Railway RRC SECR Nagpur Apprentice Recruitment 2026 : रेलवे में 1079 पदों पर बंपर भर्ती , यहां से करे आवेदन


India Naukri Help as
Preferred Source on Google
Add Preference

Railway RRC SECR Nagpur Apprentice Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन जारी। इस भर्ती के लिए कुल 1079 पद रखे गए हैं। जिनमें नागपुर मंडल के लिए 977 पद और मोतीबाग वर्कशॉप के लिए 102 पद निर्धारित किए गए हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 19 मई 2026 से शुरू होकर 18 जून 2026 तक चलेंगे ।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR), नागपुर के इस भर्ती में विभिन्न तकनीकी और व्यावसायिक पोस्ट शामिल हैं। इसमें मुख्य रूप से फिटर, इलेक्ट्रिशियन, कोपा (COPA), और मैकेनिक डीजल जैसे पदों के लिए सबसे अधिक पद हैं। अन्य प्रमुख पदों में वेल्डर, कारपेंटर, पेंटर, वायरमैन, प्लंबर, मशीनिस्ट, और टर्नर शामिल हैं। इनके अलावा स्टेनोग्राफर (हिंदी और अंग्रेजी), इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, केबल जॉइंटर, मेशन (बिल्डिंग कंस्ट्रक्टर), और हेल्थ सैनिटरी इंस्पेक्टर के लिए भी अवसर दिए गए हैं। विशेष ट्रेडों के तहत डिजिटल फोटोग्राफर, ड्राइवर-कम-मैकेनिक, हॉस्पिटल वेस्ट मैनेजमेंट और डेंटल लेबोरेटरी टेक्नीशियन जैसे पदों को भी इस अधिसूचना में शामिल किया गया है।

यदि आप इस भर्ती के लिए योग्य है और इच्छुक है तो आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती से रिलेटेड संपूर्ण जानकारी जैसे आयु सीमा , शैक्षणिक योग्यता , आवेदन करने की प्रक्रिया आदि की जानकारी आपको इस पोस्ट में दी जा रही है । आवेदन करने से पहले एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन अवश्य देखे ।

Railway RRC SECR Nagpur Apprentice Recruitment 2026 Overview

Post NameRailway RRC SECR Nagpur Apprentice Recruitment 2026
Total Vacancies1079
Apply ModeOnline
Training Period1 Year
Application Form Filling Start Date19 May 2026
Application Form Filling Last Date18 June 2026
Official Websitesecr.indianrailways.gov.in

Railway RRC SECR Nagpur Apprentice Recruitment 2026 Vacancy Details

Nagpur Division Vacancy Details

TradeTotal Slots
Electrician267
COPA158
Mechanic Diesel124
Fitter90
Wireman46
Painter44
Carpenter41
Plumber33
Stenographer (English)/ Secretarial Assistant25
Mechanic Machine Tool Maintenance23
Welder22
Electronics Mechanic21
Cable Jointer21
Machinist17
Mason16
Stenographer (Hindi)11
Turner5
Health Sanitary Inspector5
Hospital waste management Technician3
Digital Photographer2
Driver-cum-Mechanic (LMV)2
Dental Laboratory Technician1
Total (Nagpur Division)977

Workshop Motibagh Vacancy Details

TradeTotal Slots
Fitter44
Electrician18
COPA13
Carpenter10
Welder6
Painter4
Turner4
Steno (English) Secretarial Practice3
Total (Workshop Motibagh)102

Railway RRC SECR Nagpur Apprentice Recruitment 2026 Age Limit

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल अपरेंटिस भर्ती में आवेदन करने के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 15 वर्ष रखी गई है तथा अधिकतम आयु सीमा 24 वर्ष रखी गई है। आपकी आयु की गणना 19 मई 2026 को आधार पर की जायेगी। आरक्षित श्रेणियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट का प्रावधान है, जैसे एससी/एसटी के लिए 5 वर्ष, ओबीसी के लिए 3 वर्ष और दिव्यांगों व पूर्व सैनिकों के लिए 10 वर्ष की छूट दी जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन को देखें जिसको डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हुआ है ।

Railway RRC SECR Nagpur Apprentice Recruitment 2026 Educational Qualification

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार को न्यूनतम 50% अंकों के साथ मैट्रिक (10वीं) या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही, संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT द्वारा मान्यता प्राप्त ITI सर्टिफिकेट होना आवश्यक है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन को देखे।

Railway RRC SECR Nagpur Apprentice Recruitment 2026 Selection Process

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल अपरेंटिस भर्ती 2026 में आपका सलेक्शन दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जायेगा। ध्यान दें इसमें किसी भी प्रकार की कोई लिखित परीक्षा और इंटरव्यू नहीं लिया जायेगा। इसमें आपकी 10 वीं कक्षा का प्रतिशत और ITI के प्रतिशत का औसत निकालकर आपकी मेरिट बनाई जायेगी। जिससे आपका चयन होगा। चयनित प्रशिक्षुओं को एक वर्ष का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके दौरान वे सरकारी नियमों के अनुसार वजीफा (स्टायपेंड) प्राप्त करने के पात्र होंगे। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि प्रशिक्षण पूरा होने के बाद रेलवे द्वारा स्थायी रोजगार देने की कोई बाध्यता नहीं होगी।

Railway RRC SECR Nagpur Apprentice Recruitment 2026 में आवेदन कैसे करें ?

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल अपरेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने के लिए सभी को यह जानना है कि इस भर्ती के लिए आवेदन कैसे करना है तो उनके लिए हमने भर्ती के लिए आवेदन करने की स्टेप बाय स्टेप जानकारी नीचे प्रोवाइड करवा रखी है आप नीचे दिए हुए प्रोसेस को फॉलो करके आसानी से भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है ।

  1. सबसे पहले आपको RRC SECR की ऑफिशियल बेवसाइट पर जाना है।
  2. इसके बाद आपको अप्रेंटिस एप्लिकेशन के लिंक पर क्लिक करना है।
  3. अब आपको रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को संपन्न करना है तथा लॉगिन करना है।
  4. अब आपसे आवेदन फॉर्म में मांगी गई सम्पूर्ण जानकारियों को सही सही भरना है।
  5. इसके बाद आपको आवश्यक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने हैं।
  6. अंत में आवेदन फॉर्म को फाइनल सबमिट कर देना है तथा इसका प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
🛠️
Photo / Sign / PDF साइज कम करें
फॉर्म भरते समय फाइल अपलोड में दिक्कत हो रही है? हमारे फ्री टूल्स से साइज तुरंत ठीक करें।
Open Free Tools ➜

Railway RRC SECR Nagpur Apprentice Recruitment 2026 Important Links

Online Form Filling Start Date19 May 2026
Online Form Filling Last Date18 June 2026
Railway RRC SECR Nagpur Apprentice Recruitment 2026Apply Now
Official NotificationDownload Here
Official Websitesecr.indianrailways.gov.in

Leave a Comment