नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET (UG) 2026 की पुनः परीक्षा (Re-examination) के संबंध में एक महत्वपूर्ण ऑफिशियल नोटिस जारी किया है , यदि आप भी इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो इस आर्टिकल को अवश्य देखे ।
उम्मीदवार 15 मई से 21 मई 2026 (रात 23:50 बजे तक) आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपने Current addresses और First और second preference Exam Cities को अपडेट कर सकते हैं।

Trending Latest News
- Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana Merit List: मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना फाइनल मेरिट लिस्ट जारी , यहां से चेक करें
- RSSB Computer Instructor Recruitment 2026 : वरिष्ठ एवं बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के 3951 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें पूरी प्रक्रिया
- Rajasthan PTET Counselling Fees Refund : राजस्थान पीटीईटी अप्रवेशित विद्यार्थियों की फीस रिफंड के लिए आवेदन शुरू, रिफंड का अंतिम मौका जल्दी करें
एनटीए ने बताया है कि 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली RE NEET यूजी परीक्षा के दौरान पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सेंटर अपडेट का ऑप्शन ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टीवेट हो गया है । 12 मई 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति जारी करके NTA ने नीट यूजी की दुबारा परीक्षा 21 जून 2026 (रविवार) को देश भर के विभिन्न शहरों और विदेशों में आयोजित की जाएगी , इसकी जानकारी दी । परीक्षा का समय दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:15 बजे तक निर्धारित किया गया है । यह परीक्षा पेन और पेपर मोड (ऑफलाइन) में कुल 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी, जिनमें हिंदी, अंग्रेजी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू शामिल हैं।
15 मई से 21 मई 2026 तक कर सकते है एग्जाम सेंटर अपडेट
जो उम्मीदवार अपने Current Addresses में बदलाव के कारण परीक्षा के लिए पसंदीदा शहर को बदलना चाहते हैं, उनके लिए NTA ने Update की विंडो शुरू कर दी है। उम्मीदवार 15 मई से 21 मई 2026 (रात 23:50 बजे तक) आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपने Current addresses और First और second preference Exam Cities को अपडेट कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा और Current address और city के अलावा अन्य किसी भी विवरण में सुधार की अनुमति नहीं होगी। यदि कोई उम्मीदवार अपडेट नहीं करता है, तो उसके द्वारा पहले से चुने गए शहर को ही बरकरार रखा जाएगा।
परीक्षा केंद्र की सटीक जानकारी उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड पर दी जाएगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने और सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होने की तारीखों की घोषणा बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी। जिसके लेटेस्ट अपडेट के लिए आप हमारी वेबसाइट और NTA की ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहे।
How to Update Exam City and Present Address in NEET UG 2026
उम्मीदवार इन सरल चरणों का पालन करके अपनी NEET UG 2026 परीक्षा के लिए शहर का Choice बदल सकते हैं।
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- NEET UG 2026 के उम्मीदवार लॉगिन लिंक पर क्लिक करें।
- NEET 2026 आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
- अपडेट विंडो खोलें। वर्तमान पते की जानकारी अपडेट करें। परीक्षा के लिए पसंदीदा शहर का चयन करें।
- विवरणों की सावधानीपूर्वक चेक करें और Submit करें ।
NEET UG Exam City Update 2026 Important Links
| NEET UG Exam City Update 2026 Window Active | 15 May 2026 |
| NEET UG Exam City Update 2026 Window Close | 21 May 2026 |
| Present Address and Exam City Updation Window for NEET(UG) – 2026 | Click Here |
| Conduct of Re-examination for National Eligibility-cum-Entrance Test [NEET (UG)] 2026 – Reg. | Click Here |
| Official Website | Click Here |