प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को जारी की गई थी । अब किसानों को अगली यानी 23वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है । यह किस्त जून या जुलाई 2026 में कभी भी जारी की जा सकती है।

पीएम किसान सम्मान निधि की शुरुआत सरकार के द्वारा किसानों की आर्थिक सहायता के लिए की गई है । इसमें अब तक सरकार द्वारा 22 किस्त जारी हो चुकी है । अब नई किस्त का सभी को इंतजार है । नई किस्त के जून के बाद ही जारी होने की संभावना है,जैसे ही जारी होगी आपको सूचित कर दिया जाएगा।
PM Kisan Yojana New Kist Update
अगर आप एक किसान हैं तो पात्र होने पर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े सकते हैं। इस योजना के तहत इस बार योजना की 23वीं किस्त जारी होगी जिसमें लाभार्थियों को 2-2 हजार रुपये दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की नई किस्त यानी कि 23वीं किस्त का किसान भाई इंतज़ार कर रहे है उनको बता दु कि उनकी किस्त जून में जारी नहीं होगी । उनकी किस्त जुलाई में जारी की जाएगी , क्योंकि सरकार द्वारा PM Kisan Yojana के लिए केवाईसी के लिए किसानों को 30 जून तक का समय दिया हुआ है इससे पहले जारी होने की संभावना बहुत कम है ।
23वीं किस्त का पैसा चाहिए तो जल्दी कर ले KYC
सभी किसान भाइयों के लिए जरूरी सूचना है कि जिन किसानों ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए केवाईसी नहीं करवाई है वो जल्दी 30 जून से पहले केवाईसी करवा के वरना उनके खाते में 23वीं किस्त का पैसा नहीं आएगा । किसान अपने किसी नजदीकी जन सेवा केंद्र (सीएससी) पर जाकर बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के जरिए ई-केवाईसी करा सकते हैं । दूसरे विक्ल्प की बात करें तो फेशियल ई-केवाईसी में पीएम-किसान मोबाइल एप के जरिये स्वयं या ग्राम नोडल अधिकारी (वीएनओ) के साथ ही कृषि विभाग के फील्ड कर्मचाररी की मदद से भी यह काम कर सकते हैं ।
किसान सम्मान निधि Status कैसे चेक करें
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को जारी की गई थी । अब किसानों को अगली यानी 23वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है , यह किस्त जून या जुलाई 2026 में कभी भी जारी की जा सकती है । हालांकि जून में जारी होने की संभावना बहुत कम है । योजना के अनुसार, पात्र किसानों को साल के ₹6,000 तीन समान किस्तों में मिलते है । आप इस योजना का स्टेटस चेक करना चाहते है तो निम्न प्रोसेस फॉलो करें –
- PM-Kisan Samman Nidhi वेबसाइट पर जाएं।
- ‘Know Your Status’ विकल्प पर क्लिक करे ।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- कैप्चा कोड डालकर ‘Get Data’ पर क्लिक करें।
PM Kisan Yojana New Kist Important Links
| PM Kisan Yojana Kyc | Click Here |
| PM Kisan Yojana Status | Click Here |
| PM Kisan Yojana Beneficiary List | Click Here |
| Official Website | pmkisan.gov.in |







