Rajasthan Jamabandi Nakal Download : अपने खेत की जमाबंदी नकल घर बैठे ऑनलाइन डाउनलोड करें , ये है प्रक्रिया


India Naukri Help as
Preferred Source on Google
Add Preference

जैसा कि आप लोगों को मालूम है की जमाबंदी एक आवश्यक जमीन संबंधित डॉक्यूमेंट है ऐसे में यदि आप भी जमाबंदी नकल डाउनलोड करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है आप घर बैठे मोबाइल से ही जमाबंदी नकल को डाउनलोड कर सकते है। आज की इस पोस्ट में हमने जमाबंदी डाउनलोड करने का सम्पूर्ण प्रोसेस इस पोस्ट में बताया है।

कई लोगों को जमाबंदी ऑनलाइन डाउनलोड कैसे करना है उसकी प्रक्रिया के बारे में जानकारी नहीं होने से उन्हें ई-मित्र के चक्कर लगाने पड़ते हैं , जिसके कारण उनका समय और पैसा दोनों ही बर्बाद होता है । ऐसे में यदि हम आपको बता दे कि हम आपको जमाबंदी ऑनलाइन डाउनलोड करना है तो इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है बल्कि आपको राजस्थान के भूमि संबंधित ऑफिशियल पोर्टल Apnakhata पर जाना है वहां पर आप जमाबंदी नकल को डाउनलोड कर सकते है।

Apna Khata Rajasthan 2026

E Dharti Apna Khata Rajasthan एक उपयोगी ऑनलाइन पोर्टल है जो नागरिकों को अपनी जमीन से जुड़ी जानकारी घर बैठे आसानी से देखने की सुविधा देता है। Apna Khata Rajasthan पर यूजर्स अपनी भूमि का रिकॉर्ड खोज सकते हैं और जरूरत पड़ने पर उसे डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं। अब लोगों को तहसील या पटवारी कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है , क्योंकि सभी जरूरी जानकारी सीधे ऑनलाइन मिल जाती है।

जमाबंदी नकल का प्रकारअनुमानफीस
साधारण नकल (सूचनार्थ)N/Aमुफ्त
ई-हस्ताक्षरित जमाबंदी नकलपहले 10 खसरा नंबर तक₹10
प्रत्येक अतिरिक्त 10 खसरा नंबर या भाग के लिए₹5
नामांतरणप्रत्येक नामांतरण के लिए₹20
नक्शा प्रतिलिपिप्रत्येक 10 खसरा नंबर या भाग के लिए₹20

How to Download Rajasthan Jamabandi Nakal

यदि आप राजस्थान के निवासी है और आप भी अपने खेत या घर की जमाबंदी को निकालना चाहते है तो नीचे दिए हुए प्रोसेस को फॉलो करके आसानी से जमाबंदी को निकाल सकते है।

  1. खेत की जमाबंदी नकल निकालने के लिए आपको सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल पर जाना होगा जिसका डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हुआ है।
  2. वहां पर पूरे राज्य का नक्शा दिखाई पड़ेगा इसके बाद आप अपने जिले का चयन करेंगे , इसके बाद आपके सामने तहसील का ऑप्शन आएगा , आप अपने तहसील का यहां पर सिलेक्शन करेंगे , इसके बाद आपको गांव का चयन करना है ।
  3. आपके सामने है जमाबंदी वर्ष दिखाई देगा इसमें आप पिछले साल की और चालू वर्ष की जमाबंदी निकाल सकते हैं जिस भी समय की आप जमाबंदी नकल निकालना चाहते हैं उसके ऊपर क्लिक करें।
  4. इसके पश्चात आपके सामने जमाबंदी की प्रतिलिपि और नामांतरण की प्रतिलिपि दिखाई देगी इसमें आपको जमाबंदी निकालने क्या के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा ।
  5. जिसके बाद आपको यहां पर एक नया पेज ओपन हो जाएगा जहां पर आपको खाता संख्या और नाम से जमाबंदी नकल निकालने का ऑप्शन मिलेगा , जिनमें से किसी एक का विकल्प आप यहां पर चयन करेंगे।
  6. इसके बाद आपके सामने आपको नकल सूचना और खसरा मैप सहित दो ऑप्शन दिखाई देंगे जिसमें आप नकल को डाउनलोड करेंगे , इसके बाद आपकी जमीन का नक्शा दिखाई पड़ेगा इस तरीके से आप यहां पर जमाबंदी नकल डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan Jamabandi Nakal Download Important Link

जमाबंदी नकल देखेClick Here
भू नक्शा राजस्थानClick Here
Official WebsiteClick Here

Leave a Comment