आज के समय में पेट्रोल डीजल के भाव आसमान छू रहे है और उनका असर आपकी जेब पर भी पड़ रहा है। सभी लोग ईंधन को कैसे बचाए उसके लिए हर संभव प्रयास कर रहे है । आज के इस आर्टिकल में Google Map के एक खास फीचर्स के बारे में आपको जानकारी दे रहा हूं । यदि आप इस फीचर्स को ऑन कर लेते है तो आपको फायदा जरूर होगा ।

Trending Guide & Tech
- Rajasthan Competitive Exam Free Bus Registration 2026: अब एडमिट कार्ड के साथ रजिस्ट्रेशन भी जरूरी, जानें पूरी प्रोसेस
- NCERT Audio Books : कक्षा 1 से 12 तक की NCERT की ऑडियो बुक्स जारी , यहां से देखें
- Sim Card Registered on My Name : आपके नाम से कोई फर्जी सिम तो नहीं चला रहा? ऐसे करें चेक , और फर्जी नंबर को करवाएं ब्लॉक
आज के समय में चाहे ऑफिस जाना हो या किसी नई जगह पर घूमना, हम सब आँख बंद करके Google Maps पर भरोसा करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि Google Maps में एक ऐसा कमाल का हिडन फ़ीचर भी है, जो न सिर्फ आपको सही रास्ता दिखाता है, बल्कि आपकी गाड़ी का पेट्रोल-डीज़ल और आपके पैसे भी बचा सकता है? इस फ़ीचर का नाम है “Prefer Fuel-Efficient Routes” अगर आप भी हर महीने महंगे होते ईंधन की कीमतों से परेशान हैं, तो यह ब्लॉग पोस्ट आपके लिए ही है।
Benefits of Google Fuel-Efficient Route
इस फ़ीचर को चालू करने के बाद, जब भी आप कहीं जाने के लिए रास्ता सर्च करेंगे, तो Google Maps आपको सबसे तेज़ रास्ते के साथ-साथ किफायती रास्ता भी दिखाएगा। इसके निम्नलिखित फायदे हैं –
- यह फ़ीचर आपको ऐसा रास्ता बताता है जहाँ लगातार गाड़ी चलाने का मौका मिले (जैसे हाईवे) और बार-बार रुकना न पड़े । कही बार जैसे भारी ट्रैफिक या बहुत सारे सिग्नल्स वाले रास्ते होते है वहां रुकना पड़ता है तो ये फीचर उन रास्तों को Avoid करेगा। इससे गाड़ी का माइलेज बेहतर होता है और पेट्रोल-डीजल या चार्जिंग का खर्च बचता है।
- अलग-अलग इंजन अलग तरह से काम करते हैं ,जैसे हाइब्रिड गाड़ियाँ कम स्पीड या ट्रैफिक में बेहतर माइलेज देती हैं, जबकि डीजल गाड़ियाँ हाईवे पर । इंजन टाइप चुनने से मैप विशेष रूप से आपकी गाड़ी के लिए सबसे किफायती रूट तय करता है।
- जब गाड़ी में ईंधन की खपत कम होगी, तो उससे निकलने वाला Carbon Emission भी कम होगा।
- अक्सर कम ईंधन खपत वाले रास्तों पर ट्रैफ़िक जाम और बार-बार रुकना और चलना की स्थिति कम होती है, जिससे ड्राइविंग आसान और आरामदायक हो जाती है।
- जैसा कि मैने बताया ये कम ईंधन खपत वाले रास्तों को suggest करेगा इससे आपके जेब पर भी कम प्रभाव पड़ेगा।
Google Maps में Fuel-Efficient Route कैसे चालू करें
यदि आप भी गूगल मैप का सहारा लेकर यात्रा करते है तो आपको अपने फोन में इस सेटिंग को on कर लेना चाहिए, इससे Google आपको आपके इंजन के आधार पर सबसे सटीक और किफायती रास्ता दिखाएगा । Google Maps में Fuel-Efficient Route चालू करने के लिए निम्न स्टेप्स फॉलो करें।
- अपने फोन में Google Maps ऐप को ओपन करें।
- स्क्रीन के ऊपर दाईं ओर (Top Right) दिख रहे अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो या नाम के पहले अक्षर (Icon) पर टैप करें।
- नीचे दिए गए विकल्पों में से Settings (सेटिंग्स) पर क्लिक करें।
- सेटिंग्स की लिस्ट में थोड़ा नीचे स्क्रॉल करें और Navigation settings पर टैप करें।
- नीचे स्क्रॉल करके ‘Route options’ वाले सेक्शन पर जाएं।
- यहाँ आपको “Prefer fuel-efficient routes” (कम ईंधन वाले रास्तों को प्राथमिकता दें) का एक ऑप्शन दिखेगा, उसके सामने वाले टॉगल बटन को ON कर दें।
- इसके ठीक नीचे “Engine type” का विकल्प मिलेगा। इस पर टैप करके अपनी गाड़ी के हिसाब से Gas (Petrol), Diesel, Hybrid, या EV (Electric Vehicle) में से सही विकल्प चुनें। इससे मैप आपके इंजन के आधार पर सबसे सटीक और किफायती रास्ता दिखा पाएगा।
तो मेरे द्वारा दी हुई ये जानकारी आपको पसन्द आई होगी और इससे आपका गाड़ी पर होने वाला खर्च भी कम होगा , यदि यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो अपने सभी दोस्तों और ग्रुप्स में शेयर अवश्य करें !