नीट यूजी 2026 परीक्षा 3 मई को सफलतापूर्वक आयोजित हो चुकी है , अब सभी स्टूडेंट्स नीट यूजी 2026 के लिए आंसर की का इंतजार कर रहे है । आप सभी को बता दूं कि ऑफिशियल आंसर की 6 मई को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी गई है । नीचे दिए हुए लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते है और आप अपने मार्क्स का अनुमान लगा सकते है ।

NEET Answer Key 2026 Latest News
NEET UG 2026 की परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित होने के बाद अब छात्रों को NTA NEET UG 2026 Answer Key का इंतजार है। हर साल की तरह इस बार भी छात्र अपने संभावित नंबरों का अंदाजा लगाने के लिए NEET UG Answer Key 2026 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस साल NEET UG परीक्षा देश के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में आयोजित की गई। परीक्षा के लिए कुल 5,432 से ज्यादा सेंटर बनाए गए थे। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक इस बार करीब 22.79 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
नीट यूजी की ऑफिशियल आंसर की 6 मई को जारी हो गई है । इसके साथ ही उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट भी उपलब्ध कराई जाती है। यानी छात्र यह देख सकते हैं कि उन्होंने परीक्षा में कौन से जवाब दिए थे और NTA ने किस जवाब को सही माना है। इससे छात्रों को अपने संभावित स्कोर का अंदाजा लगाने में काफी मदद मिलती है।
NEET Paper 2026 Analysis
इस बार नीट का पेपर कैसा रहा? फीजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी में कौन का सेक्शन आसान रहा और कौन सा टफ ये सभी जानना चाहते हैं । आपको बता दे कि NEET UG 2026 परीक्षा का स्तर कुल मिलाकर Moderate रहा। हालांकि अभ्यर्थियों के अनुसार पेपर संतुलित होने के साथ-साथ थोड़ा समय लेने वाला था। कुल मिलाकर नीट यूजी पेपर 2026 में कॉन्सेप्ट की समझ और NCERT पर पकड़ को प्राथमिकता दी गई। अभ्यर्थियों का मानना है कि प्रश्न हल करने योग्य थे, लेकिन अच्छा स्कोर करने के लिए सबसे जरूरी चीज टाइम मैनेजमेंट रही।
- NEET 2026 Physics : मुश्किल
- NEET Chemistry : मध्यम से हार्ड
- NEET Biology: आसान
NEET स्टूडेंट्स के लिए खास Tools!
NEET UG 2026 की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद, अब हर परीक्षार्थी के मन में अपने प्रदर्शन को लेकर कई सवाल होंगे। रिजल्ट का इंतज़ार करने के बजाय, आप कुछ स्मार्ट टूल्स की मदद से अपनी स्थिति का सटीक अंदाज़ा लगा सकते हैं। यहाँ तीन महत्वपूर्ण टूल्स के बारे में बताया गया है जो आपकी काउंसलिंग प्रक्रिया को आसान बना देंगे:
1. NEET UG Marks Calculator: अपने स्कोर की सटीक गणना करें
परीक्षा हॉल से बाहर निकलने के बाद सबसे पहला कदम अपने संभावित अंकों (Expected Marks) को जानना होता है। NEET Marks Calculator का उपयोग करके आप अपनी ‘आंसर की’ के आधार पर सही और गलत आंसर्स को दर्ज कर सकते हैं। यह टूल नेगेटिव मार्किंग को ध्यान में रखते हुए आपको आपका फाइनल स्कोर तुरंत बता देता है, जिससे आपको अपनी परफॉरमेंस का एक स्पष्ट idea मिल जाता है।
2. NEET 2026 Rank Predictor: जानें आपकी संभावित रैंक क्या होगी
सिर्फ अंक जानना काफी नहीं है, क्योंकि मेडिकल कॉलेज में एडमिशन आपकी ऑल इंडिया रैंक (AIR) पर निर्भर करता है। NEET Rank Predictor टूल आपके संभावित स्कोर और इस साल के प्रश्न पत्र के कठिनाई स्तर का विश्लेषण करता है। यह पिछले वर्षों के डेटा की तुलना करके आपको एक अनुमानित रैंक प्रदान करता है, जिससे आप यह समझ पाते हैं कि आप कंपटीशन में कहाँ खड़े हैं।
3. NEET College Predictor 2026: अपनी रैंक के आधार पर सही मेडिकल कॉलेज चुनें
एक बार जब आपको अपनी संभावित रैंक का अंदाज़ा हो जाता है, तो अगला और सबसे महत्वपूर्ण चरण है सही कॉलेज का चुनाव। NEET College Predictor 2026 की मदद से आप अपनी रैंक डालकर यह देख सकते हैं कि आपको कौन से सरकारी या निजी मेडिकल कॉलेज (MBBS/BDS) मिलने की संभावना है। यह टूल आपकी काउंसलिंग और चॉइस फिलिंग की रणनीति बनाने में सबसे मददगार साबित होता है।
How to Download NEET UG Answer Key 2026
जैसे हैi NTA द्वारा नीट यूजी परीक्षा के लिए आंसर की जारी होगी आप नीचे दिए हुए प्रोसेस को फॉलो करके आसानी से अपनी आंसर की को डाउनलोड करके देख सकते है।
- सबसे पहले एनटीए के आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर ‘NEET (UG) 2026 Answer Key’ लिंक ढूंढ़ें और उस पर क्लिक करें।
- यहां पर संबंधित PDF दिखाई देने पर उसे भी क्लिक कर लें।
- इसके बाद आंसर की पीडीएफ खुलने पर अपने उत्तरों का आंसर की के साथ मिलान कर सकते हैं।
NEET Answer Key 2026 Important Links
NEET UG Answer Key Download करने के लिए यहां क्लिक करे – Click Here
1 thought on “NEET Answer Key 2026 : ऑफिशियल आंसर की जारी, यहां से डाउनलोड करें pdf”