India Census 2027 : अब घर बैठे खुद भरें अपनी जानकारी, तय समय सीमा में करें स्व-गणना , ये रहा लिंक

इस बार पहली बार देश में Digital Janganana 2027 देशभर में चल रही है और आप भी डिजिटल जनगणना में हिस्सा ले सकते है। बस आपको 10 से 15 मिनट देकर अपने मकान और परिवार से जुड़े कुछ आसान सवालों के जवाब देने है और सेल्फ-एन्यूमरेशन का आप खुद घर बैठे पंजीकरण कर सकते है ।

India Census 2027

रजिस्ट्रेशन के बाद आपको कुल 33 प्रश्नों के उत्तर देने होते हैं। फॉर्म जमा करने के बाद एक 11 अंकों का Self-Enumeration (SE) ID मिलता है, जिसे सुरक्षित रखना जरूरी होता है। उसके बाद आपके घर Enumerator आएंगे और सभी डिटेल्स को वेरिफाई करेंगे , यदि आप ये कम खुद नहीं करते है तो सारा काम Enumerator को करना पड़ेगा जिससे उनका समय भी बढ़ेगा लेकिन आप खुद ये काम करके उनका समय बचा सकते है और यदि आप करने में सक्षम है तो ये करना ही चाहिए क्योंकि ये हम सब की जिम्मेदारी है ।

Self Enumeration क्या है ?

भारत की Census 2027 में पहली बार डिजिटल व्यवस्था लागू की गई है, जिसमें नागरिक खुद ऑनलाइन पोर्टल के जरिए अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। इसे सेल्फ-एन्यूमरेशन (SE) कहा जाता है। यदि आप भी सेल्फ-एन्यूमरेशन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते है तो आसानी से Enumerator के भरोसे रहे बिना खुद ऑनलाइन कर सकते है।

जनगणना 2027 के 2 फेज

जनगणना 2027 को दो फेज में आयोजित किया जा रहा है। पहला फेज (2026) हाउस लिस्टिंग और सेल्फ-एन्यूमरेशन का है, जो अलग-अलग राज्यों में निर्धारित समय के अनुसार 30 दिनों की विंडो में पूरा होगा। दूसरा चरण (2027) फरवरी में जनसंख्या गणना का होगा, जिसमें घर-घर जाकर जानकारी की पुष्टि की जाएगी।

सेल्फ-एन्यूमरेशन का राज्यवार शेड्यूल

राज्य एवं संघ राज्य क्षेत्रवार स्व-गणना (Self-Enumeration) और मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना की अवधि इस प्रकार है –

राज्य/संघ राज्य क्षेत्रस्व-गणना (Self-Enumeration) अवधिमकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना अवधि
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दिल्ली (नई दिल्ली नगरपालिका परिषद एवं दिल्ली छावनी बोर्ड), गोवा, कर्नाटक, लक्षद्वीप, मिजोरम, ओडिशा और सिक्किम1 अप्रैल से 15 अप्रैल16 अप्रैल से 15 मई
दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव5 अप्रैल से 19 अप्रैल20 अप्रैल से 19 मई
उत्तराखंड10 अप्रैल से 24 अप्रैल25 अप्रैल से 24 मई
मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़ और हरियाणा16 अप्रैल से 30 अप्रैल1 मई से 30 मई
बिहार17 अप्रैल से 1 मई2 मई से 31 मई
तेलंगाना26 अप्रैल से 10 मई11 मई से 9 जून
पंजाब30 अप्रैल से 14 मई15 मई से 13 जून
दिल्ली (नगर निगम), महाराष्ट्र, मेघालय, राजस्थान और झारखंड1 मई से 15 मई16 मई से 14 जून
उत्तर प्रदेश7 मई से 21 मई22 मई से 20 जून
जम्मू और कश्मीर, लद्दाख और पुडुचेरी17 मई से 31 मई1 जून से 30 जून
हिमाचल प्रदेश1 जून से 15 जून16 जून से 15 जुलाई
केरल और नागालैंड16 जून से 30 जून1 जुलाई से 30 जुलाई
तमिलनाडु और त्रिपुरा17 जुलाई से 31 जुलाई1 अगस्त से 30 अगस्त
असम2 अगस्त से 16 अगस्त17 अगस्त से 15 सितंबर
मणिपुर17 अगस्त से 31 अगस्त1 सितंबर से 30 सितंबर
गुजरातअवधि सूचित किया जाना हैअवधि सूचित किया जाना है
पश्चिम बंगालनिर्धारित किया जाना हैनिर्धारित किया जाना है

राजस्थान में जनगणना को लेकर 1 मई से 15 मई 2026 तक Self Enumeration पोर्टल रहेगा Active

राजस्थान में आगामी जनगणना को लेकर 1 मई से 15 मई 2026 तक स्व-गणना पोर्टल पर जाकर नागरिक अपने और अपने परिवार की सटीक जानकारी दर्ज करके रेजिस्ट्रेशन कर सकते है । जबकि 16 मई से 14 जून 2026 तक जनगणना कर्मी फील्ड में उतरकर मकानों की गणना करेंगे। यह प्रक्रिया जनगणना को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

सेल्फ-एन्यूमरेशन की प्रक्रिया ऑनलाइन करते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • परिवार के मुखिया का नाम बाद में बदला नहीं जा सकेगा।
  • चयनित भाषा को बाद में बदला नहीं जा सकता।
  • प्रत्येक परिवार के लिए केवल एक मोबाइल नंबर का उपयोग किया जा सकता है। एक बार पंजीकृत होने के बाद वही मोबाइल नंबर किसी अन्य परिवार के लिए उपयोग नहीं किया जा सकता।

Census 2027 में रजिस्ट्रेशन कैसे करें

Census 2027 में रजिस्ट्रेशन आप खुद भी कर सकते है और जो आपके Enumerator घर आएंगे उनके समय को बचा सकते है । ऑनलाइन फॉर्म भरते समय घर की संरचना, स्वामित्व, पानी, बिजली, शौचालय, रसोई, ईंधन और अन्य सुविधाओं से संबंधित जानकारी देनी होती है। हालांकि कोई दस्तावेज अपलोड नहीं करना होता। सभी जानकारी सही भरे , और रजिस्ट्रेशन करने का step by step जानकारी नीचे दी हुई है ।

  1. se.census.gov.in पर जाएँ, अपने राज्य/संघ राज्य क्षेत्र का चयन करें और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  2. परिवार के मुखिया का नाम, 10 अंकों का मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी (वैकल्पिक) दर्ज करें।
  3. अपनी पसंदीदा भाषा का चयन करें तथा पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी (OTP) दर्ज करें।
  4. अपने जिले का चयन करें, पिन कोड दर्ज करें, गांव/नगर/स्थानीय क्षेत्र (लोकैलिटी) की जानकारी भरें।
  5. मानचित्र पर लाल मार्कर को खींचकर (Drag करके) अपने आवासीय भवन के सटीक स्थान पर स्थापित करें तथा स्थान की पुष्टि करें।
  6. मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना प्रश्नावली भरें। प्रश्नों को समझने में सहायता के लिए टूलटिप्स, अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs) तथा “आवश्यक सूचना” उपलब्ध हैं।
  7. पूर्वावलोकन (Preview) स्क्रीन का उपयोग करके दर्ज की गई सभी जानकारी की जाँच करें। डेटा दर्ज करना, संशोधन के लिए वापस जाना, या पुष्टि कर सबमिट करना संभव है।
  8. “पुष्टि करें और सबमिट करें” पर क्लिक करें। अंतिम प्रस्तुतिकरण के बाद किसी भी प्रकार का संशोधन संभव नहीं होगा।
  9. प्रपत्र के सफलतापूर्वक प्रस्तुत होने पर 11 अंकों की एक विशिष्ट SE ID उत्पन्न होगी, जो “H” अक्षर से प्रारंभ होती है। यह SMS/ई-मेल के माध्यम से भेजी जाएगी।

जब जनगणना Enumerator आपके घर आएँ, तो उन्हें अपनी SE ID प्रदान करें। यदि ID मेल खाती है, तो जानकारी की पुष्टि कर उसे स्वीकार कर लिया जाएगा। अन्यथा, Enumerator द्वारा नई जानकारी एकत्रित की जाएगी।

India Census 2027 Important Links

India Census 2027 FaQ

1. जनगणना 2027 में ‘Self-Enumeration’ (स्व-गणना) क्या है और यह कैसे करें?

Self-Enumeration एक नई डिजिटल सुविधा है जिसके माध्यम से नागरिक स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन भर सकते हैं। इसके लिए आपको आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करना होगा और परिवार का विवरण भरना होगा।

2. स्व-गणना (Self-Enumeration) करने के बाद क्या प्रक्रिया होगी?

सफलतापूर्वक डेटा सबमिट करने के बाद, आपको एक 11-अंकों का ‘Self-Enumeration ID’ (SE ID) मिलेगा। जब प्रगणक (Enumerator) आपके घर आएगा, तो आपको बस यह आईडी उसे दिखानी होगी, जिससे आपको दोबारा लंबी पूछताछ से नहीं गुजरना पड़ेगा।

3. Self-Enumeration पोर्टल कब तक खुला रहेगा?

प्रत्येक राज्य में घर-घर जाकर की जाने वाली गणना (House Listing) से ठीक 15 दिन पहले स्व-गणना का विंडो खोला जाता है। उदाहरण के लिए दिल्ली (नगर निगम), महाराष्ट्र, मेघालय, राजस्थान और झारखंड में यह 1 मई से 15 मई 2026 तक उपलब्ध है।

4. क्या जनगणना के दौरान कोई दस्तावेज (Documents) दिखाना अनिवार्य है?

नहीं, जनगणना 2027 के किसी भी चरण में आपसे कोई भी कानूनी दस्तावेज या पहचान पत्र (जैसे आधार या पैन कार्ड) नहीं मांगा जाएगा। यह प्रक्रिया पूरी तरह से आपके द्वारा दी गई मौखिक या डिजिटल जानकारी पर आधारित है।

5. जनगणना 2027 (Phase-1) में कुल कितने सवाल पूछे जा रहे हैं?

जनगणना के पहले चरण (House Listing & Housing Census) में कुल 33 सवाल पूछे जा रहे हैं। इसमें घर की बनावट, उपलब्ध सुविधाओं (बिजली, पानी, शौचालय) और परिवार के मुखिया से संबंधित प्रश्न शामिल हैं।

1 thought on “India Census 2027 : अब घर बैठे खुद भरें अपनी जानकारी, तय समय सीमा में करें स्व-गणना , ये रहा लिंक”

Leave a Comment