RPSC Assistant Prosecution Officer Syllabus 2026 : राजस्थान सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती परीक्षा 2026 के लिए प्री और मैंस एग्जाम का सिलेबस जारी

Published On: जून 19, 2026
Follow Us
RPSC Assistant Prosecution Officer Syllabus 2026

राजस्थान सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती 2026 के लिए विस्तृत सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जारी हो चुका है , जो उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन कर रहे है उनकी अच्छी तैयारी के लिए एग्जाम पैटर्न और सिलेबस की विस्तृत जानकारी होना आवश्यक है । आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आसानी से सिलेबस की pdf डाउनलोड कर सकते है हालांकि डायरेक्ट लिंक नीचे भी दिया हुआ है ।

आज के इस पोस्ट में हमने राजस्थान सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती 2026 के लिए Pre और Mains Exam के सिलेबस और एग्जाम पैटर्न को विस्तृत समझाया है आप एग्जाम पैटर्न और सिलेबस को ध्यान में रखकर तैयारी कर सकते है ।

RPSC Assistant Prosecution Officer Syllabus 2026
RPSC Assistant Prosecution Officer Syllabus 2026

RPSC Assistant Prosecution Officer Recruitment 2026 Overview

Recruitment BodyRajasthan Public Service Commission (RPSC), Ajmer
DepartmentDepartment of Prosecution
Post NameRPSC Assistant Prosecution Officer(APO)
Total Vacancies371 Posts
Application Start DateJune 08, 2026
Application End DateJuly 07, 2026 (until 12:00 Midnight)
Age Limit21-40 Years
Pay ScalePay Matrix Level L-11 (Grade Pay 4200/-)
Selection ProcessPreliminary Examination , Main Written Examination
Official Websiterpsc.rajasthan.gov.in

RPSC APO Syllabus 2026 Latest News

राजस्थान सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन 371 पदों के लिए जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन 8 जून 2026 से 7 जुलाई 2026 को रात्रि 12:00 बजे तक रखे गए है । जिसके लिए प्री और मैंस परीक्षा का सिलेबस भी जारी हो गया है। जो स्टूडेंट्स डाउनलोड करना चाहते है वे नीचे दिए हुए लिंक के माध्यम से सिलेबस को डाउनलोड कर सकते हैं। इस पोस्ट में हमने मैंस एग्जाम के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई है।

RPSC APO 2026 Selection Process

आरपीएससी सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल के आधार पर किया जाएगा।

RPSC Assistant Prosecution Officer Exam Syllabus 2026

राजस्थान सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती प्री परीक्षा और मुख्य परीक्षा का सिलेबस जारी हो गया है , सिलेब्स को यहां पर बताना मुश्किल है क्योंकि सिलेबस काफी विस्तृत है । आप डायरेक्ट नीचे दिए हुए लिंक के माध्यम से सिलेबस को डाउनलोड कर सकते है । हालांकि प्री और मैंस का संक्षिप्त में सिलेबस हमने यहां उपलब्ध करवा दिया है ।

RPSC Assistant Prosecution Officer Preliminary Exam Pattern 2026

  • प्रारंभिक परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ यानी ऑब्जेक्टिव टाइप के होंगे।
  • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए उस प्रश्न के लिए निर्धारित अंकों का एक-तिहाई (1/3) काटा जाएगा।
  • प्रारंभिक परीक्षा में 70% वेटेज कानून (Law) के विषयों को और 30% वेटेज हिंदी और अंग्रेजी भाषा की दक्षता को दिया जाता है।
  • भाग B में सामान्य हिंदी के लिए 15 अंक (15 प्रश्न) और सामान्य अंग्रेजी के लिए 15 अंक (15 प्रश्न) निर्धारित हैं।
भागविषयअंकप्रश्नों की संख्यासमय
Aकानून (Law)70702 घंटे
Bभाषा (सामान्य हिंदी और अंग्रेजी)3030

RPSC Assistant Prosecution Officer Preliminary Exam Syllabus 2026

भाग-A: कानून (Law)

  • भारतीय न्याय संहिता, 2023: प्रारंभिक (धारा 01-03), सामान्य अपवाद (धारा 14-44), महिला एवं बालकों के विरुद्ध अपराध (धारा 63-99), मानव शरीर के विरुद्ध अपराध (धारा 100-146), लोक शांति के विरुद्ध अपराध (धारा 189, 190, 191, 194), संपत्ति के विरुद्ध अपराध (धारा 303-334) ।
  • भारतीय दंड संहिता (IPC), 1860: परिचय (धारा 01-05), सामान्य स्पष्टीकरण (धारा 06-52-A), सामान्य अपवाद (धारा 76-106), संयुक्त दायित्व का सिद्धांत (धारा 34, 149), मानव शरीर के विरुद्ध अपराध (धारा 299-377), संपत्ति के विरुद्ध अपराध (धारा 378-462) ।
  • भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023: प्रारंभिक (धारा 01-05), आपराधिक न्यायालयों और कार्यालयों का गठन (धारा 06-20), न्यायालयों की शक्ति (धारा 21-25), व्यक्तियों की गिरफ्तारी (धारा 35-62), उपस्थिति सुनिश्चित करने की प्रक्रिया (धारा 63-93), शांति और सदाचार के लिए प्रतिभूति (धारा 125-129), पत्नियों, बच्चों और माता-पिता के लिए भरण-पोषण का आदेश (धारा 144-147), लोक व्यवस्था और शांति बनाए रखना (धारा 152-167), पुलिस को सूचना और उनकी जांच शक्तियां (धारा 173-196) ।
  • दंड प्रक्रिया संहिता (CrPC), 1973: प्रारंभिक (धारा 01-05), आपराधिक न्यायालयों और कार्यालयों का गठन (धारा 06-25-A), न्यायालयों की शक्ति (धारा 26-31), व्यक्तियों की गिरफ्तारी (धारा 41-60-A), उपस्थिति सुनिश्चित करने की प्रक्रिया (धारा 61-90), शांति और सदाचार के लिए प्रतिभूति (धारा 106-110), भरण-पोषण का आदेश (धारा 125-128), लोक व्यवस्था और शांति बनाए रखना (धारा 133-148), पुलिस को सूचना और उनकी जांच शक्तियां (धारा 154-176) ।
  • भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA), 2023: प्रारंभिक (धारा 01-02), तथ्यों की सुसंगति (धारा 03-09, 12, 13, 22-24, 26, 39-45, 47-49), मौखिक साक्ष्य (धारा 54-55) ।
  • भारतीय साक्ष्य अधिनियम (पुराना): प्रारंभिक (धारा 01-04), तथ्यों की सुसंगति (धारा 05-11, 14, 15, 24-30, 32, 45-51, 53, 53-A, 54), मौखिक साक्ष्य (धारा 59, 60) ।
  • SC और ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989: प्रारंभिक (धारा 01-02), अत्याचार के अपराध (धारा 03-09)।
  • आयुध अधिनियम (Arms Act), 1959: प्रारंभिक (धारा 01-02), आयुधों का अर्जन, कब्जा, निर्माण, बिक्री, आयात, निर्यात और परिवहन (धारा 03-12)।
  • किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम, 2015: प्रारंभिक (धारा 01-02), किशोर न्याय बोर्ड (धारा 04-09), विधि का उल्लंघन करने वाले बालकों के संबंध में प्रक्रिया (धारा 10-26) ।
  • राजस्थान आबकारी अधिनियम, 1950: प्रारंभिक (धारा 01, 03-07), नियंत्रण और स्थापना (धारा 08-10-A), आयात, निर्यात और परिवहन (धारा 11-15) ।
  • यौन अपराधों से बालकों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम, 2012: प्रारंभिक (धारा 01-02), बालकों के विरुद्ध यौन अपराध (धारा 03-12) ।
  • राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 1992: धारा 1-8 और अनुसूची ।
  • राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम के उपाय) अधिनियम, 2022: धारा 01-10, अनुसूची I और II ।
  • अपराधी परिवीक्षा (Probation of Offenders) अधिनियम, 1958: संक्षिप्त नाम, विस्तार और प्रारंभ (धारा 1), परिभाषाएं (धारा 2), उपदेश के बाद कुछ अपराधियों को रिहा करने की न्यायालय की शक्ति (धारा 03), सदाचार की परिवीक्षा पर अपराधियों को रिहा करने की न्यायालय की शक्ति (धारा 04), 21 वर्ष से कम आयु के अपराधियों के कारावास पर प्रतिबंध (धारा 06) ।

भाग-B: भाषा (Language)

  • सामान्य हिंदी:विलोम शब्द,उपसर्ग,वाक्यांश के लिए सार्थक शब्दसंधि एवं संधि-विच्छेद (अयादि, स्वर संधि और विसर्ग संधि को छोड़कर),पारिभाषिक शब्दावली (प्रशासनिक) (अंग्रेजी से हिंदी),शब्द शुद्धि,वाक्य शुद्धि
  • सामान्य अंग्रेजी:Tenses (काल),Active-Passive Voice,Determiners,Prepositions,Modals (Obligation, Request, Permission, Prohibition, Intention, Condition, Probability, Possibility, Purpose, Comparison, Contrast, Concession आदि),One word Substitution (एक शब्द प्रतिस्थापन)

यहां पर हमने संक्षिप्त में सिलेबस बताया है आप विस्तृत सिलेब्स की जानकारी ऑफिशियल सिलेबस pdf से ले सकते है जिसको डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हुआ है।

RPSC Assistant Prosecution Officer Mains Exam Pattern 2026

  • मुख्य परीक्षा पूरी तरह से लिखित परीक्षा होगी जिसमें दो पेपर आयोजित किए जाएंगे।
  • लिखित परीक्षा के प्रत्येक पेपर में सम्मिलित होना अनिवार्य है।
  • प्रथम पेपर विधि (Law) से संबंधित होगा जिसमें 3 घंटे का समय मिलेगा और 300 अंकों का होगा।
  • दूसरा पेपर सामान्य हिंदी के 50 प्रश्न और सामान्य अंग्रेजी के 50 प्रश्न का होगा इसके लिए अभ्यर्थियों को 2 घंटे का समय मिलेगा।
  • प्रत्येक पेपर में उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
  • अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंकों की प्रतिशत सीमा में 5% की छूट दी जाएगी।
  • पेपर-II (भाषा) का स्तर सीनियर सेकेंडरी स्तर का होगा।
पेपरविषयअंकसमय
पेपर-Iकानून (Law)3003 घंटे
पेपर-IIभाषा (सामान्य हिंदी और सामान्य अंग्रेजी)100 (50+50)2 घंटे

RPSC Assistant Prosecution Officer Mains Exam Syllabus 2026

पेपर-I: कानून (Law) [300 अंक]

​यह पेपर आपराधिक कानून, प्रक्रिया और आपराधिक मामलों में आरोप तय करने के व्यावहारिक ज्ञान का परीक्षण करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

  • भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023: अध्याय 1 से 6, 7, 11 से 15, 17, 18, 19 और 20।
  • भारतीय दंड संहिता (IPC), 1860: अध्याय 1 से 5, 5A, 8, 16, 17, 20A और 23।
  • भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023: अध्याय 1, 2, 3, 5, 6, 7, 9, 10, 11, 13 से 23, 26, 29, 31, 32, 33, 35, 36, 37, 39 तथा अनुसूची I व II।
  • दंड प्रक्रिया संहिता (CrPC), 1973: अध्याय 1, 2, 3, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 24, 33।
  • भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA), 2023: अध्याय 1, 2, 3, 4, 5, 7, 9, 10, 11, 12 तथा अनुसूची।
  • भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872: परिभाषाएं, तथ्यों की सुसंगति, मौखिक साक्ष्य, दस्तावेजी साक्ष्य, सबूत का भार, गवाह और उनका परीक्षण तथा साक्ष्य का अनुचित प्रवेश।
  • विशेष अधिनियम: अनुसूचित जाति और जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989।​ आयुध अधिनियम (Arms Act), 1959।​ राजस्थान आबकारी अधिनियम, 1950।​ लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (POCSO), 2012।​ राजस्थान लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 1992।​ राजस्थान लोक परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम के उपाय) अधिनियम, 2022।​ अपराधी परिवीक्षा अधिनियम (Probation of Offenders Act), 1958।​ किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम, 2015।

पेपर-II: भाषा (Language) [100 अंक]

इस पेपर का स्तर सीनियर सेकेंडरी स्तर का होगा ।

  • सामान्य हिंदी (50 अंक): मुहावरे एवं लोकोक्ति का निहितार्थ एवं प्रयोग।अंग्रेजी वाक्यों तथा पारिभाषिक (विधिक) शब्दों का हिंदी में अनुवाद।संक्षिप्तीकरण (गद्यावतरण का शीर्षक, सारांश और प्रश्न)।कार्यालयी पत्र, आदेश, परिपत्र, निविदा, अधिसूचना, प्रेस विज्ञप्ति और वकालतनामा।सामयिक विषय पर लेख (लगभग 250 शब्द)।
  • सामान्य अंग्रेजी (50 अंक) :
    • Grammar and usage: Tenses, Determiners, Phrasal verbs, Subject-verb agreement, शब्दों का सही प्रयोग, पर्यायवाची (Synonyms), विलोम (Antonyms) और Modals (जैसे- Obligation, Request, Permission आदि)।​
    • Comprehension and Precis Writing: अनदेखे गद्यांश पर आधारित प्रश्न और सारांश लेखन (Precis Writing)।
    • Composition and Notice Writing: अनुच्छेद लेखन (250 शब्द) और नोटिस लेखन (100 शब्द)।

यहां पर हमने संक्षिप्त में सिलेबस बताया है आप विस्तृत सिलेब्स की जानकारी ऑफिशियल सिलेबस pdf से ले सकते है जिसको डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हुआ है।

How to Download RPSC Assistant Prosecution Officer Syllabus 2026

यदि आप राजस्थान सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती 2026 का एग्जाम पैटर्न और सिलेबस pdf डाउनलोड करना चाहते है तो नीचे दिए हुए प्रोसेस को फॉलो करके आसानी से pdf डाउनलोड कर सकते है।

  1. सबसे पहले आपको राजस्थान लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा जिसका डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हुआ है।
  2. उसके बाद आपको Candidate Information में Syllabus के लिंक पर क्लिक करना है ।
  3. फिर आपको Syllabus for Assistant Prosecution Officer के लिंक को ढूंढना है और इस पर क्लिक करना है ।
  4. जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने pdf डाउनलोड हो जाएगी और आप एग्जाम पैटर्न और सिलेबस की विस्तृत जानकारी ले सकते है ।
  5. आप चाहे तो नीचे दिए हुए लिंक से भी डायरेक्ट सिलेबस को डाउनलोड कर सकते है ।
Syllabus Release Date19 June 2026
RPSC Asst. Prosecution Officer Recruitment Official Notification 2026Click Here
Press Note Regarding Syllabus for Asst. Prosecution Officer – 2026Click Here
Syllabus for Asst. Prosecution Officer – 2026 (Preliminary)Click Here
Syllabus for Asst. Prosecution Officer – 2026 (Mains)Click Here
Official Websiterpsc.rajasthan.gov.in

Bhupendra Jangid

भूपेंद्र जांगिड़ को एजुकेशन फील्ड रिलेटेड अपडेट क्षेत्र में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है । नई भर्ती, एडमिट कार्ड , रिजल्ट्स और विभिन्न एजुकेशन रिलेटेड न्यूज को कवर करते है।
Telegram
Join Us
WhatsApp
Join Us
Instagram
Follow

Related Posts

NBEMS Recruitment 2026 : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्ज़ामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज में ग्रुप A,B और C के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

जून 19, 2026
Delhi Police Constable Result 2026

Delhi Police Constable Result 2026 : दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जारी , यहां से चेक करें

जून 19, 2026
Rajasthan JET Admit Card 2026

Rajasthan JET Admit Card 2026 : राजस्थान जेट परीक्षा के एडमिट कार्ड 22 जून को जारी होंगे , यहां से डाउनलोड कर सकेंगे

जून 19, 2026
AIIMS CRE-5 Recruitment 2026

AIIMS CRE-5 Recruitment 2026 : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने ग्रुप B और ग्रुप C के बंपर पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया

जून 19, 2026
Rajasthan Vanpal Admit Card 2026

Rajasthan Vanpal Admit Card 2026 : राजस्थान वनपाल परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी और एडमिट कार्ड इस दिन होंगे जारी , नोटिस जारी

जून 19, 2026
RPSC SI Result 2026

RPSC SI Result 2026 : आरपीएससी एसआई सब इंस्पेक्टर रिजल्ट जारी , यहां से चेक करें

जून 19, 2026

Leave a Comment