेट  = अधिकतम – 10 अंक

(स) अवार्ड की श्रेणी में = अधिकतम – 03 अंक

How to Apply Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026

इसमें ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है । आपको यह ध्यान रखना होगा कि यह योजना प्रत्येक महाविद्यालय के स्तर पर संचालित होती है। आप जिस भी राजकीय महाविद्यालय में गेस्ट फैकल्टी के रूप में कार्य करना चाहते हैं, वहां के लिए आपको पृथक-पृथक आवेदन करना होगा।

संबंधित महाविद्यालय द्वारा अपने स्तर पर रिक्त पदों के लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा। आप अपने इच्छित महाविद्यालय के आधिकारिक नोटिस बोर्ड या कॉलेज शिक्षा विभाग की वेबसाइट (hte.rajasthan.gov.in) पर विज्ञापन देख सकते हैं।

आवेदन करने के लिए निर्धारित फॉर्मेट में आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकालना है और आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरना है । आवेदन के साथ अपनी शैक्षणिक योग्यता (स्नातक, स्नातकोत्तर, नेट/सेट, पी.एच.डी आदि), अनुभव प्रमाण-पत्र और अन्य संबंधित दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित प्रतियां संलग्न करें।

फिर आवेदन फॉर्म को अंतिम तिथि से पूर्व संबंधित कॉलेज में जमा करवा लेना है ।

आवेदनों की प्राप्ति के बाद, महाविद्यालय स्तर पर प्राप्त आवेदनों की वरीयता सूची (पैनल) तैयार की जाएगी। शैक्षणिक रिकॉर्ड और योग्यता के आधार पर अंकों का निर्धारण किया जाएगा और तदनुसार चयन प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।

चूँकि आवेदन महाविद्यालय स्तर पर जमा करने होते हैं, इसलिए आप जिस क्षेत्र में आवेदन करना चाहते हैं, वहां के स्थानीय राजकीय महाविद्यालय के कार्यालय में जाकर विस्तृत आवेदन प्रारूप और अन्य जानकारी प्राप्त करना सबसे अच्छा रहेगा।

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026 Important Links

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026 Form Start15 June 2026
Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026 Last Date20 June 2026
Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026 Notification pdf Click Here
Official Websiteeducation.rajasthan.gov.in

Bhupendra Jangid

भूपेंद्र जांगिड़ को एजुकेशन फील्ड रिलेटेड अपडेट क्षेत्र में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है । नई भर्ती, एडमिट कार्ड , रिजल्ट्स और विभिन्न एजुकेशन रिलेटेड न्यूज को कवर करते है।
Telegram
Join Us
WhatsApp
Join Us
Instagram
Follow

Leave a Comment