Yuva Sambal Mela 2026 : राजस्थान सरकार के कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग द्वारा बेरोजगार युवाओं के लिए एक शानदार अवसर प्रदान किया जा रहा है। जिला प्रशासन एवं उप-क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय, अजमेर के माध्यम से युवा संबल मेला-2026 का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हजारों युवाओं को रोजगार पाने का मौका मिलेगा। इस मेले का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के शिक्षित एवं प्रशिक्षित युवाओं को विभिन्न निजी और सरकारी क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराना है। इससे शिक्षित बेरोजगारी को कम किया जा सकेगा। और योग्य युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा। जिससे वे अपनी जीवन शैली में सुधार के अवसर ढूंढ पाएंगे। इसमें युवाओं के लिए 2000 के लगभग में पद रखे गए हैं। इस रोजगार मेले में अलग अलग सेक्टर की कम्पनियां एक ही स्थान पर होंगी। इसमें युवाओं का चयन सीधे इंटरव्यू के आधार पर किया जायेगा।

युवा संबल मेला 2026 में कौन कौन आवेदन कर सकता है ?
युवा संबल रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी के पास विभिन्न शैक्षणिक योग्यताएं हो सकती हैं। इसमें 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, बी.टेक, नर्सिंग, एमबीए, स्नातकोत्तर तथा अन्य योग्यताधारी युवा शामिल हो सकते हैं। लगभग सभी शैक्षणिक पृष्ठभूमि के उम्मीदवार इस मेले में भाग लेकर नौकरी पाने का प्रयास कर सकते हैं। कई कंपनियां यहाँ आयेंगी जिन्हें तलाश रहेगी अलग अलग पद के हिसाब से योग्यताओं का निर्धारण करना। अर्थात् आपके पास कम से कम 10 वीं कक्षा किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से उत्तीर्ण होनी चाहिए तो आप इसमें आवेदन कर सकते हैं।
युवा संबल मेला 2026 कहाँ आयोजित किया जायेगा ?
युवा संबल मेला 2026 का आयोजन 07 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को किया जाएगा। यह मेला राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (I.T.I.), माखूपुरा, अजमेर में आयोजित होगा। कार्यक्रम का समय प्रातः 10:00 बजे से निर्धारित किया गया है। सभी इच्छुक अभ्यर्थियों को समय पर पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए।
युवा संबल मेला 2026 के लिए दिशा निर्देश
जिन युवाओं को इस मेले में भाग लेना है, उन्हें अपने साथ रिज्यूम/सीवी के साथ-साथ सभी शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण संबंधी दस्तावेज लेकर जाना अनिवार्य है। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने दस्तावेजों को पहले से तैयार रखें ताकि चयन प्रक्रिया में कोई परेशानी न हो।
युवा संबल मेला 2026 में आवेदन कैसे करें ?
युवा संबल मेला 2026 में भाग लेने के लिए युवाओं को पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए जारी किए गए QR कोड को स्कैन करके रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। युवाओं के लिए यह एक बहुत ही शानदार मौका है। जहां एक ही स्थान पर विभिन्न कंपनियों के साथ सीधे संपर्क कर नौकरी पाने का मौका मिलेगा। यदि आप भी शिक्षित हैं और रोजगार नहीं है तो देर किस बात की इस अवसर का फायदा उठाएं।
Yuva Sambal Mela 2026 Important Links
| Yuva Sambal Mela 2026 | Apply Now |
| Official Notification | Download Here |
| Official Website | rajemployment.rajasthan.gov.in |
Ok
Kya ajmer aana hoga
Kya hame ajmer aana hoga online aaj tk hi h