Rajasthan Police Bonus Marks Certificate Course 2026 : पुलिस भर्ती में मिलेंगे बोनस अंक , कर लो ये कोर्स , आवेदन शुरू


India Naukri Help as
Preferred Source on Google
Add Preference

जो कैंडिडेट राजस्थान पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे है उनके लिए अच्छी खबर है कि Sardar Patel University of Police Security and Criminal Justice द्वारा डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कोर्स 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जो कैंडिडेट ये कोर्स कर लेते है उनको राजस्थान पुलिस की भर्ती में बोनस अंक का लाभ मिलेगा । यदि आप भी ये डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कोर्स करना चाहते है तो ऑनलाइन आवेदन कर सकते है , इस डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कोर्स की विस्तृत जानकारी इस पोस्ट में उपलब्ध है ।

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के 9000 पदो पर भर्ती होगी इसके लिए अगर आप यह सर्टिफिकेट या डिप्लोमा कोर्स करते हैं तो आपको बोनस अंक दिए जाएंगे।

Sardar Patel University of Police Security and Criminal Justice द्वारा डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कोर्स 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। यदि आप इसके लिए आवेदन करना चाहते है तो ऑनलाइन आवेदन कर सकते है । आवेदन 28 अप्रैल से लेकर 25 जून 2026 तक कर सकते हैं और कोर्स की फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि 30 जून 2026 रखी गई है। इस कोर्स के लिए आवेदन करने से पहले एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ें ।

Rajasthan Police Bonus Marks Certificate Course Important Dates

  • Application Start Date – 28 April 2026
  • Application Last Date – 25 June 2026
  • Last Date Course Fee – 30 June 2026

Rajasthan Police Bonus Marks Certificate Course Application Fee

सरदार पटेल पुलिस सुरक्षा एवं आपराधिक न्याय विश्वविद्यालय जोधपुर द्वारा इन सर्टिफिकेट एवं डिप्लोमा कोर्स के लिए आवेदन शुल्क इस प्रकार रखा गया है –

  • General/OBC/EWS/MBC: ₹200/-
  • SC/ST/PH: ₹100/-

Rajasthan Police Bonus Marks Certificate Course Eligibility

विश्वविद्यालय दो मोड में कोर्स प्रदान करता है -Regular (नियमित कक्षाएं, 75% उपस्थिति अनिवार्य) और Private (कक्षाएं नहीं होंगी, पाठ्य सामग्री ईमेल द्वारा भेजी जाएगी)।

S. No.Name of CourseDurationModeSeatsEligibility Criteria
1.Diploma in Criminology1 YearRegular4012th passed in any discipline
1 YearPrivateMaximum
2.Diploma in Police Administration1 YearRegular4012th passed in any discipline
1 YearPrivateMaximum
3.Diploma in Cyber Security1 Yr.Regular1012th in any discipline with basic understanding of Computer Fundamentals and fundamental knowledge of computer networks and operating systems.
1 Yr.PrivateMaximum
4.Certificate Course in Cyber Security6 MonthsPrivateMaximum

Rajasthan Police Bonus Marks Certificate Course Fee

Name of CourseModeDurationCourse Fees
Diploma in CriminologyRegular1 YearRs. 10000/-
Private1 YearRs. 8500/-
Diploma in Police AdministrationRegular1 YearRs. 10000/-
Private1 YearRs. 8500/-
Diploma in Cyber SecurityRegular1 YearRs. 25000/-
Private1 YearRs. 15000/-
Certificate Course in Cyber SecurityPrivate6 MonthsRs. 10000/-

फॉर्म भरने व फीस जमा करवाने के पश्चात की प्रक्रिया

Modeफार्म भरने व फीस जमा करवाने के पश्चात
Regular Students• Regular विद्यार्थियों की कक्षायें प्रारम्भ के लिये E-mail द्वारा सूचित किया जायेगा
• Regular विद्यार्थियों के लिए विश्वविद्यालय में हॉस्टल सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।
Private Students• Private विद्यार्थियों को Study Material email के माध्यम से उपलब्ध करवाया जायेगा
अभ्यर्थियों को admission form की Hard copy विश्वविद्यालय में जमा करवाने की आवश्यकता नहीं हैं

पुलिस भर्ती में मिलेंगे बोनस अंक

विश्वविद्यालय से संबंधित कोर्स करने वाले अभ्यर्थियों को राजस्थान पुलिस भर्ती में अतिरिक्त अंक का लाभ दिया जाएगा।

कोर्स / डिग्रीअतिरिक्त अंक
एमए / एमएससी क्रिमिनोलॉजी एवं साइबर सिक्योरिटी10 अंक
बीए / एलएलबी (पुलिस प्रशासन / कानून विषय सहित)08 अंक
डिप्लोमा कोर्स06 अंक

Rajasthan Police Bonus Marks Certificate Course RequiredDocuments

Admission Form भरते समय निम्नलिखित Documents आवश्यक रूप से Upload करे:

  • स्वयं का फोटो
  • स्वयं के हस्ताक्षर
  • 10th Marksheet
  • 12th Marksheet
  • Aadhar
  • Caste Certificate (यदि अभ्यर्थी EWS/OBC/MBC/SC/ST हो तो)

Rajasthan Police Bonus Marks Certificate Course प्रमुख दिशा-निर्देश

  • सभी अभ्यर्थी वेबसाइट पर दिए गए दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने के पश्चात ही आवेदन पत्र भरें और शुल्क का भुगतान करें।
  • अन्तिम तिथि के उपरान्त प्राप्त आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जायेगा एवं उन्हें अमान्य (Reject) कर दिया जायेगा।
  • अभ्यर्थियों को सबसे पहले Entrance / Application Fee जमा करवानी होगी। विश्वविद्यालय द्वारा पात्रता की जांच के बाद अभ्यर्थी को ‘Course Fees’ जमा करने हेतु ईमेल किया जाएगा।
  • यदि ईमेल इनबॉक्स में न मिले तो ‘Spam’ फोल्डर जरूर चेक करें। फॉर्म भरने के दो दिन बाद भी ईमेल न मिलने पर अभ्यर्थी पोर्टल पर लॉगइन कर स्टेटस चेक करें, यदि वहां ‘shortlisted’ दिख रहा है तो फीस जमा कर दें।
  • अभ्यर्थी फॉर्म भरते समय वही ईमेल डालें जिसका वे स्वयं उपयोग करते हैं, क्योंकि सिलेबस और पाठ्य सामग्री इसी ईमेल पर भेजी जाएगी।
  • आवेदन फॉर्म और कोर्स फीस जमा करने के बाद फॉर्म की हार्ड कॉपी विश्वविद्यालय में जमा करवाने की आवश्यकता नहीं है।
  • यदि खाते से पैसे कट गए हैं लेकिन स्टेटस ‘Paid’ नहीं दिख रहा है, तो स्टेटस अपडेट होने के लिए 1 से 2 दिन प्रतीक्षा करें।
  • फॉर्म भरने से पहले अभ्यर्थी अपनी पात्रता (Eligibility) की स्वयं जांच करें; पात्र न होने पर आवेदन रद्द कर दिया जाएगा।
  • डिप्लोमा कोर्स में 2 सेमेस्टर होंगे और प्रत्येक सेमेस्टर के बाद लिखित परीक्षा होगी।
  • किसी भी जानकारी के लिए विश्वविद्यालय के वर्किंग डेज पर हेल्पलाइन नंबर 0291-3500613, 8769941986 या 0291-3500616 पर कॉल कर सकते हैं।

How to Apply Rajasthan Police Bonus Marks Certificate Course

सरदार पटेल पुलिस सुरक्षा एवं आपराधिक न्याय विश्वविद्यालय जोधपुर द्वारा इन सर्टिफिकेट एवं डिप्लोमा कोर्स के लिए आवेदन करने के लिए निम्न स्टेप्स फॉलो करें –

  1. www.cetspup.in पर जाकर ‘New User Registration’ पर क्लिक करें। अपना नाम, ईमेल और मोबाइल नंबर भरें। यदि नाम केवल एक शब्द का है (जैसे “Aakash”), तो First और Last Name दोनों में वही भरें।
  2. ईमेल पर प्राप्त पासवर्ड से लॉगिन करें और ‘New Application Form’ चुनें।
  3. व्यक्तिगत जानकारी, पता और शैक्षणिक योग्यता (10वीं/12वीं) का विवरण भरें।
  4. मूल दस्तावेजों की स्कैन कॉपी (JPG/JPEG फॉर्मेट में) अपलोड करें , हमारी Free Tool का प्रयोग करके आप फाइल फॉर्मेट सेट कर सकते है ।
  5. ‘Pay Fee Now’ पर क्लिक कर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें।
  6. इसकेए बाद फॉर्म को प्रिव्यू कर Submit कर दे ।
  7. भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट अवश्य निकाले ।

Rajasthan Police Bonus Marks Certificate Course Important Links

Start Rajasthan Police Bonus Marks Certificate Course form28 April 2026
Last Date Online Application form25 June 2026
Apply OnlineApply Now
Official NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

2 thoughts on “Rajasthan Police Bonus Marks Certificate Course 2026 : पुलिस भर्ती में मिलेंगे बोनस अंक , कर लो ये कोर्स , आवेदन शुरू”

Leave a Comment