Ujjwala Yojana Subsidy New Rules 2026 : पीएम उज्जवला योजना को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

Published On: जून 9, 2026
Follow Us
Ujjwala Yojana Subsidy New Rules 2026

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों को बड़ा झटका देते हुए सरकार ने Ujjwala Yojana Subsidy New Rules 2026 तय किया है । अब सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या प्रति वर्ष 9 से घटाकर 4 कर दी है। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर मिलने वाली ₹300 की सब्सिडी अब साल में केवल 4 सिलेंडर तक ही सीमित रहेगी। सरकार ने तर्क देते हुए बताया कि PMUY लाभार्थियों की औसत वार्षिक खपत 4 से 5 सिलेंडर के बीच ही है।

Ujjwala Yojana Subsidy New Rules 2026
Ujjwala Yojana Subsidy New Rules 2026

Ujjwala Yojana Subsidy New Rules 2026

देशभर में LPG गैस सिलेंडर की कीमतें लगातार कुछ महीनों से चर्चा का विषय बनी हुई है । वहीं LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी भी जारी है । बढ़ती महंगाई के बीच आम लोगों की रसोई का बजट अब और प्रभावित हो सकता है । सरकार के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में LPG की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है और एक सिलेंडर की सप्लाई लागत 1600 रुपये से ज्यादा पहुंच गई है और PMUY लाभार्थियों की औसत वार्षिक खपत 4 से 5 सिलेंडर के बीच ही है।

इसके कारण सरकार ने सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या प्रति वर्ष 9 से घटाकर 4 कर दी है। अब केवल साल में 4 सिलेंडर तक ही सरकार द्वारा सब्सिडी दी जाएगी । ये सरकार का उज्जवला योजना का लाभ ले रहे लाभार्थियों को बड़ा झटका है ।

यह भी देखें >>> Rajasthan Tarbandi Yojana 2026 : अपने खेत पर फ्री तारबंदी करवाए और आवारा पशुओं से बचाए सरकार देगी 48000 रूपए

5 वें सिलेंडर पर क्या होगा?

बहुत जनो के मन में सवाल होगा कि 4 सिलेंडर की सब्सिडी दी जाएगी तो क्या किसी को और सिलेंडर बुक करने है तो नहीं कर पाएगा क्या ? तो ऐसी बात बिल्कुल नहीं है । यदि कोई लाभार्थी 5 वां सिलेंडर बुक करता है तो उसे उस पर 300 रुपये की सब्सिडी नहीं मिलेगी । उसे मार्केट में तय पूरी कीमत पर सिलेंडर खरीदना होगा ।

योजना शुरू हुई तब 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी दी जाती थी

योजना शुरू होने पर 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी दी जाती थी । बाद में इसे घटाकर 9 सिलेंडर किया गया और अब यह संख्या घटकर 4 रह गई है । सरकार का कहना है कि यह फैसला उज्ज्वला लाभार्थियों के औसत गैस उपभोग को ध्यान में रखते हुए लिया गया है । हालांकि, सब्सिडी पूरी तरह बंद नहीं की गई है । सरकार अभी भी PMUY लाभार्थियों को प्रत्येक 14.2 किलोग्राम सिलेंडर पर 300 रुपये की सब्सिडी दे रही है । यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है । इसी प्रकार की और इंपॉर्टेंट खबर के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से अवश्य जुड़े – Click Here

Bhupendra Jangid

भूपेंद्र जांगिड़ को एजुकेशन फील्ड रिलेटेड अपडेट क्षेत्र में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है । नई भर्ती, एडमिट कार्ड , रिजल्ट्स और विभिन्न एजुकेशन रिलेटेड न्यूज को कवर करते है।
Telegram
Join Us
WhatsApp
Join Us
Instagram
Follow

Related Posts

Delhi Police Constable Result 2026

Delhi Police Constable Result 2026 : दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जारी , यहां से चेक करें

जून 19, 2026
Rajasthan JET Admit Card 2026

Rajasthan JET Admit Card 2026 : राजस्थान जेट परीक्षा के एडमिट कार्ड 22 जून को जारी होंगे , यहां से डाउनलोड कर सकेंगे

जून 19, 2026
AIIMS CRE-5 Recruitment 2026

AIIMS CRE-5 Recruitment 2026 : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने ग्रुप B और ग्रुप C के बंपर पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया

जून 19, 2026
RPSC Assistant Prosecution Officer Syllabus 2026

RPSC Assistant Prosecution Officer Syllabus 2026 : राजस्थान सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती परीक्षा 2026 के लिए प्री और मैंस एग्जाम का सिलेबस जारी

जून 19, 2026
Rajasthan Vanpal Admit Card 2026

Rajasthan Vanpal Admit Card 2026 : राजस्थान वनपाल परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी और एडमिट कार्ड इस दिन होंगे जारी , नोटिस जारी

जून 19, 2026
RPSC SI Result 2026

RPSC SI Result 2026 : आरपीएससी एसआई सब इंस्पेक्टर रिजल्ट जारी , यहां से चेक करें

जून 19, 2026

1 thought on “Ujjwala Yojana Subsidy New Rules 2026 : पीएम उज्जवला योजना को लेकर सरकार का बड़ा फैसला”

Leave a Comment