NEET UG Re Exam 2026 Date : NTA ने जारी की नीट की नई एग्जाम डेट


India Naukri Help as
Preferred Source on Google
Add Preference

NTA ने भारत सरकार की मंजूरी के बाद घोषणा की है कि रद्द की गई NEET-UG परीक्षा अब रविवार, 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा की नई तारीख का फैसला केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर हुई एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद लिया गया। इसके बाद NTA ने Tweet करके जानकारी दी।

नीट यूजी की दोबारा परीक्षा 21 जून 2026 को होगी। केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद NTA ने नई तारीख का ऐलान किया।

NEET UG Re Exam 2026 Date Latest News

नीट यूजी 2026 पेपर लीक के बाद दोबारा परीक्षा कराने की तारीख तय कर ली गई है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानी NTA ने केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद घोषणा कर दी है कि NEET UG 2026 की दोबारा परीक्षा अब 21 जून 2026 रविवार को कराई जाएगी। यह जानकारी NTA ने अपने एक्स हैंडल पर दी।

छात्रों को दोबारा रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा

छात्रों के लिए राहत की बात यह है कि उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जिन उम्मीदवारों ने पहले ही NEET UG 2026 के लिए आवेदन किया था, वे सीधे दोबारा परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। नई तारीख और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए जारी की जाएगी।

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने NEET परीक्षार्थियों के लिए कई नई घोषणाएं की हैं, जिनसे छात्रों को परीक्षा प्रक्रिया में काफी सहूलियत मिलेगी।

  • अगली आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए छात्रों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
  • छात्रों को परीक्षा केंद्र के लिए अपनी पसंद का शहर चुनने हेतु एक सप्ताह का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
  • OMR शीट पर हस्ताक्षर जैसी औपचारिकताओं में लगने वाले समय को ध्यान में रखते हुए परीक्षा अवधि में 15 मिनट की बढ़ोतरी की गई है।
  • सभी छात्रों को 14 जून तक एडमिट कार्ड उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
  • छात्रों के आने-जाने की सुविधा को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से समन्वय करेगी, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

यह भी देखें >>> NEET CBT Mode 2027 : OMR नहीं, अगले साल से कंप्यूटर बेस्ड होगी NEET परीक्षा

1 thought on “NEET UG Re Exam 2026 Date : NTA ने जारी की नीट की नई एग्जाम डेट”

Leave a Comment