SSC CGL Recruitment 2026 : सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, 12256 पदों के लिए वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी , आवेदन यहां से करें


India Naukri Help as
Preferred Source on Google
Add Preference

SSC CGL Bharti 2026 का 12256 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस recruitment के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 मई से शुरू होकर 22 जून 2026 तक चलेगी। Application Fee जमा करवाने की लास्ट डेट 23 जून 2026 तय की गई है। इसके बाद SSC CGL Tier-1 CBT एग्जाम अगस्त से या सितम्बर के मध्य किया जाएगा, जबकि Tier-2 एग्जाम दिसंबर 2026 में आयोजित किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार SSC की Official Website पर जाकर Online Application Form भर सकते हैं।इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन, पात्रता, आवेदन शुल्क, महत्वपूर्ण तिथि, चयन प्रक्रिया इत्यादि से सम्बंधित विभिन्न जानकारी इस आर्टिकल में दी गई है।

SSC CGL Recruitment 2026 Overview

विषयविवरण
संस्थाकर्मचारी चयन बोर्ड (SSC)
भर्ती का नामसंयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) भर्ती 2025
कुल पद12256
चयन प्रक्रिया का आधारलिखित परीक्षा
आवेदन मोडऑनलाइन
ऑनलाइन आवेदन की अन्तिम तिथि22 जून 2026 तक
अधिकारिक पोर्टलssc.gov.in

SSC CGL Recruitment 2026 Important Dates

EventsDate
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि21.05.2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि22.06.2026 (रात 11:00 बजे तक)
ऑनलाइन फीस भुगतान की अंतिम तिथि23.06.2026 (रात 11:00 बजे तक)
आवेदन सुधार विंडो (Correction Window)29.06.2026 से 01.07.2026
टियर-I परीक्षा (कंप्यूटर आधारित)अगस्त-सितंबर, 2026 (संभावित)
टियर-II परीक्षा (कंप्यूटर आधारित)दिसंबर, 2026 (संभावित)

SSC CGL Recruitment 2026 Age Limit

SSC CGL 2026 में विभिन्न अलग-अलग पोस्ट शामिल की गई हैं । हर Post के लिए अलग-अलग Age limit तय की गई है। लेकिन आपको idea के लिए बता दूं कि न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु कुछ पदों की 30 वर्ष और कुछ पदों की 32 वर्ष रखी गई है। Age Calculation 01 अगस्त 2026  को आधार मानकर की जाएगी। आप यदि आयु सीमा की गणना करना चाहते है तो हमारा Age Calculator उपयोग कर सकते है । साथ ही, reserved categories को government norms के अनुसार upper age limit में छूट (relaxation) भी दी जाएगी। आयु सीमा संबंधित सम्पूर्ण जानकारी आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन से ले सकते है। जिसको डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हुआ है।

SSC CGL Recruitment 2026 Application Fees

SSC CGL 2026 Recruitment के लिए आवेदन शुल्क की जानकारी यहाँ दी गई है-

  • General, OBC और EWS वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 निर्धारित किया गया है।
  • SC , ST , PwD Candidates और सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन निशुल्क है।
  • सभी अभ्यर्थियों को Application Fee का भुगतान केवल online माध्यम से करना होगा ।

SSC CGL Recruitment 2026 Educational Qualifications

SSC CGL Recruitment 2026 के लिए candidates को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी stream में Graduation (स्नातक) पास होना जरूरी है।

शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी detailed जानकारी के लिए अभ्यर्थी official notification को ध्यानपूर्वक पढ़ सकते हैं, जिसमें post-wise qualification details दी गई हैं।

ध्यान दें: कुछ specific posts के लिए विशेष शैक्षणिक योग्यता (जैसे Statistics या Economics) की आवश्यकता भी हो सकती है, इसलिए notification ध्यानपूर्वक चेक करें।

SSC CGL Recruitment 2026 Selection Process

  • Tier-I: Computer-Based Examination (Objective Type)
  • Tier-II: Computer-Based Examination (Objective Type)
  • Skill Test: Computer Proficiency Test (CPT) / Data Entry Skill Test (DEST) / Physical Test – पदों के अनुसार
  • Document Verification
  • Medical Examination
  • Final Merit List

SSC CGL Recruitment 2026 Application Process

अगर आप SSC CGL 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को follow करके आसानी से Online Form भर सकते हैं:

  1. सबसे पहले SSC की official website- ssc.gov.in को open करें।
  2. वेबसाइट पर जाकर Recruitment सेक्शन में जाएं और SSC CGL Recruitment 2026 Notification को ध्यान से पढ़ें।
  3. अपनी eligibility criteria को verify करें कि आप आवेदन के योग्य हैं या नहीं।
  4. अब Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  5. आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, शैक्षणिक विवरण आदि को सही-सही भरें।
  6. अब जरूरी दस्तावेज़ को स्कैन कर के upload करें। जैसे –
    • पासपोर्ट साइज फोटो
    • सिग्नेचर
    • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  7. अपनी कैटेगरी के अनुसार application fee का भुगतान online mode में करें – जैसे Debit/Credit Card या Net Banking से।
  8. सारी जानकारी double-check करने के बाद form को submit करें
  9. Final submission के बाद आवेदन फॉर्म का printout निकाल लें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
🛠️
Photo / Sign / PDF साइज कम करें
फॉर्म भरते समय फाइल अपलोड में दिक्कत हो रही है? हमारे फ्री टूल्स से साइज तुरंत ठीक करें।
Open Free Tools ➜

SSC CGL Recruitment 2026 Important Links

Start SSC CGL Recruitment 2026 form21 May 2026
Last Date Application Online22 June 2026
Apply Online Click Here
Official NotificationDownload here
Official Websitessc.gov.in

Leave a Comment