RSSB @rssb.rajasthan.gov.in || Rajasthan Staff Selection Board

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जिसे पहले RSMSSB के नाम से जाना जाता था, राजस्थान राज्य में सरकारी नौकरी पाने का सपना देखने वाले लाखों युवाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण संस्था है। चाहे वह LDC, Patwari, VDO, Lab Assistant हो या Agriculture Supervisor, RSSB हर साल विभिन्न पदों के लिए परीक्षाएं आयोजित करता है । अक्सर उम्मीदवारों को सरकारी नोटिफिकेशन, एडमिट कार्ड और रिजल्ट खोजने में परेशानी होती है। अब आपको परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है।

Rajasthan Staff Selection Commission Board

इस विशेष ब्लॉग पोस्ट में हमने RSSB Exam 2026 से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी और Direct Useful Links को एक ही जगह प्रोवाइड किया है , जिससे जो कैंडिडेट एग्जाम की तैयारी कर रहे है उनको दिक्कत न हो ।

RSSB Latest News

अकसर लोगों को सरकारी वेबसाइट पर लिंक ढूंढने में परेशानी होती है , इसके लिए हम राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशियल सभी इंपॉर्टेंट अपडेट और इंपॉर्टेंट लिंक एक ही जगह पर क्लिन फॉर्मेट में उपलब्ध करवा रहे है।

Rajasthan Staff Selection Commission Board द्वारा जो भी ऑफिशियल सूचना या नोटिस वेबसाइट पर publish होता है वो हम यहां पर एक ही जगह पर आपको प्रोवाइड करवा रहे है , आप यहां से बिना किसी प्रॉब्लम या लिंक को ढूंढे नोटिस को डाउनलोड कर पाएंगे ।

RSSB News Section

नोट :- हम यहां पर एक निश्चित समय पश्चात् ही यहां पर लिंक या ऑफिशियल न्यूज अपडेट करते है, यदि आप जल्दी ऑफिशियल अपडेट लेना चाहते है तो राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट को भी समय - समय पर चेक करते रहे ।

RSSB Exam Calendar 2026

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 2026 का एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया गया है जो इस प्रकार है -

S.No.Name of ExaminationCET / Non-CETExam Date
1Agriculture Supervisor Direct Recruitment Exam-2026Non-CETApril 18, 2026 (Saturday)
2Lab Assistant Combined Direct Recruitment Exam (Geography)-2026Non-CETMay 09, 2026 (Saturday)
3Lab Assistant & Junior Lab Assistant Combined Direct Recruitment Exam (Science)-2026Non-CETMay 10, 2026 (Sunday)
4Supervisor (Women) Direct Recruitment Exam-2026CET (Graduation)June 18, 2026 (Thursday)
5Forester Direct Recruitment Exam-2026CET (Sr. Sec.)June 28, 2026 (Sunday)

Note: RSSB Exam Calendar 2026 में दी गई तिथियाँ संभावित हैं। नवीनतम एवं आधिकारिक जानकारी हेतु RSSB की वेबसाइट अवश्य देखें।

RSSB क्या है ?

RSSB (राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड / Rajasthan Staff Selection Board - पहले RSMSSB) एक स्वायत्त संस्था है जो राजस्थान सरकार के अधीनस्थ विभागों में विभिन्न पदों (ग्रेड पे 3600 या उससे कम) के लिए सीधी भर्ती परीक्षाएं आयोजित करती है। यह पटवारी, कनिष्ठ अभियंता (JEN), लैब असिस्टेंट, शिक्षक और लिपिक जैसे पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करती है।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड भर्ती परीक्षा सूची

  • समान पात्रता परीक्षा (CET) - स्नातक एवं 12वीं स्तर
  • पटवारी (Patwari)
  • ग्राम विकास अधिकारी (VDO)
  • लिपिक ग्रेड-II / कनिष्ठ सहायक (LDC / Junior Assistant)
  • राजस्थान पुलिस कांस्टेबल (Rajasthan Police Constable)
  • पशु परिचर (Animal Attendant)
  • कृषि पर्यवेक्षक (Agriculture Supervisor)
  • छात्रावास अधीक्षक (Hostel Superintendent)
  • पर्यवेक्षक महिला (Supervisor Female)
  • प्रयोगशाला सहायक (Lab Assistant) - विज्ञान, भूगोल, गृह विज्ञान
  • वनपाल एवं वनरक्षक (Forester & Forest Guard)
  • कनिष्ठ अभियंता (JEN) - सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल
  • कंप्यूटर अनुदेशक (Computer Instructor) - बेसिक एवं वरिष्ठ
  • स्टेनोग्राफर (Stenographer / Personal Assistant)
  • सूचना सहायक (Informatics Assistant / IA)
  • कनिष्ठ लेखाकार (Junior Accountant)
  • तहसील राजस्व लेखाकार (TRA)
  • पुस्तकालयाध्यक्ष (Librarian) - ग्रेड III
  • प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (Teacher Recruitment - Level 1 & 2)
  • कनिष्ठ अनुदेशक (Junior Instructor) - विभिन्न ट्रेड
  • अन्वेषक (Investigator)
  • संगणक (Computor)
  • चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (Grade IV Recruitment)

नोट: बोर्ड आवश्यकतानुसार नई भर्तियाँ निकालता रहता है और पुरानी भर्तियों के पदों में बदलाव भी कर सकता है। इनमें से अधिकांश परीक्षाओं के लिए अब CET अनिवार्य कर दिया गया है।

RSSB Contact Details

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB/RSMSSB) का आधिकारिक पता राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान परिसर, दुर्गापुरा, जयपुर - 302018 है। पूछताछ के लिए हेल्पलाइन नंबर 0141-2722520, 2722521 हैं। तकनीकी या ऑनलाइन आवेदन समस्याओं के लिए secyrsmssb@rajasthan.gov.in पर ईमेल या 9352323625 पर कॉल कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करे ।

Leave a Comment