मेडिकल उम्मीदवारों के लिए इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 मई 2026 को आयोजित की गई NEET UG 2026 परीक्षा को आधिकारिक तौर पर रद्द (Cancel) कर दिया है। 22 लाख से ज्यादा छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है।

Trending Latest News
- Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana Merit List: मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना फाइनल मेरिट लिस्ट जारी , यहां से चेक करें
- RSSB Computer Instructor Recruitment 2026 : वरिष्ठ एवं बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के 3951 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें पूरी प्रक्रिया
- Rajasthan PTET Counselling Fees Refund : राजस्थान पीटीईटी अप्रवेशित विद्यार्थियों की फीस रिफंड के लिए आवेदन शुरू, रिफंड का अंतिम मौका जल्दी करें
परीक्षा रद्द होने का मुख्य कारण
NTA के आधिकारिक बयान के अनुसार, परीक्षा के बाद मिली शिकायतों और राजस्थान सहित कई केंद्रों पर पेपर लीक (Guess Paper Leak) की खबरों की जांच की गई, परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इसे रद्द करना जरूरी समझा गया।
अब आगे क्या होगा? (Re-Exam Details)
- नई तारीखें: परीक्षा दोबारा आयोजित (Re-conduct) की जाएगी। परीक्षा की नई तारीखों और एडमिट कार्ड के शेड्यूल की घोषणा आने वाले दिनों में आधिकारिक चैनलों के माध्यम से की जाएगी।
- पंजीकरण (Registration): छात्रों को कोई नया पंजीकरण (Fresh Registration) करने की आवश्यकता नहीं है। मई 2026 चक्र का पुराना डेटा और चुने गए परीक्षा केंद्र ही आगे ले जाए जाएंगे।
- फीस: री-एग्जाम के लिए कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके अलावा, पहले से भुगतान की गई फीस छात्रों को वापस कर दी जाएगी और परीक्षा का खर्च NTA स्वयं वहन करेगा।
NTA ने उम्मीदवारों और अभिभावकों से अनुरोध किया है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही असत्यापित खबरों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक वेबसाइटों पर ही भरोसा करें।
NTA द्वारा जारी नोटिस यहां से डाउनलोड करें – Download Now