---Advertisement---

NMMSS Scholarship 2026 : सरकार 8वीं पास छात्रों को देगी ₹12000 प्रतिवर्ष छात्रवृत्ति , 4 साल तक मिलेगा लाभ आवेदन शुरू

Published On: जून 7, 2026
Follow Us
NMMSS Scholarship 2026
---Advertisement---

भारत सरकार द्वारा 8वीं पास छात्र-छात्राओं को जो आर्थिक रूप से कमजोर है उनको ₹12000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी जो की लगातार 4 साल तक रहेगी इसके लिए आवेदन 1 जून से शुरू हो चुके हैं , आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 31 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते है ।

NMMSS Scholarship 2026
NMMSS Scholarship 2026

अगर आप गरीब परिवार से आते हैं और आपकी आर्थिक स्थिति खराब है आप पढ़ाई कर रहे हैं तो अब आपको चिंता करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है , भारत सरकार के द्वारा 8वीं पास विद्यार्थियों के लिए एक योजना शुरू की गई है जिसमें ₹12000 छात्रवृत्ति दी जाएगी । इसमें 8वीं पास सभी छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते है । शिक्षा मंत्रालय ने नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप योजना 2026 के लिए आवेदन फार्म मांगे हैं , इसमें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थी ही आवेदन फॉर्म भर सकते हैं । कोई भी छात्र इसके लिए बिल्कुल नि:शुल्क में आवेदन कर सकता है। इस योजना से जुड़ी संपूर्ण जानकारी आपको इस आर्टिकल में दी हुई है ।

NMMSS Scholarship 2026 Latest News

शिक्षा किसी भी बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की नींव है, लेकिन कई बार आर्थिक तंगी के कारण प्रतिभाशाली छात्रों को अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ती है। ऐसे ही मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने और उनकी पढ़ाई जारी रखने में मदद करने के लिए भारत सरकार द्वारा ‘नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम’ (NMMSS) चलाई जा रही है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के मेधावी छात्रों को कक्षा 8वीं के बाद पढ़ाई छोड़ने से रोकना और उन्हें माध्यमिक स्तर पर अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करना है।

चयनित छात्रों को प्रति वर्ष ₹12,000 की स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है। यह छात्रवृत्ति कक्षा 9वीं से 12वीं तक अधिकतम चार वर्षों के लिए दी जाती है।

EventsDate
स्कॉलरशिप आवेदन शुरू होने की तिथि01-06-2026
छात्र आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि31-08-2026
डिफेक्टिव आवेदन Verification की अंतिम तिथि15-09-2026
Institute सत्यापन की अंतिम तिथि15-09-2026
DNO/SNO/MNO सत्यापन की अंतिम तिथि30-09-2026

NMMSS Scholarship 2026 Eligibility

नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम 2026 में आवेदन करने के लिए आपके पास मे निम्न योग्यताएं होनी चाहिए। आप यदि नीचे दी हुई योग्यत को पूर्ण करते है तो आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है।

  • छात्र का किसी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त या स्थानीय निकाय के स्कूल में नियमित रूप से पढ़ना अनिवार्य है।
  • छात्र के माता-पिता की सभी स्रोतों से कुल वार्षिक आय ₹3,50,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • छात्रवृत्ति की चयन परीक्षा में बैठने के लिए कक्षा 8वीं की परीक्षा में कम से कम 55% अंक या समकक्ष ग्रेड प्राप्त करना आवश्यक है।
  • SC/ST वर्ग के छात्रों के लिए अंकों में 5% की छूट दी गई है।
  • केंद्रीय विद्यालय (KV), जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV), और निजी स्कूलों के छात्र इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं। साथ ही, वे छात्र जो केंद्र/राज्य सरकार द्वारा संचालित ऐसे आवासीय स्कूलों में पढ़ते हैं जहाँ रहने, खाने और शिक्षा की सुविधा मिलती है, वे भी इसके लिए पात्र नहीं हैं।

NMMSS Scholarship 2026 Selection Process

छात्र के चयन के लिए राज्य/केंद्र शासित प्रदेश द्वारा कक्षा 8वीं के स्तर पर एक अलग परीक्षा आयोजित की जाती है। राज्य स्तरीय परीक्षा में दो भाग होते –

  1. Mental Ability Test (MAT): इसमें Reasoning And Critical Thinking जैसे मौखिक और गैर-मौखिक मेटा-कॉग्निटिव क्षमताओं का परीक्षण करने वाले 90 बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं।
  2. Scholastic Aptitude Test (SAT): इसमें विज्ञान, सामाजिक अध्ययन और गणित के 90 बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं, जो कक्षा 7वीं और 8वीं के पाठ्यक्रम पर आधारित होते हैं।

प्रत्येक टेस्ट की अवधि 90 मिनट होती है, यानी कुल परीक्षा 3 घंटे (180 मिनट) की होती है। दिव्यांग बच्चों को नियमानुसार अतिरिक्त समय दिया जाता है।

चयन के लिए छात्रों को दोनों टेस्ट (MAT और SAT) में मिलाकर कुल 40% अंक प्राप्त करने अनिवार्य हैं। SC/ST छात्रों के लिए यह कट-ऑफ 32% है।

How to Apply Online NMMSS Scholarship 2026

इस छात्रवृत्ति योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा , जहां पर आपको आवेदन फार्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है । इसके लिए आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर भी आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। यदि आप खुद आवेदन करना चाहते है तो नीचे दिए हुए प्रोसेस को फॉलो करें –

  1. सबसे पहले, छात्र को नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर www.scholarships.gov.in पर पंजीकरण करना होगा। इसके लिए मोबाइल नंबर की आवश्यकता होती है और ई-केवाईसी (eKYC) पूरी करनी होती है। इसके बाद एक OTR नंबर जनरेट होगा।
  2. ​OTR नंबर का उपयोग करके NSP पर लॉग इन करें। छात्र का विवरण और फोटो स्वतः ही OTR से ले लिए जाएंगे।
  3. ​आवेदन के समय आय प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य है।
  4. ​ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी जैसे मार्क्स, स्कूल/कॉलेज का विवरण और फीस आदि को सावधानीपूर्वक भरें। फॉर्म को एक बार में भरने की आवश्यकता नहीं है, आप ‘Save Draft’ विकल्प का उपयोग करके इसे कई बार में पूरा कर सकते हैं।
  5. ​स्कूल या संस्थान स्तर पर सत्यापन के लिए अभिभावक/माता-पिता का आय प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) जमा करना होगा।
  6. ​सभी विवरण भरने के बाद आवेदन को ‘Final Submit’ करें। सबमिट होने के बाद एक एप्लीकेशन आईडी प्राप्त होगी।
  7. ​आप समय-समय पर अपने आवेदन की स्थिति NSP पोर्टल पर देख सकते हैं। यदि आवेदन ‘defected’ मार्क किया जाता है, तो आप उसे निर्धारित समय सीमा के भीतर सुधार कर पुनः submit कर सकते हैं।

ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर All Scholarship पर क्लिक के बाद Central Sector Scheme में Department of School Education & Literacy का चयन करके फिर Search पर क्लिक करे National Means Cum Merit Scholarship (Merit Based Scheme) का चयन करे और उसके बाद आप इस योजना के बारे में विस्तृत जानकारी ले सकते है ।

Direct Link To Apply OnlineClick Here
Official NOTIFICATION Click Here
NMMSS Related FAQ Click Here
Official Website scholarships.gov.in/allschemesdepartment

Bhupendra Jangid

भूपेंद्र जांगिड़ को एजुकेशन फील्ड रिलेटेड अपडेट क्षेत्र में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है । नई भर्ती, एडमिट कार्ड , रिजल्ट्स और विभिन्न एजुकेशन रिलेटेड न्यूज को कवर करते है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment