Rajasthan में नई भर्ती का इंतजार कर रहे है सभी कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर है कि आपके पास Special Education में योग्यता है, तो राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) आपके लिए एक शानदार अवसर लेकर आया है। आरपीएससी ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए प्राध्यापक (विशेष शिक्षा) – Lecturer (Special Education) के कुल 121 पदों पर सीधी भर्ती के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट पर 22 मई को जारी कर दिया है। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक 01 जून 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून 2026 को रात्रि 12:00 बजे तक निर्धारित की गई है। आप यदि इस भर्ती के लिए योग्य है तो ऑनलाइन आवेदन कर सकते है जिसका डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हुआ है।

Trending Govt Job
- RSSB Computer Instructor Recruitment 2026 : वरिष्ठ एवं बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के 3951 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें पूरी प्रक्रिया
- UPSC NDA 2 Recruitment 2026 : यूपीएससी एनडीए भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी, यहां से करें आवेदन
- UPSC CDS 2 Recruitment 2026 : यूपीएससी सीडीएस भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी , यहां से करे आवेदन
RPSC 1st Grade Special Education Teacher Recruitment 2026 Overview
| Recruitment Body | Rajasthan Public Service Commission (RPSC), Ajmer |
| Department | Secondary Education Department, Rajasthan |
| Post Name | Lecturer – Special Education (प्राध्यापक विशेष शिक्षा) |
| Total Vacancies | 121 Posts |
| Application Start Date | June 01, 2026 |
| Application End Date | June 30, 2026 (until 12:00 Midnight) |
| Age Limit | 21-40 Years |
| Pay Scale | Pay Matrix Level L-12 |
| Selection Process | Competitive Examination (Objective/MCQ Type) |
| Official Website | rpsc.rajasthan.gov.in |
RPSC 1st Grade Special Education Teacher Recruitment 2026 Latest News
यदि आप शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे हैं और आपके पास विशेष शिक्षा (Special Education) में योग्यता है, तो राजस्थान लोक सेवा आयोग ने special teacher के लिए नई भर्ती का नोटिफिकेशन 121 पदों के लिए जारी किया है। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक 01 जून 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून 2026 को रात्रि 12:00 बजे तक निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को यह सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते अपना आवेदन पूरा कर लें ।
RPSC 1st Grade Special Education Teacher Recruitment 2026 Application Fee
राजस्थान सरकार के नियमानुसार अब अभ्यर्थियों को केवल एक बार ही रजिस्ट्रेशन शुल्क देना होता है । यदि आपने पहले रजिस्ट्रेशन नहीं कर रखा है तो आपको अपने वर्ग के अनुसार इस प्रकार से आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा –
- सामान्य (अनारक्षित) / क्रीमीलेयर श्रेणी के OBC/MBC: ₹600/-
- आरक्षित वर्ग (SC/ST/नॉन-क्रीमीलेयर OBC/MBC/EWS/सहरिया): ₹400/-
- दिव्यांगजन (PH): ₹400/-
RPSC 1st Grade Special Education Teacher Recruitment 2026 Age Limit
राजस्थान 1st ग्रेड टीचर विशेष शिक्षा भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने हेतु आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए । आयु की गणना 01 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी । यदि आप आयु की गणना करना चाहते है तो हमारे Age Calculator का उपयोग कर सकते है । आरक्षित वर्गों को आयु में छूट सरकार के नियमानुसार दी जाएगी जिसकी विस्तृत जानकारी आप सभी ऑफिशियल नोटिफिकेशन से ले सकते हैं जिसको डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हुआ है।
- राजस्थान के SC, ST, OBC, MBC और EWS वर्ग के पुरुष: 5 वर्ष की छूट
- राजस्थान की SC, ST, OBC, MBC और EWS वर्ग की महिलाएँ: 10 वर्ष की छूट
- सामान्य (अनारक्षित) वर्ग की महिलाएँ: 5 वर्ष की छूट
- विधवा एवं विच्छिन्न विवाह (तलाकशुदा) महिलाएँ: कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं (सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष तक)
- दिव्यांगजन (PwD): ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष की अतिरिक्त छूट देय है
RPSC 1st Grade Special Education Teacher Recruitment 2026 Education Qualification
राजस्थान 1st ग्रेड टीचर विशेष शिक्षा भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने हेतु आवेदक के पास शेक्षणिक योग्यता के तौर पर निम्न योग्यताएं होनी चाहिए –
- UGC से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से निम्नलिखित में से किसी एक विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन (अंग्रेजी , हिंदी,इतिहास,राजनीति विज्ञान ,समाजशास्त्र ,संगीत) या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है ।
- भारतीय पुनर्वास परिषद् (RCI) द्वारा मान्यता प्राप्त B.Ed. (Special Education) होना चाहिए, या सामान्य B.Ed. के साथ विशेष शिक्षा में दो साल का डिप्लोमा होना चाहिए ।
- आवेदक का भर्ती परीक्षा की तिथि से पहले भारतीय पुनर्वास परिषद् (RCI) में अस्थायी या स्थायी रूप से पंजीकृत होना अनिवार्य है, और नियुक्ति से पहले स्थायी पंजीकरण संख्या प्रस्तुत करनी होगी।
- देवनागरी लिपि में लिखी जाने वाली हिंदी का व्यावहारिक ज्ञान और राजस्थानी संस्कृति की जानकारी होनी चाहिए ।
How to Apply Online RPSC 1st Grade Special Education Teacher Recruitment 2026
राजस्थान 1st ग्रेड विशेष शिक्षा टीचर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है जो अभ्यर्थी आवेदन करना चाहते हैं वह आवेदन प्रक्रिया को जानना चाहते हैं उनको बता दें कि राजस्थान 1st ग्रेड विशेष शिक्षा टीचर भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए संपूर्ण प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप दी हुई है अभी अभी इन स्टेप्स को फॉलो करके राजस्थान 1st ग्रेड विशेष शिक्षा टीचर भर्ती 2026 में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं ।
- सबसे पहले आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in या एसएसओ पोर्टल https://sso.rajasthan.gov.in पर जाए ।
- SSO पोर्टल में Login करके ‘Recruitment Portal’ का चयन करे ।
- फिर RPSC 1st Grade Special Education Teacher Recruitment 2026 का चयन करे ।
- यदि पहले रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो अपने आधार कार्ड या जन आधार कार्ड के माध्यम से One Time Registration (OTR) प्रक्रिया पूरी करें।
- OTR करते समय अपनी लाइव फोटो, नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि और लिंग सावधानीपूर्वक जांच लें, क्योंकि इसमें बाद में सीधे बदलाव संभव नहीं होगा ।
- आवेदन पत्र को पूरी तरह भरने के बाद Preview देखें और सबमिट करके हार्ड कॉपी का प्रिंट आउट ले लें ।
RPSC 1st Grade Special Education Teacher Recruitment 2026 Important Links
| Rajasthan 1st Grade Special Education Teacher Recruitment 2026 Online Form Start | 1 June 2026 |
| Rajasthan 1st Grade Special Education Teacher Recruitment 2026 Online Form End | 30 June 2026 |
| Apply Online | Click Here |
| Official Notification | Click Here |
| Official Website | Click Here |