Mukhyamantri Kanyadan Yojana 2026 : इस वक्त की बड़ी खबर मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 2026 का नोटिफिकेशन जारी। यह योजना सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की है। इसमें गरीब परिवारों की बेटियों को विवाह के समय ₹51000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना को बढ़ावा देती है। इस योजना के लिए आवेदन फॉर्म ऑनलाइन मोड में मांगे गए हैं। योग्यता रखने वाले परिवार इसमें आवेदन कर सकते हैं।
- मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 2026 में आवेदन कैसे करें?
- आवेदन करने के लिए क्या योग्यता रखी गई है?
- इस योजना में कौन कौन आवेदन कर सकते हैं?
- आवेदन करने की प्रक्रिया क्या है?
- सम्पूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है….

Trending Latest News
- Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana Merit List: मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना फाइनल मेरिट लिस्ट जारी , यहां से चेक करें
- RSSB Computer Instructor Recruitment 2026 : वरिष्ठ एवं बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के 3951 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें पूरी प्रक्रिया
- Rajasthan PTET Counselling Fees Refund : राजस्थान पीटीईटी अप्रवेशित विद्यार्थियों की फीस रिफंड के लिए आवेदन शुरू, रिफंड का अंतिम मौका जल्दी करें
Mukhyamantri Kanyadan Yojana 2026 Eligibility
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 2026 में आवेदन करने के लिए आवेदक के पास निम्न योग्यताएँ होनी चाहिए –
- आवेदक को राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
- इस योजना का लाभ न्यूनतम 18 वर्ष अथवा अधिक आयु की किन्हीं 2 कन्या संतानों के विवाह के लिए मिलेगा।
- इस योजना का लाभ SC, ST एवं अल्पसंख्यक वर्ग के BPL परिवारों को ही दिया जायेगा।
- इस योजना का लाभ सभी वर्गों के BPL परिवारों, अंत्योदय परिवार, आस्था कार्डधारी परिवार, आर्थिक दृष्टि से कमजोर विधवा महिलाओं, विशेष योग्यजन व्यक्तियों की कन्याओं, पालनहार योजना में लाभान्वित कन्याओं एवं स्वयं महिला खिलाड़ी के विवाह पर भी दिया जायेगा।
- साथ ही आर्थिक दृष्टि से कमजोर विधवा महिलाओं की पुत्रियों के विवाह के लिए भी योजना का लाभ दिया लेकिन इसमें आपकी वार्षिक आय ₹50,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए। तथा घर में 25 वर्ष या इससे अधिक आयु का कोई भी कमाने वाला व्यक्ति नहीं होना चाहिए।
उपरोक्त सभी योग्यताएँ रखने वाले परिवारों की मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 2026 का लाभ प्रदान किया जायेगा।
Mukhyamantri Kanyadan Yojana 2026 Important Documents
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 2026 में आवेदन करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र होना चाहिए तथा बैंक खाते का विवरण आपके जनआधार से प्राप्त किया जायेगा। साथ ही आपकी 10 वीं कक्षा की अंकतालिका डिजीलॉकर या वालेट से प्राप्त की जायेगी। आवेदकों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले सभी जरूरी दस्तावेजों को अपडेट कर लें। उसके बाद आवेदन फॉर्म को भरें। जरूरी दस्तावेज निम्न हैं –
- आवेदक का जनाधार कार्ड
- आवेदक का मूल निवास प्रमाण पत्र
- आवेदक का जाति प्रमाण पत्र
- आवेदक का बैंक खाता
- BPL कार्ड या अंत्योदय प्रमाण पत्र या आस्था कार्ड
- आर्थिक दृष्टि से कमजोर महिला का पेंशन भुगतान आदेश या पति का मृत्यु प्रमाण पत्र। साथ में आय प्रमाण पत्र और 25 या 25 वर्ष से अधिक उम्र का कोई व्यक्ति कमाने वाला नहीं है का घोषणा पत्र।
- विशेष योग्यजन प्रमाण पत्र या व्यक्ति को 40% या आर्थिक निशक्तता का प्रमाण पत्र
- राज्य सरकार से जारी खिलाडी होने का प्रमाण पत्र, प्रतियोगिता में पदक जीतने के प्रमाण पत्र के साथ आय प्रमाण पत्र।
- कन्या का विवाह पंजीयन
- कन्या का जन्म प्रमाण पत्र
- कन्या के शैक्षणिक दस्तावेज
- वर का जन्म प्रमाण पत्र
- अनाथ बालिका को अपने माता पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र देना होगा।
- आपको एक स्वघोषणा पत्र देना होगा, जिसमें सभी दस्तावेजों के सही होने की बात हो।
- एक ऑनलाइन स्वघोषणा पत्र देना होगा।
- आवेदक की और वधु की फोटो लगेगी।
ये सभी योग्यताएँ रखने वाले समस्त परिवार इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं और इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
Mukhyamantri Kanyadan Yojana 2026 Benefits
- इस योजना के तहत SC, ST एवं अल्पसंख्यक वर्ग के BPL परिवारों की 18 वर्ष या इससे अधिक आयु की कन्याओं के विवाह पर ₹31,000 की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। यदि कन्या ने 10वीं कक्षा पास कर ली है तो ₹10,000 अतिरिक्त तथा, यदि कन्या ने 12वीं कक्षा पास कर ली है तो ₹20,000 की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जायेगी।
- सभी वर्गों के BPL परिवारों, अंत्योदय परिवार, आस्था कार्डधारी परिवार, आर्थिक दृष्टि से कमजोर विधवा महिलाओं, विशेष योग्यजन व्यक्तियों, पालनहार में लाभार्थियों की कन्याओं के विवाह पर तथा महिला खिलाड़ियों के स्वयं के विवाह पर 18 वर्ष या अधिक आयु की कन्याओं के विवाह के लिए ₹21000 की राशि दी जाएगी तथा कन्या ने 10वीं कक्षा पास कर ली है तो ₹10,000 की अतिरिक्त तथा 12वीं कक्षा पास कर ली है तो ₹20,000 की अतिरिक्त सहायता राशि दी जाएगी।
- ये सभी योग्यताएँ रखने वाले परिवारों योजना का लाभ प्रदान किया जायेगा। आवेदन करने से पहले अपनी योग्यता को सुनिश्चित कर लें।
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 2026 में आवेदन कैसे करें ?
- सबसे पहले आपको अपने नजदीकी ईमित्र पर जाना है अथवा यदि आप स्वम् आवेदन करना चाहते हैं तो SSO ID पर आपको जाना है।
- इसके बाद आपको अपनी SSO ID और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन कर लेना है।
- इसके बाद आपको SJMS SMS का आईकॉन दिखाई देगा उस पर क्लिक करना है।
- अब आपको अपनी प्रॉफाइल पर जाना है और सम्पूर्ण जानकारियों को सही सही भरना है।
- इसके बाद आपको जरूरी दस्तावेज अपलोड करने हैं। और सभी जानकारियों को चेक करने के बाद आपको आवेदन फॉर्म को फाइनल सबमिट कर देना है।
- अंत में आपको इसका प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
- आप नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं…
Mukhyamantri Kanyadan Yojana 2026 Important Links
| Mukhyamantri Kanyadan Yojana 2026 | Apply Now |
| Official Notification | Download Here |
| Official Website | sje.rajasthan.gov.in |
Abhishek Patti jila Nagaur Tahsil Parbatsar
Hello
Rohit
Class 12
I am iti
I am iti