Navodaya Vidyalaya Samiti Recruitment 2026 : नवोदय विद्यालय समिति में 208 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

Navodaya Vidyalaya Samiti Recruitment 2026 : इस वक्त की बड़ी खबर नवोदय विद्यालय समिति भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी। इस भर्ती में कुल 208 पद रखे गए हैं। इस भर्ती में आवेदन फॉर्म ऑनलाइन मोड में मांगे गए हैं। नवोदय विद्यालय समिति भर्ती 2026 में महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 3 अप्रैल से शुरू हो गए हैं और आवेदन की अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2026 रखी गई है।

  • नवोदय विद्यालय समिति 2026 में आवेदन कैसे करें?
  • आवेदन करने के लिए न्यूनतम योग्यता क्या रखी गई है?
  • आवेदन करने के लिए क्या Age Limit रखी गई है?
  • सम्पूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है….
Navodaya Vidyalaya Samiti Recruitment 2026

Navodaya Vidyalaya Samiti Recruitment 2026 Overview

Post NameNavodaya Vidyalaya Samiti Recruitment 2026
Total Vacancy208
Job Type Contract Base
Job LocationRajasthan, Haryana, Delhi
Apply ModeOnline
Application Form Filling Start Date3 April 2026
Application Form Filling Last Date17 April 2026
Official Websitenavodaya.gov.in

Navodaya Vidyalaya Samiti Recruitment 2026 Age Limit

नवोदय विद्यालय समिति भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए नअधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष रखी गई है। इसमें पदों के अनुसार उम्र का निर्धारण किया गया है। इसमें आपकी आयु की गणना 1 अप्रैल 2026 को आधार मानकर की जायेगी। अधिक जानकारी के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

Navodaya Vidyalaya Samiti Recruitment 2026 Application Fee

नवोदय विद्यालय समिति 2026 में आवेदन करने के लिए किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है। यानी आप सभी इसमें नि:शुल्क ही आवेदन कर सकते हैं।

Navodaya Vidyalaya Samiti Recruitment 2026 Educational Qualification

नवोदय विद्यालय समिति भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए योग्यताएँ अलग अलग रखी गई हैं। जिनका विवरण निम्न प्रकार है –

  • पोस्ट ग्रेजुएट टीचर PGT : – इस पोस्ट पर आवेदन करने के लिए आपको किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएट एवं B.Ed होना चाहिए। इसके साथ ही हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा पढ़ने में कुशलता होनी चाहिए।
  • ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर TGT :- इस पोस्ट पर आवेदन करने के लिए आपको किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों के साथ संबंधित विषय में ग्रेजुएट और बीएड होना चाहिए। इसके साथ ही सीटेट पेपर द्वितीय उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • TGT विशेष शिक्षक :- इस पोस्ट पर आवेदन करने के लिए संबंधित विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक एवं स्पेशल एजुकेशन से B.Ed या सामान्य बीएड विशेष शिक्षा में होना चाहिए।
  • स्टाफ नर्स :- इस पोस्ट पर आवेदन करने के लिए आपको बीएससी नर्सिंग या बीएससी ऑनर्स नर्सिंग या पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग होना चाहिए। अभ्यर्थी किसी भी राज्य नर्सिंग काउंसिल में नर्स या मिडवाइफ के रूप में पंजीकृत होना चाहिए और न्यूनतम 50 बिस्तरों वाले अस्पताल में ढाई साल का अनुभव होना चाहिए।
  • लाइब्रेरियन :- इस पद के लिए अभ्यर्थी लाइब्रेरी साइंस में न्यूनतम 50% अंकों से स्नातक एवं कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए जबकि टीजीटी के अन्य पदों के लिए भी अभ्यर्थी को संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम 50% अंकों से ग्रेजुएट और बीएड होना चाहिए।

Navodaya Vidyalaya Samiti Recruitment 2026 Selection Process

नवोदय विद्यालय समिति भर्ती 2026 में आपका सलेक्शन योग्यता और अनुभव के आधार पर किया जायेगा। ध्यान दें इसमें किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा का आयोजन नही किया जायेगा। इसमें अनुभव और योग्यता के आधार पर आपको शॉर्टलिस्ट किया जायेगा और व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर आपका चयन किया जायेगा। विस्तृत जानकारी के लिए नोटिफिकेशन को पढ़ें।

नवोदय विद्यालय समिति भर्ती 2026 में आवेदन कैसे करें ?

  • सबसे पहले आपको नवोदय विद्यालय समिति की ऑफिशियल बेवसाइट navodaya.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद आपको नवोदय विद्यालय समिति भर्ती 2026 के लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब आपको Apply Online के लिंक पर क्लिक करना है और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को संपन्न करना है।
  • अब आपसे आवेदन फॉर्म में मांगी गई सम्पूर्ण जानकारी को सही सही भरना है।
  • इसके बाद आपको आवश्यक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने हैं।
  • इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म को फाइनल सबमिट कर देना है। और इसका प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।

Navodaya Vidyalaya Samiti Recruitment 2026 Important Links

Form Filling Start Date3 April 2026
Form Filling Last Date17 April 2026
Navodaya Vidyalaya Samiti Recruitment 2026Apply Now
Official NotificationDownload Here
Official Websitenavodaya.gov.in

Leave a Comment