जो कैंडिडेट यूजीसी नेट दिसम्बर 2025 में सफल हुए है और वे सर्टिफिकेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे है उनको बता दूं कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने सीएसआईआर यूजीसी नेट दिंसबर 2025 सत्र की परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के ई-सर्टिफिकेट जारी कर दिए हैं। आप ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर अपना ई-प्रमाणपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Trending Latest News
- Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana Merit List: मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना फाइनल मेरिट लिस्ट जारी , यहां से चेक करें
- RSSB Computer Instructor Recruitment 2026 : वरिष्ठ एवं बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के 3951 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें पूरी प्रक्रिया
- Rajasthan PTET Counselling Fees Refund : राजस्थान पीटीईटी अप्रवेशित विद्यार्थियों की फीस रिफंड के लिए आवेदन शुरू, रिफंड का अंतिम मौका जल्दी करें
सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2025 सत्र की परीक्षा 2,12,522 अभ्यर्थियों के लिए 18 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई। परीक्षा 5 विषयों के लिए सीबीटी मोड में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक होने के बाद 31 जनवरी 2026 को रिजल्ट जारी हुआ था । अब फाइनली 6 मई 2026 को सर्टिफिकेट भी जारी हो गए है आप नीचे दिए हुए लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
CSIR UGC NET Certificate 2026 के फायदे
CSIR UGC NET सर्टिफिकेट 2026 प्राप्त करना विज्ञान और अनुसंधान (Research) के क्षेत्र में करियर बनाने वाले उम्मीदवारों के लिए बेहद गर्व और उपलब्धि की बात है। यह सर्टिफिकेट न केवल आपकी शैक्षणिक प्रोफाइल और रिसर्च की विश्वसनीयता को मजबूत करता है, बल्कि आपको देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में पीएचडी (PhD) प्रोग्राम के लिए आवेदन करने का सुनहरा अवसर भी प्रदान करता है। इसके माध्यम से आप विज्ञान और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक प्रमाणित शोधकर्ता (Certified Researcher) के रूप में अपनी पहचान बना सकते हैं।
करियर के नजरिए से इसके दो सबसे बड़े लाभ हैं: पहला, यह आपको यूजीसी से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर या लेक्चरर बनने की योग्यता प्रदान करता है। दूसरा, इसके जरिए आप जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के पात्र हो जाते हैं, जिसमें शोध कार्य के दौरान सरकार की ओर से महत्वपूर्ण आर्थिक सहायता (स्टाइपेंड) प्रदान की जाती है।
How to Download CSIR UGC NET Certificate 2026
यदि आप सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2025 सत्र की परीक्षा का सर्टिफिकेट डाउनलोड करना चाहते है तो नीचे दिए हुए प्रोसेस को फॉलो करके आसानी से अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते है।
- सबसे पहले आपको सीएसआईआर यूजीसी नेट कीआधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाना होगा।
- फिर आपको होम पेज पर “Download CSIR NET E-certificate” के लिंक पर क्लिक करना है ।
- फिर आपसे जरूरी जानकारी जैसे रोल/एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन पूछे जाएंगे उनको डाले ।
- परीक्षा सत्र (दिसंबर 2025) चुनें और सबमिट करे ।
- पीडीएफ सेव करने के लिए डाउनलोड पर क्लिक करें।
CSIR UGC NET Certificate 2026 Important Links
| Download E Certificate | Click Here | |||
| Download Result | Click Here | |||
| Download Result Notice | Click Here | |||
| Official Website | Click Here | |||