NEET CBT Mode 2027 : OMR नहीं, अगले साल से कंप्यूटर बेस्ड होगी NEET परीक्षा


India Naukri Help as
Preferred Source on Google
Add Preference

NEET 2027 परीक्षा अब पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT Mode – Online) मोड में आयोजित की जाएगी। इसकी जानकारी खुद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 15 मई को प्रेस कॉन्फ्रेस करके दी । पिछले कुछ सालों से हो रहे NEET पेपर लीक की घटनाओं को रोकने के लिए, पारंपरिक पेन-पेपर (OMR) मोड के बजाय अब ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाई जाएगी। यह बदलाव 2027 सत्र से लागू किया जाएगा है। आपको ध्यान में होगा कि नीट यूजी जो 3 मई को आयोजित हुई थी उसको 12 मई को पेपर लीक होने के कारण रद्द कर दिया था और अब री – नीट की डेट जारी हो गई है । अब री-नीट का आयोजन 21 जून को किया जाएगा।

नीट यूजी री-एग्जाम में पेपर लीक जैसी घटना न हो, इसको लेकर अब सरकार ने भी कड़े कदम उठाए हैं । शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ये घोषणा की है कि अगले साल से NEET UG परीक्षा कंप्यूटर आधारित फॉर्मेट यानी सीबीटी (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी । ठीक वैसे ही, जैसे सीयूईटी और जेईई परीक्षा का आयोजन किया जाता है । ये दोनों ही परीक्षाएं सीबीटी मोड में होती हैं यानी छात्रों को एग्जाम हॉल में कंप्यूटर पर प्रश्न मिलते हैं और उन्हें माउस का उपयोग करते हुए आंसर का चुनाव करना होता है ।

कई शिफ्टों में परीक्षा लेना बड़ी चुनौती , देश में कंप्यूटर सेंटरों की कमी

आपको बता दे कि सरकार के सामने नीट यूजी को CBT मोड़ में लेने के लिए कई बड़ी चुनौतीयां है । आपको पता ही होगा कि नीट यूजी में हर साल 20 लाख से अधिक स्टूडेंट्स इस एग्जाम में शामिल होते है , उन सभी का एक साथ ऑनलाइन सीबीटी मोड में एग्जाम लेना संभव नहीं है क्योंकि देश में इतने कंप्यूटर सेंटर नहीं है । सभी अभ्यर्थियों के लिए सफलतापूर्वक ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करने में लगभग 25 दिन से अधिक दिनों का समय लगेगा ।

अगर बात करें सीयूईटी यूजी परीक्षा की तो इस साल 15 लाख से अधिक कैंडिडेट्स परीक्षा दे रहे हैं, जबकि JEE मेन परीक्षा में 14 लाख से अधिक कैंडिडेट्स शामिल हुए थे । CUET UG परीक्षा 17 दिनों में आयोजित हो रही है, जबकि JEE मेन परीक्षा 7 दिनों में आयोजित हुई थी, लेकिन नीट यूजी परीक्षा में तो इससे कहीं अधिक अभ्यर्थी शामिल होते हैं । ऐसे में CBT मोड के लिए पहले से ही देश में कंप्यूटर सेंटरों की कमी है, तो आखिर एनटीए इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों का एग्जाम सीबीटी मोड में कैसे आयोजित करेगा, ये एक बड़ी चुनौती होगी ।

यह भी देखें >>> NEET UG Re Exam 2026 Date : NTA ने जारी की नीट की नई एग्जाम डेट

1 thought on “NEET CBT Mode 2027 : OMR नहीं, अगले साल से कंप्यूटर बेस्ड होगी NEET परीक्षा”

Leave a Comment