Rajasthan Work from Home Job : राजस्थान की महिलाओं को घर बैठे मिल रहा पैसे कमाने का मौका, 8910 पदों पर भर्ती, ऑनलाइन ऐसे करना है अप्लाई


India Naukri Help as
Preferred Source on Google
Add Preference

यदि आप भी राजस्थान राज्य के निवासी हैं और अपने घर बैठे बैठे ही रोजगार प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपके लिए यह अच्छी खबर हो सकती है। राजस्थान सरकार की ओर से मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम (Work From Home) योजना के तहत 8910 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन निकाला गया है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के साथ साथ ही उन्हें घर के काम-काज के अलावा भी आय के अवसर उपलब्ध करना है। इस पोस्ट के माध्यम से हमने इस भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी जैसे पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया है।

Rajasthan Work from Home Job Overview

योजना का नाममुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम – जॉब वर्क योजना
राज्यराजस्थान
विभागमहिला एवं बाल विकास विभाग (WCD)
कुल पदों की संख्या8,910 पद
पात्रताकेवल राजस्थान की निवासी महिलाएँ
न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता8वीं, 10वीं, 12वीं या स्नातक (पद के अनुसार)
आयु सीमान्यूनतम 18 वर्ष
आवेदन का तरीकाऑनलाइन (आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से)
आधिकारिक वेबसाइटmahilawfh.rajasthan.gov.in

Mukhyamantri Work from Home Job Work

CM Work from Home Job Work Yojana 2026 की शुरुआत महिलाओं को रोजगार देने के लिए की गई है। महिलाओं को उनकी अभिरूची एवं क्षमताओं को ध्यान में रखते हुए वर्क फ्रॉमहोम – जॉब वर्क से जोड़ना और उससे वो अपनी आजीविका चला सके । तकनीकी / कौशल एवं अन्य किसी क्षेत्र में दक्ष महिलाओं को जो वर्क फ्रॉम होम- जॉब वर्क करने की इच्छुक है उनको राजकीय विभागों, स्वायत्तशासी संस्थाओं, सार्वजनिक उपक्रमों एवं निजी क्षेत्र में वर्क फ्रॉम होम जॉब वर्क के अवसर प्रदान करना। इस योजना से घर बैठी महिलाओं को रोजगार मिलेगा । इसमें विभिन्न तरह के अलग-अलग पद रखे गए हैं जिसमें महिला अपनी पात्रता एवं इच्छा के अनुसार संबंधित पद के लिए आवेदन कर सकती हैं मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम के अंतर्गत 8910 पदों पर भर्ती निकाली गई है । आपको जो स्किल आती है उसके अनुसार आप आवेदन कर सकते है ।

मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के लाभ

महिलाओं हेतु सरकार द्वारा प्राइवेट और सरकारी उपक्रमों के साथ मिलकर वर्क फ्रॉम होम (जैसे सिलाई कार्य एवं अन्य पद) उपलब्ध कराने का फैसला लिया गया है। इस योजना के माध्यम से लगभग 20,000 महिलाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि वे स्वरोजगार से जुड़कर अपनी आजीविका अच्छे व्यतीत कर सकें।

  • आत्मनिर्भरता: महिलाएं घर बैठे ही पैसे कमा सकेंगी और स्वरोजगार के माध्यम से उनमें आत्मनिर्भरता आयेगी।
  • समय की बचत: ऑफिस आने-जाने के समय की बचत होगी।
  • आर्थिक सहायता: आर्थिक रूप से कमजोर और विधवा/परित्यक्ता महिलाओं हेतु यह आय का स्थायी स्रोत हो सकता है।
  • कौशल विकास: महिलाओं को उनकी स्किल (जैसे सिलाई) के मुताबिक काम करने और आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के लिए पात्रता

​इस भर्ती के लिए आवेदन करने वालों को के निम्नलिखित शर्तों को पूरा करना होगा:

  • ​निवासी: आवेदक राजस्थान का मूल निवासी हो
  • ​लिंग: यह योजना केवल महिलाओं के लिए है
  • ​आयु सीमा: न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई हैं (अधिकतम आयु की कोई विशेष सीमा नहीं है)
  • ​प्राथमिकता: विधवा, तलाकशुदा, विकलांग, हिंसा से पीड़ित और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को चयन पहले किया जाएगा।

मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

​राजस्थान मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना 2026 में आवेदन करने हेतु महिलाओं के पास मे नीचे दिए हुए डॉक्यूमेंट होना जरूरी है । यह डॉक्यूमेंट न होने पर वह आवेदन न कर पाएगी। ऑनलाइन आवेदन करने हेतु निम्नलिखित दस्तावेजों की जरूरत होगी:

  • ​आधार कार्ड (Aadhaar Card)
  • ​जन आधार कार्ड (Jan Aadhaar Card)
  • ​मूल निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)
  • ​आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)
  • ​पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर आदि

How to Apply Rajasthan Work from Home Job

​आवेदन करने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. सबसे पहले आप राजस्थान सरकार के आधिकारिक Work From Home Portal पर विजिट करें।
  2. ​होम पेज पर दिए गए भर्ती से जुड़े सभी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
  3. यदि आप पहली बार पोर्टल पर आई हैं, तो ‘Registration’ बटन पर क्लिक करके अपना आधार या जन आधार नंबर डालकर ‘Fetch Details’ पर क्लिक करें।
  4. ​लॉगिन करने के बाद आप ‘Opportunity List’ में जाएं और अपनी पसंद के पद (जैसे सिलाई कार्य) के सामने ‘Apply Now’ पर क्लिक करें।
  5. ​अपनी शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और स्किल (कौशल) की जानकारी भरें और मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
  6. सभी जानकारी चेक करने के बाद फॉर्म को ‘Submit’ कर दें और प्रिंट आउट लेकर सुरक्षित रख लें।
🛠️
Photo / Sign / PDF साइज कम करें
फॉर्म भरते समय फाइल अपलोड में दिक्कत हो रही है? हमारे फ्री टूल्स से साइज तुरंत ठीक करें।
Open Free Tools ➜

Rajasthan Work from Home Job Important Links

Last Date Rajasthan Work from Home JobAccording To The Posts (Check Official Website)
Rajasthan Work from Home Job LinkApply Now
Official Websitemahilawfh.rajasthan.gov.in

4 thoughts on “Rajasthan Work from Home Job : राजस्थान की महिलाओं को घर बैठे मिल रहा पैसे कमाने का मौका, 8910 पदों पर भर्ती, ऑनलाइन ऐसे करना है अप्लाई”

Leave a Comment